Sunday, February 22, 2026

कॉफी टेबल पुस्तक का विमोचन

Posted on Sunday 22 February 2026 at 11:08 AM Regarding Book Release 

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित है यह पुस्तक 


नई दिल्ली
: 22 फरवरी 2026: (डीपीआर//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ,एम अमगांत खूबियां थीं। उनकी शख्सियत में एक विशेष आकर्षण था और साथ ही एक गहन संवेदना भी थी। उनकी शायरी भी विशेष रही।  

नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित कॉफी टेबल पुस्तक के विमोचन समारोह पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शिरकत की। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल द्वारा लिखित यह पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के विविध आयामों को समर्पित है।

यह पुस्तक नई पीढ़ी के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी। इसमें वाजपेयी जी के व्यक्तित्व की गहराई, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता के उन पक्षों को प्रस्तुत किया गया है, जो सामान्यतः कम चर्चित रहे हैं।”

No comments:

Post a Comment