Showing posts with label Electricity. Show all posts
Showing posts with label Electricity. Show all posts

Sunday, May 25, 2025

बिजली विभाग बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्पित

हर आमजन को मिलेगी बेहतर बिजली वाली सुविधा 

चंडीगढ़: 25 मई 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//हरियाणा स्क्रीन)::

प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश से शनिवार को कई जगह नुकसान की सूचना है। बिजली विभाग आमजन को सुचारू बिजली सप्लाई देने के लिए कृतसंकल्प है। ठोस रणनीति और विभाग की तत्परता से जहां भी फाल्ट की सूचना मिली, उसे सूचना मिलते ही दुरुस्त कर दिया गया, ताकि आमजन को कोई दिक्कत ना हो।

सोशल मीडिया पर 132 केवी सेका-नांगल चौधरी लाइन को नुकसान होने की भ्रामक सूचना के संबंध में विभाग का कहना है कि इस बारे भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि 132 केवी लाइन ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जबकि केवल एक टावर को नुकसान होने की सूचना है। उस एरिया में बिजली सप्लाई सुचारू है। हालांकि टावर क्षतिग्रस्त के संबंध में निगम द्वारा इसके कारणों की पड़ताल की जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि वायरल की जा रही जानकारी में दावा किया जा रहा है कि लाइन पर कार्य चल रहा है, जबकि ऐसा नहीं है, यह नई लाइन नहीं है। इसे वर्ष 2023 में चार्ज किया जा चुका है। लाइन पर कुल 73 टावर हैं, जिनमें से यह एक टावर क्षतिग्रस्त हुआ है। यह एक डीडीप्लस15 टावर है जिसकी ऊँचाई 47.715 मीटर है। क्षेत्र में तेज़ गति की आंधी चली थी और कभी-कभी अत्यधिक तेज़ हवाओं में टावर गिर जाते हैं। विभाग द्वारा तत्काल इस पर कार्रवाई कर बिजली सप्लाई को बहाल किया गया ताकि इलाके के लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न आए।

क्रमांक-2025

Tuesday, May 25, 2021

कोरोना काल के दौरान हरियाणा सरकार ने दी राहत

चार महीने की बिजली सिक्योरिटी को एक साल के लिए डेफर किया 

*बिजली मंत्री रणजीत सिंह का बड़ा ऐलान

*जब तक कोरोना काल है अर्थात लॉकडाउन अवधि तक बिजली पर कोई सरचार्ज नहीं लिया जाएगा

*जल्द ही खराब खंभों व तारों को बदला जाएगा-बिजली मंत्री

चंडीगढ़: 25 मई 2021: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा है कि कोरोना काल के दौरान चार महीने की बिजली की सिक्योरिटी को एक साल के लिए डेफर कर दिया गया है और जब तक कोरोना काल है अर्थात लॉकडाउन अवधि तक बिजली पर कोई सरचार्ज भी नहीं लिया जाएगा।

बिजली मंत्री आज यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में ज्यादातर गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत अब हरियाणा के लगभग 5300 गांवों में 24 घण्टे बिजली दी जा रही है।

बिजली मंत्री ने बताया कि बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग द्वारा पिछले दिनों 236 टीमें गठित की गई, जिसमें 1700 लोगों को शामिल किया गया और इन टीमों ने उद्योगों, गेस्ट हाउस, रिजॉर्ट, मॉल और ईट-भ_ïों में छापामारी की, जिसके तहत 2600 बिजली के मामले दर्ज किए गए और इसकी वजह से एक महीने में ही बिजली का राजस्व 536 करोड़ रुपए अधिक आया।

श्री रणजीत सिंह ने बताया कि इसी प्रकार मकानों के ऊपर से और स्कूलों के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को भी हटाने का काम चल रहा है और अगस्त माह तक इन तारों को हटा दिया जाएगा, जिस पर लगभग 96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे ही, बिजली विभाग ने 8000 बिजली के खंबे खरीदे हैं और यह सभी खंबे लंबी ऊंचाई वाले हैं और जल्द ही खराब खंभों को बदला जाएगा। इसी प्रकार, अगस्त माह तक सभी पुरानी तारों को भी बदलने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जहां तक स्मार्ट मीटर की बात है अभी वर्तमान में विभाग ने 10 लाख स्मार्ट मीटर खरीदे हैं, जिनमें से 2 लाख 75 हजार स्मार्ट मीटर गुडग़ांव, फरीदाबाद, करनाल और पंचकूला में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, जल्द ही 20 लाख और स्मार्ट मीटर विभाग खरीदे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन स्मार्ट मीटर्स में बहुत अधिक पारदर्शिता है। इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो स्थलों पर बिजली के ओपन दरबार लगाये जा रहे है ताकि बिजली से संबंधित आई शिकायतों का निवारण किया जा सके।