Showing posts with label Minister. Show all posts
Showing posts with label Minister. Show all posts

Sunday, March 23, 2025

जो जंग भगत सिंह ने शुरू की उसे जारी रखने की जरूरत

शहीद दिवस के अवसर पर मंत्री श्री अनिल विज ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: 23 मार्च 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि उनके जहन में एक बात हमेशा गूंजती है कि आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी उस समय देश की रहनुमाई कर रहे थे और उन्होंने कई भूख हड़ताल की, यदि वे भगत सिंह के लिए एक भी भूख हड़ताल करते तो आजाद हिंदुस्तान की रोशनी शहीद-ए-आजम भगत सिंह भी देख पाते।

मंत्री आज अम्बाला छावनी के सिविल एसडीएम सचिवालय में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में  बोल रहे थे। मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमें शहीदों को सम्मान देना चाहिए और  उनके दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए। यहीं उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि हैं। जो जंग शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू ने शुरू की थी, उसे जारी रखने की आवश्यकता है। अभी क्रांति को आगे चलाना व बढ़ाना होगा।

एक दुश्मन (अंग्रेज रूपी) तो चला गया, कई दुश्मन अभी देश के अन्दर है, जिनमें भ्रष्टाचार, अपने दायित्वों को न निभाना, इनके खिलाफ जंग लडऩी है।

*भ्रष्टाचार के दानव से मुक्ति पा ली तो देश सौ गुणा गति से बढ़ेगा*

मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमने सबको देश में समानता का अधिकार दिलाना है। जब तक यह नहीं होगा तब तक हम व देश आजाद नहीं होगा। भ्रष्टाचार दानव से मुक्ति पा ली तो देश सौ गुणा गति से आगे बढ़ेगा।

*पहले 100 रुपए में से 85 रुपये भ्रष्टाचार में चले जाते थे *

मंत्री श्री ने कहा कि आज सरकार द्वारा लोगों को सीधा खातों में लाभ दिया जा रहा है। पहले राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे तो उस समय विकास के लिए 100 रूपए ऊपर से भेजा जाता था, लेकिन खाते में 15 रुपए आते थे, 85 रूपये सिस्टम की भेंट यानि भ्रष्टाचार में चला जाता था। लेकिन हमारी भाजपा की सरकार में विकास के लिए जितना पैसा आता है, उतना ही खर्च होता हैं।

यह मौजूद रहे

कार्यक्रम में अम्बाला छावनी के एसडीएम विनेश कुमार, आरटीए सुशील कुमार और  ईओ रविन्द्र कुमार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

क्रमांक-2025

Sunday, May 28, 2023

25 लाख रु. से सामुदायिक भवन में ई लाइब्रेरी का शिलान्यास

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कर्तव्यपथ पर आगे बढ रहा है देश : राज्यमंत्री कमलेश ढांडा


चंडीगढ़
: 28 मई 2023: (कार्तिका सिंह//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्यमंत्री ने कैथल के गांव कलायत में आज कहा कि गरीबों एवं वंचितों के उत्थान के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए  बहुत ी बातें कहीं जिनमें सबंधित तथ्य और आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए। 

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कलायत विधानसभा के गांव सारण में ग्रामीणों संग मन की बात भी पूरे ध्यान से सुनी और लोगों को भी इस तरफ अग्रसर किया। 

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्यमंत्री ने कैथल के गांव कलायत में आज कहा कि गरीबों एवं वंचितों के उत्थान के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हर आयु वर्ग की उम्मीदों पर काम करते हुए विश्वास को बढ़ाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम जन-जन की आवाज ही नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और उनके प्रेरक प्रसंग आमजन तक पहुंचाने का माध्यम बना है, जिसका करोड़ों लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ग्रामीणों के बीच सुनने के लिए महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा कलायत विधानसभा के गांव सारण के बूथ संख्या 125 पर राजकीय उच्च विद्यालय में पहुंची। सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ इस कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक ऐसे अभियान के तौर पर सामने आया है, जो चुनौतियों का सामना कर रहे हर आयु वर्ग की उम्मीदों, सपनों को भरोसा देने वाला बना है। देश की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने व आमजन को खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा देने का बड़ा माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य आमजन के जीवन में सहूलियत लाना है, इसके लिए न केवल सरकार स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, बल्कि आमजन को साथ लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। घर-घर शौचालय, घर-घर जल पहुंचाने से लेकर आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया और आज इसका बड़ा बदलाव आम आदमी महसूस कर रहा है।

