Showing posts with label Chandigarh. Show all posts
Showing posts with label Chandigarh. Show all posts

Sunday, November 30, 2025

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हमें शाश्वत मूल्यों की याद दिलाता है

धर्मकर्तव्य और आंतरिक उत्कृष्टता को याद रखना होगा: उपराष्ट्रपति

*उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने कुरूक्षेत्र में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन को संबोधित किया*

*भगवद् गीता धार्मिक जीवन और प्रबुद्ध कर्म के लिए एक सार्वभौमिक मार्गदर्शक है: उपराष्ट्रपति*

*तेजी से बदलते समय मेंगीता की शिक्षाएं एक मार्गदर्शक का काम करती हैं: उपराष्ट्रपति*

 *अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हमें भारत के शाश्वत मूल्यों - धर्मकर्तव्य और आंतरिक उत्कृष्टता की याद दिलाता है: उपराष्ट्रपति*

 *प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण का मार्ग भगवद् गीता के सिद्धांतों को अपनाने में निहित है: उपराष्ट्रपति*

*उपराष्ट्रपति ने महोत्सव के आयोजन के लिए और राज्य को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना की*


चंडीगढ़
30 नवंबर 2025: (मीडिया लिंक 32//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 से इतर आयोजित अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

 इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीगीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुएउपराष्ट्रपति ने कहा कि वह "वेदों की भूमि" कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर खड़े होकर अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थान हजारों वर्षों से इस स्थान के रूप में पूजनीय है जहाँ भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को भगवद् गीता का दिव्य ज्ञान प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र हमेशा याद दिलाता है कि धर्म अंततः अधर्म पर विजय प्राप्त करता हैचाहे अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो।

उपराष्ट्रपति ने भगवद् गीता को एक धार्मिक ग्रंथ से कहीं अधिक "धार्मिक जीवनसाहसी कार्य और प्रबुद्ध चेतना के लिए एक सार्वभौमिक ग्रंथ" बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि धर्म द्वारा निर्देशित अपने कर्म पर ध्यान केंद्रित करने का भगवान कृष्ण का आह्वानएक सार्थक और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की कुंजी है।

मजबूत चरित्र निर्माण की महत्‍ता बताते हुए उन्होंने कहा कि चरित्रधन या अन्‍य सांसारिक उप‍लब्धियों से अधिक महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि गीता मानवता को एक सदाचारी और अनुशासित जीवन जीने का मार्गदर्शन करती है और भगवान कृष्ण की तरह हमें याद दिलाती है कि नैतिक शक्ति उद्देश्य की स्पष्टता और धार्मिकता के प्रति समर्पण से उत्पन्न होती है।

यह आशा व्यक्त करते हुए कि तेजी से बदलते युग मेंगीता व्यक्तियोंसमाजों और राष्ट्रों को शांति और सद्भाव की दिशा में मार्गदर्शन करती रहेगीउपराष्ट्रपति ने इसकी स्थायी प्रासंगिकता के महत्‍व के बारे में बताया।

इस आयोजन के विकास की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष मनाई जाने वाली गीता जयंती पिछले नौ वर्षों में एक वैश्विक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्सव के रूप में विकसित हुई है। उन्होंने महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने और हरियाणा को प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को बधाई दी।

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव भगवान कृष्ण के दिव्य गुणोंश्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं और सनातन धर्म की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सभी उम्र के लोगों के लिए सुलभ तरीके से प्रदर्शित करता है।

उन्होंने महोत्सव की सराहना करते हुए इसे एक ऐसा मंच बताया जो सदियों से भारत को जीवित रखने वाले मूल्यों - धर्मकर्तव्यआत्मानुशासन और उत्कृष्टता की खोज को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि ये मूल्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा व्यक्त आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण की नींव हैं।

