Showing posts with label News. Show all posts
Showing posts with label News. Show all posts

Friday, April 24, 2020

हरियाणा:ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों की बेहतर कनेक्टिविटी पर ज़ोर

मुख्य सचिव सुश्री केशनी आनन्द अरोड़ा की अध्यक्षता में विशेष बैठक 
प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य स्तरीय स्थायी समिति की बैठक हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई (हरियाणा स्क्रीन)
चंडीगढ़: 24 अप्रैल 2020: (पुष्पिंदर कौर//हरियाणा स्क्रीन)::
हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय स्थायी समिति की बैठक में आज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों की बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से, प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना (बैच-1) के तहत वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए 11 जिलों नामत: रोहतक, झज्जर, नूंह, दादरी, करनाल, जींद, सिरसा,  यमुनानगर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और पंचकूला के लिए व्यापक उन्नयन समेकित प्राथमिकता सूची (सीयूसीपीएल) को मंजूरी दी गई।
        इसके अलावा, समिति ने 691 किलोमीटर की लंबाई वाली 391 करोड़ रुपये की लागत की 83 विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। उक्त अनुमोदित प्रस्ताव 8 जिलों के लिए हैं और यह प्रस्ताव अब राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी को प्रस्तुत किया जाएगा।
        बैठक के दौरान, मु य सचिव को अवगत कराया गया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना-III पहले ही लॉन्च की जा चुकी है। मंत्रालय द्वारा 5 वर्षों के लिए 2500 किलोमीटर की लंबाई का सांकेतिक आवंटन भी किया गया है। हरियाणा को पहले बैच में यानी वित्तीय वर्ष 2019-20 से पहले 500 किलोमीटर के अनुमोदन प्राप्त करने के लिए अनुरोध किया गया, परंतु कोविड-19 के कारण यह हासिल नहीं किया जा सका।
        बैठक में बताया गया कि अब हरियाणा वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 11 जिलों नामत: रोहतक, झज्जर, पंचकुला, दादरी, नूंह, करनाल, रेवाड़ी, जींद, सिरसा, गुरुग्राम, और यमुनानगर के लिए पहले बैच में लगभग 700 किलोमीटर की मंजूरी प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव रखेगा।
        बैठक में वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक निगम, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की अतिरिक्त मु य सचिव श्रीमती धीरा खण्डेलवाल, लोक निर्माण और वास्तुकला विभाग के अतिरिक्त मु य सचिव श्री राजीव अरोड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव श्री अंकुर गुप्ता और वित्त विभाग के सचिव श्री सुनील शरण उपस्थित थे।
हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों की बेहतर कनेक्टिविटी पर ज़ोर

Monday, March 30, 2020

भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाएं और स्थिति को नियंत्रण में रखें

सभी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारियों को निर्देश
चंडीगढ़: 30 मार्च 2020: (पुष्पिंदर कौर//हरियाणा स्क्रीन)::
हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के निदेशक श्री पी.सी. मीणा ने राज्य के सभी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाएं और स्थिति को नियंत्रण में रखें ताकि लोगों में अफवाहें न फैले।
        श्री मीणा आज यहां चण्डीगढ़ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
        उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं व कोविड-19 के बारे झूठे समाचारों व अफवाहों की सम्भावना बनी रहती है, लेकिन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी खबरों की पहचान की जाए और इनका समय पर खण्डन किया जाए ताकि लोगों में अफवाहें न फैलें। 
        उन्होंने कहा कि हाल ही में एक न्यूज चैनल द्वारा फरीदाबाद में कोविड-19 से हुई एक मौत की खबर चलाई जा रही थी। विभाग के अधिकारी द्वारा इस पर कड़ा संज्ञान लिया गया और इसकी तुरंत जांच की भी गई, तो पता चला कि खबर झूठी है तथा उसके बाद चैनल ने उसे हटा दिया। 
        श्री मीणा ने डीआईपीआरओ को ये भी निर्देश दिया कि पत्रकारों के छोटे समूहों को व्यवस्थित करें और उन्हें प्रवासियों मजदूरों के लिए बनाए गए शेल्टर होम्स तथा राज्य में स्थापित किए गए कोरोना हेल्प लाइन केन्द्रों का दौरा करवाएं और वहां की सफल खबरों को मीडिया पर प्रसारित करवाएं ताकि जनता को सही समाचार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि पत्रकारों को व्हाट्सएप पर प्रामाणिक और वास्तविक ब्रेकिंग न्यूज मिल रही हैं या नहीं। 
        उन्होंने कहा कि डीआईपीआरओ मुनादी की रिपोर्ट मुख्यालय को एक दिन छोड़ कर एक दिन की रिपोर्ट अवश्य दें। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारियों के पास कोविड-19 से संबंधित समाचारों बारे सभी जानकारियां और आंकड़े अंगुलियों पर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि डीआईपीआरओज़ को अति आवश्यक स्थिति में ही अवकाश लेने के लिए संबंधित उपायुक्त को सूचित करने के अलावा मुख्यालय को भी सूचित करना होगा।

Tuesday, December 3, 2019

कुरुक्षेत्र एक आध्यत्मिक, धार्मिक और शिक्षा के केन्द्र है

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने  दी गीता महोत्सव की बधाई
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विशेष आयोजन 
चंडीगढ़: 3 दिसंबर 2019: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कुरुक्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय  गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद भगवद सदन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय  विचार गोष्ठी में प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र एक आध्यत्मिक, धार्मिक और शिक्षा के केन्द्र है। इस महान भूमि की धूल को मानव अपने माथे पर लगाकर स्वयं का धन्य मानता है। कुरुक्षेत्र को भारत की प्राचीन संस्कृति का उदगम स्थल भी कहा जाता है। कुरुक्षेत्र ऋषियों मुनियों तथा देवताओं की तपोस्थली, कर्मभूमि और यज्ञभूमि के रूप में विश्वभर में विख्यात है।
उन्होंने कहा कि गंगाजल से तो केवल मुक्ति ही प्राप्त होती है लेकिन कुरुक्षेत्र के जल,थल और वायु तीनों ही मुक्ति के प्रदाता है। गीता एक ऐसा धार्मिक ग्रंथ है जो कर्मप्रधान पर आधारित है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में वसुधैव कुटम्बकम का संदेश दिया। यह संदेश निष्काम कर्म का एक दर्शन है जोकि हर प्राणी और प्रत्येक समाज एवं राष्ट्र की उन्नित का आधार है। यहां तक की बाबा साहिब डा. भीमराव अम्बेडकर ने भी गीता के वसुधैव कुटम्बकम के उद्देश्य को आत्मसात किया है। उन्होंने शिक्षित, संगठित रहने की व्याख्या गीता से ही ली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी गीता से प्रेरणा पाकर अपने एकात्मक मानवतावाद में अन्तोदय का संदेश दिया।
राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि कुरुक्षेत्र की भूमि पर कौरवों और पांडवों के बीच जो धर्म युद्ध हुआ था; इसमें भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। जिसकी प्रासंगिकता आज भी है, स्वयं हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता के सिद्धांतों को अपनाकर निष्काम कर्म से समाज के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई। उन्होंने गोष्ठी में उपस्थित मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित विभिन्न देशों के राजदूतों और मंत्रियों के साथ-साथ गोष्ठी में उपस्थित लोगों को इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की बधाई देते हुए इस गीता के संदेश को दैनिक जीवन में उतारने की अपील भी की।