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने महान क्रांतिकारी, भारत माता के वीर सपूत, हिंदू महासभा के सह संस्थापक विनायक दामोदर सावरकर जी की जन्मजयंती की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन किया है। अंग्रेज़ों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के ऐतिहासिक चिन्ह सेंगोल को उन्होंने 75 साल बाद देश की संसद में स्थापित करके देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। 

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गांव सारण के सामुदायिक भवन में ई-लाइब्रेरी का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये से स्थापित होने वाली ई लाईबे्ररी युवाओं, स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं को तकनीक का प्रयोग करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Thursday, December 1, 2022

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यालय का उदघाटन करेगे 2 दिसंबर को

 1st December 2022 at 5:56 PM

3 दिसंबर को ज्योतिसर में पूजा अर्चना के साथ हवनयज्ञ भी

कुरुक्षेत्र: 1 दिसंबर 2022: (Ashri Pawan//हरियाणा स्क्रीन)::

हिमाचल सरकार के शहरी एवम विकास कैबिनेट मंत्री एवम हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज, भाजपा हरियाणा प्रदेश के महामंत्री मोहन लाल बाड़ोली,सांसद नायब सैनी,विधायक सुभाष सुधा,पूर्व विधायक एवम हरियाणा भाजपा के महासचिव डॉ पवन सैनी व जिला प्रधान रवि बतान कल 2 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे यूनिवर्सिटी शहर बाई पास रोड स्थित  प्रोफेसर कालोनी स्ट्रीट नम्बर एक मे भारतीय जनता पार्टी जिला कुरुक्षेत्र बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यालय का उदघाटन करेगे। 

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन आश्री व सह संयोजक अशोक जाड़यु ने बताया कि इस अवसर पर  हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा ,रतन लाल बंसल, पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी अधिवक्ता ,  वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण बजाज ,कुरुक्षेत्र लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष धर्मबीर डागर,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य धर्मबीर मिर्जापुर व डॉ शकुंतला शर्मा,भाजपा नेत्री रीता गोयल,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य रविंदर सांगवान,जिला महासचिव सुशील राणा,सुनील चौधरी,  भाजपा हरियाणा प्रदेश के मीडिया प्रमुख संजय शर्मा, सामाजिक अधिकारिता  व न्याय  विभाग के सदस्य सूरजभान कटारिया , वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र  सिंघला ,जिला सचिव रेणु खुंगर,जिला महासचिव अन्नू माल्याण,आई टी सेल प्रमुख विक्रम शर्मा, थानेसर मंडल प्रेजिडेंट दीपक चौहान एडवोकेट, उमा शंकर,ज्योति खंगवाल, मीडिया प्रभारी विनीत कबातरा,विनीत बजाज, रामधारी शर्मा,सुरेन्द्र डोगरा,सुभाष भुस्तला,सुरेन्द्र इशाकपुर, राम नारायण मदान, विजय मल, सह संयोजक सचिन मित्तल संजीव जुल्का, खेता राम राठौर बाखली, जसबीर सिंह एडवोकेट,

हरदीप पिपली,नरेन्द्र सैनी बाबैन,राजबीर राणा नलवी,साधु सिंह सैनी,सत प्रकाश शर्मा लाडवा,,डॉ शीशपाल शर्मा,धर्मपाल पपनेजा, अमित रोहिला,अजय बाबैन,  फतेह चंद गांधी ,डॉ मदन खन्ना,अशोक शर्मा,परवीन गौत्तम, डॉ अश्वनी गौत्तम  , वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश  भारद्वाज,  भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान  रूबल शर्मा ,प्रकृति आश्री, विरेन्दर शर्मा , जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल कडॉमि,गुरदयाल स्नेहड़ी, पूर्व चेयरमैन देवी शर्मा आदि अनेक भाजपा नेता भी उपस्थित रहेंगे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि हिमाचल के मंत्री सुरेश भारद्वाज का इस के बाद 4 बजे  शाम को के डी बी जोरो शोरो से वेलकम किया  जाएगा। साढ़े 5 बजे मंत्री जी सांध्यकालीन आरती में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेगे। के डी बी के सदस्य व के डी बी के कार्यकारी अधिकारी चन्द्रकान्त  कटारिया ने बताया कि इस बाद मंत्री सुरेश भारद्वाज ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो में भी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 