उपराष्ट्रपति ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और गीता ज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित सम्मेलन की भी सराहना की, जिसमें पूरे भारत के संतविद्वानप्रौद्योगिकी विशेषज्ञकलाकार और सांस्कृतिक नेता एक साथ आए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन संवाद को गहरा करते हैंसांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करते हैं और युवा मन को भगवद् गीता को एक दूरस्थ ग्रंथ के रूप में नहींबल्कि साहसविनम्रता और ज्ञान के जीवंत मार्गदर्शक के रूप में देखने के लिए प्रेरित करते हैं।

अपने संबोधन को समाप्‍त करते हुए श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने उपस्थित सभी लोगों से भगवद् गीता की शाश्वत शिक्षाओं को आत्मसात करनेधर्मानुसार कार्य करनेज्ञान प्राप्त करनेशांति को अपनाने और मानवता के कल्याण में योगदान देने का आग्रह किया।

इससे पहले उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कुरूक्षेत्र में मां भद्रकाली शक्तिपीठ मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।

 

Monday, August 25, 2025

अगला अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12-14 सितंबर को

बाली (इंडोनेशिया) में होगा विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने कुरुक्षेत्र में दिया एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश

चंडीगढ़: 24 अगस्त 2025: (मीडिया लिंक रविंदर/ /हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

तस्वीर Meta AI 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विदेशों में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12 से 14 सितंबर को इंडोनेशिया के बाली में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित ‘कृष्ण-कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन-धर्मयात्रा’ के अवसर पर प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने की। मुख्यमंत्री ने गीता पूजन के साथ विधिवत रूप से समारोह की शुरुआत की।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ अपनी समृद्ध संस्कृति को बचाने और बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस दिशा में युवाओं को आगे लाए जाने की आवश्यकता है, ताकि वह अपनी संस्कृति से जुड़ें और अपनी संस्कृति रीति-नीति को और आगे लेकर जाएं। यह सम्मेलन कश्मीर की समृद्ध विरासत को संजोता है, जो भारत की आत्मा से जुड़ा है। कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का अमर संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर ने कई विस्थापनों की पीड़ा झेली, फिर भी कश्मीरी हिंदुओं ने कर्म नहीं छोड़ा। 1990 में लाखों कश्मीरी हिंदू विस्थापित हुए, लेकिन उनकी विद्या और दृढ़ता ने उन्हें वैश्विक मंच पर स्थापित किया। यह उनके सामर्थ्य की ताकत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी हिंदुओं की वेदना को समझा और विस्थापितों के लिए अभूतपूर्व योजनाएं बनाई । कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर और कुरुक्षेत्र का आध्यात्मिक संबंध भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 और धारा 35-ए हटाकर अखंड भारत का सपना पूरा किया, जिससे कश्मीरी महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिला। करीब 2 लाख कश्मीरी हरियाणा में रह रहे हैं और विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। हरियाणा में विस्थापित कश्मीरी परिवारों के लिए शिक्षा में आरक्षण और हेरिटेज संरक्षण पर कार्य हो रहा है।

उन्होंने कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ हरियाणा को इस आयोजन के लिए बधाई दी और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गीता ज्ञान संस्थानम् पूरी दुनिया में गीता का संदेश फैला रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता का निष्काम कर्म दर्शन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आशा जताई कि कश्मीरी हिंदुओं का पुनर्वास होगा और ज्ञान परंपरा फिर से पल्लवित होगी।

कश्मीर का अध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़-गीता मनीषी

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि कश्मीरियों ने कुरुक्षेत्र में आकर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़ किए हैं। अब श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीनगर में बड़े स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर की भौगोलिक और आध्यात्मिकता महान है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की आध्यात्मिक पहचान पुनः स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। साहसिक कदमों से कश्मीर में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Thursday, February 20, 2025

हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद से नवाजा गया

हरियाणा वासियों में तेज़ी सी दौड़ी खुशी की लहर 

*हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद के ताज से नवाजा गया है, इसलिए हरियाणावासी भी खुश हैं" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

*मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए मुबारकबाद देता हूं" - अनिल विज

*दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों का ग्रहण हुआ खत्म" - विज

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"- विज

*नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है" - विज

*हमारी तरफ से एक बेहतरीन बस डिपोर्ट हुए लोगों को लाने के लिए भेजी जाएगी - विज

चंडीगढ़:20 फरवरी 2025:(मीडिया लिंक रविंद्र//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि "हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद के ताज से नवाजा गया है"। उन्होंने कहा कि "हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री बनाया गया इसलिए हरियाणावासी भी खुश हैं। इससे पहले भी हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रही है इसके लिए मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को मुबारकबाद देता हूं"।

श्री विज आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ था जो कि अब खत्म हो गया है- विज

श्री विज ने कहा कि "दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ था जो कि अब खत्म हो गया है"। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली में अब तीव्र गति से विकास का पहिया घूमेगा।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की मुख्यमंत्री और कैबिनेट साथियों के माध्यम से दिल्ली को विकास में अव्वल बनाने  का काम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"- विज

दिल्ली के विकास को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री मोदी की नीतियों और विकास के कार्यों के कारण लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"। उन्होंने उमंग भरे स्वरों में कहा कि "यदि देश का नक्शा भी देखा जाए तो लगभग सारा देश भगवा नजर आता है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में समस्त देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बनेगी"।

नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है - विज

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पहले ही कुछ लोग रोना शुरू कर देते हैं और वही आदत कांग्रेस की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है यह कांग्रेस को पता भी है इसीलिए कांग्रेस वाले इसकी भूमिका पहले ही बना रहे हैं।

अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेकर पंजाब सरकार द्वारा लोगों को मानसिक रूप से उभारने के लिए किए जाने वाले अभियान को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है क्योंकि डिपोर्ट  हुए लोगों को कष्ट हुआ है क्योंकि वह भारतीय ही है और यह भारतीयों के सुख दुख को सांझा करना अच्छी बात है।

अधिकारियों को निर्देश, बस के साथ में फूड के पैकेट भी भेजे जाएंगे-विज

डिपोर्ट होने वाले लोगों के लिए हरियाणा की तरफ से किए जाने वाली पहल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हालांकि यह मेरे विभाग  से सम्बंधित  कार्य नहीं है लेकिन यदि अन्य डिपार्टमेंट उनसे कोई सहयोग चाहेंगे तो हमारी तरफ से एक बेहतरीन बस डिपोर्ट हुए लोगों को लाने के लिए भेजी जाएगी। इसके अलावा, विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बस के साथ में फूड के पैकेट भी भेजे जाएँ।   

क्रमांक- 2025

Thursday, January 23, 2025

नए आपराधिक कानूनों पर विशेष कानूनी ग्रंथों का विमोचन

चंडीगढ़: 23 जनवरी 2025: (मीडिया लिंक रविंद्र/ /पंजाब स्क्रीन)::

आज यहां पंजाब एवं  हरियाणा उच्च न्यायालय के परिसर में स्थित बार एसोसिएशन रूम में तीन महत्वपूर्ण कानूनी ग्रंथों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के  मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री शील नागू ने आधिकारिक रूप से "भारतीय न्याय संहिता पर विवेचना और टिप्पणी", "भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता पर विवेचना और टिप्पणी", और "भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर विवेचना और टिप्पणी" शीर्षक से तीन पुस्तकों का विमोचन किया।

इस अवसर पर विमोचन समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश,  जस्टिस श्री अजय कुमार मित्तल द्वारा की गई। ये ग्रंथ श्री रविंद्र खंडेलवाल, श्री कमलजीत दहिया, श्रीमती अनु सिंह और श्री वरुण चुघ के सह-लेखन में तैयार किए गए।

