Showing posts with label Solar Panel. Show all posts
Showing posts with label Solar Panel. Show all posts

Wednesday, July 30, 2025

छत पर सोलर पैनल लगाने वाले परिवारों का फायदा ही फायदा

 बिजली बिल आएगा शून्य: श्री नायब सिंह सैनी

*मुख्यमंत्री ने गांव गुड़ी में स्वच्छ पेयजल की पाइप लाइन के लिए 23 लाख 4 हजार रुपए, गांव बकाली में 70 लाख 44 हजार रुपए, गांव जोगी माजरा में 22 लाख रुपए देने की करी घोषणा

*गांव धनौरा जाटान में 2 करोड़ 73 लाख 86 हजार रुपए की लागत से निर्मित किए  खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन


चंडीगढ़
: 30 जुलाई 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//हरियाणा स्क्रीन):: 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारियों की  टीम गांव- गांव में आकर प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल की प्रक्रिया पूरी करवाएगी। सरकार द्वारा अंत्योदय की नीति पर काम करते हुए जिस परिवार की आय 1.80 लाख रुपए से कम है, उसको इस योजना के तहत 2 किलोवाट का सोलर पैनल उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना के तहत 70 हजार रुपए केंद्र सरकार द्वारा और बाकी का पैसा प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस घर पर सोलर पैनल होगा उस घर का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। सरकार ने इस वर्ष में एक लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है, अभी तक 26 हजार परिवार इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

मुख्यमंत्री बुधवार को लाडवा विधानसभा के गांव  गुड़ी, जोगी माजरा,  बकाली और  निवारसी  में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

इससे पहले , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का गांवों में पधारने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए मौके पर ही अधिकारियोंं को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने गांव गुड़ी में स्वच्छ पेयजल की पाइप लाइन के लिए 23 लाख 4 हजार रुपए, गांव बकाली में 70 लाख 44 हजार रुपए, गांव जोगी माजरा में 22 लाख रुपए देने की घोषणा की। गांव धनौरा जाटान में 2 करोड़ 73 लाख 86 हजार रुपए की लागत से बने खेल स्टेडियम का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने सभी गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि सरपंचो की तरफ से सौंपे गए मांग पत्रों को संबंधित विभागों को भेज कर पूरा करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी बार सरकार बनने के बाद विकास कार्यों के लिए गांव गुड़ी में 57 लाख, गांव बकाली में 1 करोड़ 40 लाख रुपए और निवारसी में 2 करोड़ 78 लाख रुपए भेजे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दिनों बरसात के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हुई थी, सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए 1334 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर सीधे उनके खातों में भेजे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य कर रही है।

क्रमांक -2025