3 दिसंबर शनिवार को प्रातः 8 बजे मंत्री जी भगवान श्रीकृष्ण की ऐतिहासिक भूमि ज्योतिसर में पूजा अर्चना के साथ साथ हवनयज्ञ में आहुति भी डालेंगे। इस के बाद वे श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करेगे।  सुप्रशिद्ध श्री कृष्ण संग्रहालय, गीता धाम आश्रम व पेनोरमा का अवलोकन भी करेगे।

Ashri Pawan <ashripawan@gmail.com>


Monday, January 24, 2022

हरियाणा के बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह भी कोरोना संक्रमित

खुद को अपने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर आइसोलेट किया 

चंडीगढ़: 24 जनवरी 2022: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

कोविड का खतरा थमने का नाम ही नहीं ले रहा। अब कोरोना नए नए रंग रूप बदल कर सामने आ रहा है। अब नई खबर ई है हरियाणा से जहाँ बिजली और जेल मंत्री चौधरी रंजीत सिंह कोरोना संक्रमित हो गए हैं। 

हरियाणा के बिजली व जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस सम्बन्ध में तुरंत एक्शन लेते हुए शुरूआती लक्षणों के बाद उन्होंने अपना कोविड-19 टेस्ट करवाया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को अपने चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर आइसोलेट कर लिया है। साथ ही, अपने सप्ताहभर के अगले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

बिजली व जेल मंत्री चौ. रणजीत सिंह ने पिछले दो-तीन दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे खुद को आइसोलेट करें और अपना कोरोना टेस्ट अवश्य करवा लें। बता दें कि रणजीत सिंह कोरोना की पहली लहर के दौरान भी पॉजिटिव हो गए थे। उन्होंने अपने निजी स्टॉफ और सिक्योरिटी जवानों को भी अपना टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Sunday, December 26, 2021

शहीद उधम सिंह देश के वीर सपूत थे--वन मंत्री कंवर पाल

जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लंदन में जाकर लिया था

चंडीगढ़: 26 दिसंबर 2021: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

अमर शहीद ऊधम सिंह को आज भी हम सभी नमन करते हैं। हरियाणा के मंत्री ने भी उन्हें याद करते हुए अपनी श्रद्धा के सुमन अर्पित किए। हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि शहीद उधम सिंह देश के वीर सपूत थे, जिन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लंदन में जाकर लिया था। ऐसे महान वीर के जन्म से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

शिक्षा एवं वन मंत्री आज पंचायत भवन गोविंदपुरा, यमुनानगर में शहीद उधम सिंह जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि अपना संबोधन दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमें देश के महापुरुषों व वीरों को हमेशा याद रखना चाहिए। वीर शिवाजी, श्री गुरु गोबिन्द सिंह, महाराणा प्रताप के साथ-साथ असंख्य वीरों ने देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने के लिए लड़ाइयां लड़ी और अपने प्राण न्यौछावर किए। वीर सावरकर भी ऐसे ही क्रांतिकारी थे और क्रांतिकारियों के जीवन, आदर्शों और उनके द्वारा लिखी गई पुस्तकों से हमें निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों के बलिदान को भी याद किया और कहा कि सभी वीरों के जीवन से हम सभी को शिक्षा व प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज फ्रांस, जर्मन, चीन, रूस सहित अनेक देशों में लोग अपने देश की भाषा में ही बात करना पसंद करते हैं। इसी प्रकार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी हिंदी में ही बात करते हैं। हमें अपनी मातृभाषा को बढ़ावा देना चाहिए।

इस मौके पर उन्होंने काम्बोज सभा यमुनानगर को 11 लाख रुपये तथा कुरुक्षेत्र काम्बोज सभा को 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने यमुनानगर-जगाधरी की प्लाइवुड इंडस्ट्रीज की टेलीफोन डायरेक्टरी का विमोचन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद ऊधम सिंह काम्बोज स्मारक स्थल पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री एवं ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्ण देव काम्बोज, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राम निवास गर्ग, नगर निगम के मेयर मदन चौहान, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय व गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति डा. बी.आर. काम्बोज भी उपस्थित थे।

Tuesday, May 25, 2021

कोरोना काल के दौरान हरियाणा सरकार ने दी राहत

चार महीने की बिजली सिक्योरिटी को एक साल के लिए डेफर किया 

*बिजली मंत्री रणजीत सिंह का बड़ा ऐलान

*जब तक कोरोना काल है अर्थात लॉकडाउन अवधि तक बिजली पर कोई सरचार्ज नहीं लिया जाएगा

*जल्द ही खराब खंभों व तारों को बदला जाएगा-बिजली मंत्री

चंडीगढ़: 25 मई 2021: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा है कि कोरोना काल के दौरान चार महीने की बिजली की सिक्योरिटी को एक साल के लिए डेफर कर दिया गया है और जब तक कोरोना काल है अर्थात लॉकडाउन अवधि तक बिजली पर कोई सरचार्ज भी नहीं लिया जाएगा।