इस अवसर पर अपने भाषण में जस्टिस श्री शील नागू ने इन नए कोडों को न्याय, समानता और कानून के शासन के सिद्धांतों को अभिव्यक्त करने वाली एक न्यायिक प्रणाली की ओर एक कदम बताया। उन्होंने कहा  कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम न केवल विधायी अपडेट का प्रतीक हैं, बल्कि कानूनी ढांचे के पूर्ण परिवर्तन का प्रतीक हैं जो साइबर अपराध, भीड़ हिंसा और आतंकवाद जैसी आधुनिक चुनौतियों का समाधान करते हैं।

जस्टिस श्री अजय कुमार मित्तल ने कानूनी सुधारों की समयोचितता और प्रासंगिकता की सराहना की, और इन नए कानूनों की जटिलताओं के माध्यम से कानूनी पेशेवरों को शिक्षित करने और मार्गदर्शन करने में इन पाठों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया।

इस कार्यक्रम का संचालन हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जसदेव सिंह बराड़ और  मानद सचिव श्री स्वर्ण सिंह तिवाना ने किया।  इस अवसर पर  बार एसोसिएशन के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

श्री के के खंडेलवाल, जो हरियाणा कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में भारत स्काउट्स और गाइड्स के राष्ट्रीय आयुक्त हैं, ने कानूनी, प्रबंधन, और सांस्कृतिक विषयों पर तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उनकी व्यापक रचनाएं कानून के विभिन्न क्षेत्रों में समझ और अनुप्रयोग में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

क्रमांक -2025

Thursday, June 8, 2023

ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनज़र 15 जून को सार्वजनिक अवकाश

संभलखा, ब्लॉक लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र में पंचायत चुनाव होना निश्चित

चंडीगढ़8 जून 2023: (कार्तिका सिंह//हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

श्रीमदभागवत गीता उपदेश की याद दिलाते कुरुक्षेत्र में चुनावी जंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव युद्ध में भाग ले रहे दल आमने सामने आ गए हैं। हरियाणा सरकार ने अधिसूचित किया है कि 15 जून गुरुवार को ग्राम पंचायत संभलखा, ब्लॉक लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र में पंचायत चुनाव होना निश्चित हुआ है। इसलिए ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा ही। इस चुनाव को लेकर सभी पूरी हो चुकी हैं। 

हरियाणा सरकार की इस औपचारिक अधिसूचना के बाद कि 15 जून गुरुवार को ग्राम पंचायत संभलखा, ब्लॉक लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र में पंचायत चुनाव होना निश्चित हुआ है क्षेत्र से सबंधित सभी इलाकों और गाँवों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। चुनावी रंग हर तरफ नज़र आने लगे हैं। इसलिए ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत चुनाव में कर्मचारियों की भागीदारी सुगम बनाने के लिए ही यह निर्णय किया गया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता और पंचायत के अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्य करने वाले कर्मचारी भी अवकाश के पात्र होंगे। ग्राम पंचायत के इस चुनाव से ग्रीन लोगों को एक नई शक्ति और अवसर मिलेंगे। 

जारी अधिसूचना मुताबिक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135बी के अलावा हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 173ए और निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के अनुसार 15 जून गुरुवार वेतन सहित अवकाश रहेगा। सभी कारखानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक उपक्रमों, व्यापार की दुकानों और अधिकार क्षेत्र के भीतर स्थित बैंकों पर भी यह नियम लागू होगा।

 

Thursday, March 30, 2023

मानव तस्करी के खिलाफ एक महीने का पुलिस अभियान

अभियान का मकसद मानव तस्करी की पूरी तरह से रोकथाम  

चंडीगढ़: 30 मार्च 2023: (कार्तिका सिंह//हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

आज के आधुनिक और विकसित युग में मानव तस्करी के षड़यंत्र और तेज़ हो गए हैं। विकसित तकनॉलॉजी का फायदा उठाते हुए मानव तस्कर हर पल हर जगह भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बनाने की ताक में रहते हैं। इनके इन खतरनाक और नापाक इरादों को नाकाम करने के लिए हरियाणा पुलिस एक बार फिर मैदान में है। इन मानव तस्करों के खिला एक और नया हरियाणा पुलिस अब एक और अभियान चलने को पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए हर तैयारी पूरी कर ली गई है। अप्रैल महीने अच्धते ही अब मानव तस्करों की फिर से शामत आएगी। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने अपने नेटवर्क का जाल बिछा लिया है। 

हरियाणा पुलिस अप्रैल माह में समस्त राज्य में मानव तस्करी के खिलाफ एक महीने का अभियान चलाएगी। इसके माध्यम से पुलिस का उद्देश्य मानव तस्करी के मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाना भी मुख्य मकसद रहेगा तांकि आम लोगों का हौंसला भी बढ़े और हिम्मत भी इसके साथ ही मानवतस्करी के खिलाफ आम जनता की निगाहों को भी तेज़ बनाया जाएगा। 

मानव तस्करी के खिलाफ हरियाणा पुलिस के इस नए और बेहद सख्त विशेष अभियान में बड़े बड़े मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे। इस संबंध में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रदेश भर में चलेगा यह विशेष अभियान। इसके अंतर्गत हर जगह पर पुलिस की मुस्तैद नज़र रहेगी ही। जवानों की चौकसी बहुत से लोगों को इस बार भी बचाएगी। 

इस तरह इस बार हरियाणा पुलिस अप्रैल माह में समस्त राज्य में मानव तस्करी के खिलाफ एक महीने का अभियान चलाएगी। इसके माध्यम से पुलिस का उद्देश्य मानव तस्करी के मुद्दे के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को मानव तस्करी से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित करना है। आम लोगों को इस दिशा में सतर्क करने के साथ साथ इस दिशा में सहयोगी बनाने को भी प्रेरित किया जाएगा। 

इस अभियान के अंतर्गत पहली अप्रैल से 30 अप्रैल, 2023 तक चलने वाले इस अभियान में सेमिनार, कार्यशाला, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता अभियान जैसी विभिन्न गतिविधियाँ शामिल होंगी। इस दौरान हरियाणा पुलिस बचाव अभियान चलाते हुए मानव तस्करी के पीडि़तों को पुनर्वास प्रदान करने के लिए गैर सरकारी संगठनों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगी।

मानव तस्करी के खिलाफ चलने वाले इस अभियान की जानकारी देते हुए डीजीपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने कहा कि मानव तस्करी एक जघन्य अपराध है जो देश में हर साल हजारों लोगों को प्रभावित करता है। राज्य ने हाल के वर्षों में मानव तस्करी के कई मामलों का खुलासा किया है और हरियाणा पुलिस इस खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मानव तस्करी ने बहुत से  परिवारों के जनजीवन को तहस नहस क्र रखा है। खतरे की इस तलवार को अब पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। 

हरियाणा पुलिस के इस अभियान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के खिलाफ महीने भर चलने वाला अभियान इस अपराध से निपटने के हमारे चल रहे प्रयासों का एक हिस्सा है। हम अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस अपराध को अंजाम देने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।

इस अभियान की सफलता के लिए पुलिस हर संबंध में तैयार है। हरियाणा पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे मानव तस्करी से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को उसके आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मुखबिर की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आएगी और आम जनता के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हर सम्भव कदम उठाएगी। इस तस्करी की इस बार कमर तोड़ दी जाएगी। 

इस अभियान की पूर्ण सफलता के लिए फील्ड यूनिट्स को भेजे गए संदेश में सभी एसपी और डीसीपी को अभियान चलाने के लिए कहा गया है। सीपी और आईजी/एडीजी रेंज साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करेंगे। लापता बच्चों और वयस्कों की संख्या का पता लगाने और भिखारियों और मजदूरों को बचाए जाने पर महीने के अंत में फील्ड इकाइयों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। इस दिशा में, पुलिस गुमशुदा व्यक्तियों के मामलों की फिर से जांच करेगी और आस-पास के राज्यों में आश्रयों और बाल गृहों में पुलिस टीमों को यह देखने के लिए भेजेगी कि उनमें से कोई वहां रह रहा है या नहीं। गुमशुदा बच्चों के मामले धारा 363-366 आईपीसी के तहत दर्ज किए जाते हैं, जबकि लापता वयस्कों के मामले 346 आईपीसी के तहत दर्ज किए जाते हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस ने वर्ष 2022 में, 3379 लापता महिला और 6340 पुरुष वयस्कों का पता लगाया। साथ ही, लापता 1144 लडक़ों और 1426 लड़कियों को भी बरामद किया। इसके अतिरिक्त, इसने 41 बंधुआ मजदूरों को भी मुक्त कराया था।