बिजली मंत्री आज यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में ज्यादातर गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत अब हरियाणा के लगभग 5300 गांवों में 24 घण्टे बिजली दी जा रही है।

बिजली मंत्री ने बताया कि बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग द्वारा पिछले दिनों 236 टीमें गठित की गई, जिसमें 1700 लोगों को शामिल किया गया और इन टीमों ने उद्योगों, गेस्ट हाउस, रिजॉर्ट, मॉल और ईट-भ_ïों में छापामारी की, जिसके तहत 2600 बिजली के मामले दर्ज किए गए और इसकी वजह से एक महीने में ही बिजली का राजस्व 536 करोड़ रुपए अधिक आया।

श्री रणजीत सिंह ने बताया कि इसी प्रकार मकानों के ऊपर से और स्कूलों के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को भी हटाने का काम चल रहा है और अगस्त माह तक इन तारों को हटा दिया जाएगा, जिस पर लगभग 96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे ही, बिजली विभाग ने 8000 बिजली के खंबे खरीदे हैं और यह सभी खंबे लंबी ऊंचाई वाले हैं और जल्द ही खराब खंभों को बदला जाएगा। इसी प्रकार, अगस्त माह तक सभी पुरानी तारों को भी बदलने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जहां तक स्मार्ट मीटर की बात है अभी वर्तमान में विभाग ने 10 लाख स्मार्ट मीटर खरीदे हैं, जिनमें से 2 लाख 75 हजार स्मार्ट मीटर गुडग़ांव, फरीदाबाद, करनाल और पंचकूला में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, जल्द ही 20 लाख और स्मार्ट मीटर विभाग खरीदे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन स्मार्ट मीटर्स में बहुत अधिक पारदर्शिता है। इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो स्थलों पर बिजली के ओपन दरबार लगाये जा रहे है ताकि बिजली से संबंधित आई शिकायतों का निवारण किया जा सके।

Friday, December 6, 2019

गीता एक महा ग्रंथ ही नहीं हमारी जीवन शैली भी

कहा हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने
चंडीगढ़6 दिसम्बर 2019: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि गीता एक महा ग्रंथ ही नहीं हमारी जीवन शैली भी है। इसलिए, राज्य सरकार द्वारा युवा पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोडऩे के लिए कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन करने के अलावा जिला स्तर पर भी गीता जयंती महोत्सव आयोजित करवाए जा रहे हैं । 
श्रीमती कमलेश ढांडा आज कैथल में भाई उदय सिंह किला परिसर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने इस अवसर पर हवन यज्ञ में आहुति डाली तथा समारोह के निर्विघ्न संचालन की कामना की।
राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरूक्षेत्र की पवित्र धरती पर गीता का अमर संदेश दिया। गीता के 18 अध्यायों व 700 श्लोकों में जीवन का सार मानवता के सामने प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा गीता के प्रचार-प्रसार तथा गीता के संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर भी गीता जयंती महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से प्रदेश सरकार द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता को वैश्विक मंच पर 2016 में शुरू किया गया, जिसका विस्तार अब मोरिशस और लंदन तक हो गया है।
उन्होंने लोगों का आह्वïान किया कि वे गीता के एक-एक शब्द में छुपे गूढ़ ज्ञान को समझे और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गीता हमें  जीवन की हर कठिनाई और परेशानी में निपटने के लिए बल, मजबूती, हिम्मत और शक्ति देती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए  गीता ज्ञान पर आधारित प्रदर्शनियों, निबन्ध लेखन, श्लोकोचारण और शोभा यात्रा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
राज्य मंत्री ने गीता  महोत्सव के दौरान लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी में गीता के अमर संदेश व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शित की गई प्रचार सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण कृपा समिति द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए प्रथम स्टाल पर दीप प्रज्ज्वलन, गीता आरती व पुष्प वर्षा में भी भाग लिया। इसके उपरांत श्रीमती कमलेश ढांडा ने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का बारी-बारी से अवलोकन किया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्रदर्शनी के बारे में जानकारी भी हासिल की।
इस अवसर पर कैथल की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने मुख्यातिथि श्रीमती कमलेश ढांडा तथा विशिष्टï अतिथि विधायक लीला राम को स्मृति चिह्नï व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