इसी अवधि में, राज्य अपराध शाखा की 22 एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स (एएचटीयू) ने लापता 316 पुरुष वयस्कों और 373 महिलाओं का पता लगाया। साथ ही, वर्ष के दौरान लापता हुए 313 लडक़ों और 227 लड़कियों का भी पता लगाया। इसके अतिरिक्त, 2022 में 639 पुरुष और 294 महिला भिखारियों और 1300 पुरुष और 52 महिला बंधुआ मजदूरों को बचाया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, लापता व्यक्ति का मामला आगे की जांच के लिए राज्य अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया जाता है, अगर यह जिले में चार महीने से अधिक समय तक अनसुलझा रहता है।

इस बार भी इस अभियान के माध्यम से, हरियाणा पुलिस का लक्ष्य महिला एवं बाल कल्याण विभाग, अन्य राज्य पुलिस और गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर बिछुड़ों को उनके प्रियजनों के साथ फिर से जोड़ते हुए परिवार में मुस्कान वापस लाना है। क्रमांक – 2023

Sunday, May 8, 2022

कैबिनेट ने ठेकेदार पंजीकरण नियम-2022 को दी मंजूरी

उद्देश्य पारदर्शिता लाना और सहुलियत के लिए ठेकेदारों को सिंगल विंडो प्रदान करना


हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में पारदर्शिता लाने और कारोबार की सहुलियत के लिए ठेकेदारों को सिंगल विंडो उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के साथ काम करने के इच्छुक ठेकेदारों के काम में बढ़ेगी रफ्तार 

चंडीगढ़: 6 मई 2022: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में पारदर्शिता लाने और कारोबार की सहुलियत के लिए ठेकेदारों को सिंगल विंडो उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के साथ काम करने के इच्छुक ठेकेदारों के पंजीकरण के लिए ठेकेदार पंजीकरण नियम-2022, हरियाणा लागू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।  

नियमों के अनुसार, अब हरियाणा इंजीनियरिंग वक्र्स (एचईडब्ल्यू) पोर्टल पर ठेकेदारों की आईडी सृजित करना अनिवार्य होगा। हालांकि, पंजीकरण भी बेहतर होगा ताकि निविदाएं आमंत्रित करते समय प्रामाणिकताओं (क्रेडेंशियल्स) के सत्यापन की आवश्यकता और इसमें लगने वाले समय को कम करने के लिए सक्षम ठेकेदारों की तैयार सूची उपलब्ध हो सके। साथ ही, ठेकेदार के प्रदर्शन का मूल्यांकन प्रत्येक पूर्ण कार्य के लिए अंक देकर और एक गतिशील ‘रेटिंग’ उत्पन्न करके किया जाएगा।

हालांकि ठेकेदारों द्वारा पंजीकरण के लिए आवेदन करना वैकल्पिक है, लेकिन हरियाणा सरकार के किसी भी विभाग, बोर्ड, सोसायटी आदि में काम करने वाले प्रत्येक ठेकेदार के लिए कुछ मूल जानकारी दर्ज करते हुए एचईडब्ल्यू पोर्टल पर एक प्रोफाइल बनाना आवश्यक है। हरियाणा में किसी भी जगह काम करने वाले हर ठेकेदार की एक विशिष्ट ठेकेदार आईडी तैयार करने के लिए यह आवश्यक है। सभी ठेकेदारों को लॉगइन अकाउंट बनाना होगा और ‘प्रोफाइल समरी’ दस्तावेज प्राप्त करने होंगे।