Monday, December 2, 2019

हरियाणा के प्रत्येक थाने में 2-2 पीसीआर उपलब्ध करवाई जाएगी

जल्द ही खरीदे जायेंगे 400 से अधिक वाहन 
जरूरतमंद महिलाओं की सुरक्षा पर हरियाणा के गृहमंत्री श्री अनिल विज का बयान 

चंडीगढ़: 2 दिसम्बर 2019: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
हरियाणा के गृहमंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं एवं लोगों को शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक थाने में 2-2 पीसीआर उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही 400 से अधिक वाहन खरीदे जाएंगे।

श्री विज ने कहा कि पूरे हरियाणा की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है ताकि राज्य में कोई भी आपराधिक तत्व कहीं पर भी को असामाजिक गतिविधि को अंजाम न दे सके। पुलिस को सांय के समय समुचित गश्त करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए राज्य में जल्द ही डायल 100 सेवा शुरू होगी, इसके लिए जल्दी ही पुलिस विभाग की बैठक बुलाई जाएगी।
गृहमंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए गए कैग मुद्दे पर पब्लिक अकाऊंट कमेटी जांच करेगी, जिसके बाद यदि कोई भी दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संविधान एवं कानूनी प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए, इसके लिए सभी आरोपों की गहन जांच के बाद ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

Wednesday, May 9, 2018

उद्देश्य हरियाणा को विश्वपटल पर पहचान देना-सुश्री कविता जैन

हरियाणा कला परिषद की समीक्षा बैठक में वेबसाईट भी लांच की 
चंडीगढ़: 9 मई 2018: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
फाईल फोटो//फेसबुक 
हरियाणा की कला एवं संस्कृति मंत्री श्रीमती कविता जैन ने कहा कि राज्य सरकर का उद्देश्य हरियाणा की संस्कृति और कला को विश्वपटल पर पहचान देना है, ताकि भावी पीढ़ी को हरियाणा के इतिहास और कला संस्कृति से जुड़ाव हो सके।

यह बात श्रीमती कविता जैन ने आज यहां उनकी अध्यक्षता में हुई हरियाणा कला परिषद की समीक्षा बैठक के दौरान कही। बैठक में श्रीमती जैन ने हरियाणा कला परिषद की वेबसाइट भी लॉन्च की।

श्रीमती कविता जैन ने कहा कि हमारा देश संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा हुआ देश है। इसलिए विकास के साथ-साथ संस्कृति और संस्कारों को भी निरंतर बढ़ाने की  आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की  यही मंशा है कि प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा मिले और भावी पीढ़ी इस संस्कृति को अपनाएं। उन्होंने कहा कि कला संस्कृति एक ऐसा माध्यम है जिससे समाज में किसी भी विषय पर जागरूकता लाने और समाज की सोच बदलने का कार्य प्रभावशाली तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरियाणा की कला संस्कृति को लोक गीतों, कार्यक्रमों इत्यादि के माध्यम से प्रदेश के कोने-काने तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा की खान-पान, कला व संस्कृति को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएं।
हरियाणा कला परिषद द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कला एवं संस्कृति मंत्री ने अधिकारियों को सुझाव देते हुए कहा कि स्कूलों में कला अध्यापक लगाया जाए और स्कूली बच्चों को कला संस्कृति के बारे में पढ़ाया जाए ताकि बच्चों को हरियाणा के इतिहास  और कला संस्कृति का प्रगाढ़ अध्ययन हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओपन थियेटर के विचार पर भी कार्य करना चाहिए, जिससे लोगों का कला संस्कृति के प्रति अधिक जुड़ाव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हरियाणा की विलुप्त विधाओं को आज भी जीवंत रखने का कार्य कर रहे हैं उनके लिए कोई विशेष नीति बनाई जानी चाहिए और उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।
बैठक में श्रीमती जैन को बताया गया कि विभाग द्धारा ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर लिया गया है और जल्द ही इसे पूर्ण रूप दे दिया जाएगा। इस पोर्टल पर प्रदेश के कलाकार अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। पंजीकरण होने के बाद कलाकारों को दी जाने वाली राशि सीधे उनके खाते में पहुंचा दी जाएगी। जिससे कलाकारों को शोषण होने से बचेगा और सिस्टम में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती धीरा खंडेलवाल, सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त निदेशक श्री सुधांशु गौतम, हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष, श्री सुदेश शर्मा और क्षेत्रीय निदेशक उपस्थित थे।