इससे पंजीकृत योग्य ठेकेदारों को लाभ होगा क्योंकि उन्हें बयाना राशि जमा (ईएमडी) के भुगतान से छूट दी जाएगी। ऐसे ठेकेदार, जो एचईडब्ल्यू पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है, वे निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे, लेकिन वे ईएमडी छूट का लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे और इन ठेकेदारों को किसी विशेष कार्य के लिए निर्दिष्ट राशि के लिए बोली के हिस्से के रूप में ईएमडी जमा करवानी होगी। प्रत्येक कार्य के पूरा होने के बाद ठेकेदार के प्रदर्शन का निरीक्षण और मूल्यांकन किया जाएगा।

थ्रेशोल्ड लिमिट स्कोर (अर्थात उनके प्रदर्शन स्कोर में 70 प्रतिशत) से नीचे आने वाले किसी भी पंजीकृत ठेकेदार को एचईडब्ल्यू पोर्टल पर स्वत: डी-रजिस्टर्ड कर दिया जाएगा। किसी भी विभाग, बोर्ड, सोसायटी से संबंधित जानकारी के लिए पंजीकृत ठेकेदारों की सूची एचईडब्ल्यू पोर्टल  (works.haryana.gov.in)  पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रोफाइल समरी दस्तावेज को प्रत्येक बोली दस्तावेज में अनिवार्य शर्त के रूप में शामिल किया जाएगा और भविष्य में आमंत्रित की जाने वाली निविदाओं का हिस्सा बनाया जाएगा। इसलिए प्रत्येक प्रस्तुत बोली के लिए तकनीकी मूल्यांकन के हिस्से के रूप में सभी ठेकेदारों को एचईडब्ल्यू पोर्टल के लॉन्च होने के बाद आमंत्रित की जाने वाली सभी निविदाओं के लिए एचईडब्ल्यू पोर्टल का ‘प्रोफाइल समरी’ दस्तावेज संलग्न करना होगा। यदि ठेकेदार बोली के साथ ‘प्रोफाइल समरी’ दस्तावेज की प्रति जमा करने या अपलोड करने में विफल रहता है तो एचईडब्ल्यू पोर्टल के लॉन्च के बाद आमंत्रित की जाने वाली सभी निविदाओं के लिए प्रस्तुत बोलियों को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।


Wednesday, June 23, 2021

नंबरदारों का पद खत्म नहीं किया जाएगा-दुष्यंत चौटाला

नंबरदारों को हर महीने निश्चित तिथि को मानदेय भी मिलेगा

चंडीगढ़: 23 जून 2021: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

नंबरदारों को अब खुश हो जाना चाहिए क्यूंकि दीप्ती सीएम ने सीधे सीधे उनके हक में स्टैंड लिया है। उन्होंने नंबरदारों के मान समान में और बढ़ोतरी का इशारा भी किया है। 
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की है कि नंबरदारों का पद खत्म नहीं किया जाएगा, वे निश्चिंत रहे। यही नहीं भविष्य में राज्य के नंबरदारों को हर माह एक निश्चित तिथि को मानदेय भी दिया जाएगा ताकि उनको कई-कई माह तक इंतजार न करना पड़े। राज्य सरकार द्वारा सभी नंबरदारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ दिया गया है तथा जल्द ही स्मार्ट फोन भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम, जिनके पास राजस्व विभाग का प्रभार भी है, को आज यहां हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान श्री आजाद सिंह खाण्डेवाला भी उपस्थित थे।

श्री दुष्यंत चौटाला ने नंबरदारों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का आहवान करते हुए कहा कि नंबरदार की हमारे समाज में एक अलग पहचान व सम्मान होता है। उन्होंने नंबरदारों को अच्छे सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया ताकि उनको गांव, कस्बा, ब्लॉक, तहसील, जिला स्तर आदि पर होने वाले सोशल-ऑडिट में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थानों द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों पर निगरानी के लिए जो कमेटी गठित की जाएगी उसमें नंबरदारों को भी शामिल किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, इन योजनाओं में नंबरदार क्या भूमिका निभा सकते हैं, इस बारे में भी नबंरदार सुझाव दें ताकि समाज के विकास में उनकी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। अगर ज्यादा भागीदारी होगी तो नंबरदार के मानदेय में और अधिक बढ़ोतरी की जा सकेगी तथा तहसील स्तर पर उनको बैठने व काम करने के लिए एक स्पेशल कमरा दिया जा सकेगा।

श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच है कि राज्य की तरह प्रत्येक गांव, ब्लॉक, तहसील व जिला के लिए फिक्सड-सेलरी का बजट बनाया जाए ताकि बेहतर ढ़ंग से संस्थागत विकास हो सके।

Friday, August 21, 2020

हरियाणा सरकार में ई-ऑफिस का रुझान हुआ तेज़

 15 सितंबर, 2020 तक राज्य के सभी विभागों में ई-ऑफिस शुरु 
 मुख्यमंत्री ने आज 20 विभागों एवं 3 निगमों के साथ की वीडीयो कांफ्रेंस 
चण्डीगढ़: 21 अगस्त 2020: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज 20 विभागों एवं 3 निगमों के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय एवं वित्त विभाग की फाईलों को ई-ऑफिस के माध्यम से चलाने का शुभारंभ किया, साथ ही 15 सितंबर, 2020 तक राज्य के सभी विभागों में ई-ऑफिस शुरु करने के निर्देश दिये।  
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-ऑफिस की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया से सभी सरकारी कार्य तेजी से व पारदर्शी ढंग से बाधा रहित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस 25 दिसंबर, 2020 तक प्रदेश के सभी कार्यालयों में सभी फाइलों को ई-ऑफिस के माध्यम से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस की शुरुआत मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय एवं वित्त विभाग के कार्यलय से की गई है इसके साथ ही आज 20 वि भागों एवं 3 निगमों की फाइलों को ई-ऑफिस से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 1 सितंबर तक 20 अन्य विभागों में भी ई-ऑफिस अपनाया जायेगा। इसके अलावा 15 सितंबर तक सभी विभाग अपना काम ई-ऑफिस के माध्यम से शुरू कर देंगे।
        उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस की पहल से बहुत लाभ होने वाला है इससे न केवल कागज़ की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण भी सुधरेगा। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस से सभी आधिकारिक रिकॉर्ड एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने  अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी नई फाइलें को ई-ऑफिस के माध्यम से चलाया जाये तथा जितनी भी पुरानी फाइलें हैं उन्हें भी इससे जोड़ा जाये। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्धारित अवधि में अपनी फाईलों को ई-आफिस से जोडऩे के निर्देश दिये।
        हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने मुख्यमंत्री द्वारा ई-आफिस शुभांरभ करने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि ई-आफिस हरियाणा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि सुशासन दिवस के अवसर तक प्रदेश के सभी कार्यालयों में इसे कार्यान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान ई-ऑफिस की शुरूआत और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि फाईलों के आदान प्रदान से इस वायरस के फैलने का खतरा बना रहता हैै।
        श्रीमती अरोड़ा ने जानकारी दी की ई-ऑफिस से अब तक 42 विभागों की 18000 ई-फाइलें, 71000 से अधिक ई- रसीदें, 7200 उपयोगकर्ताओं द्वारा 3,80,000 बार आगे बढ़ाई गई हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आज  मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यसचिव कार्यलय एवं वित्त विभाग, नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, शहर और अभियोजना विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, श्रम विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, परिवहन (वाणिज्यिक विंग), परिवहन (नियामक विंग), अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, रोजग़ार, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (निगम), उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, विकास एवं पंचायत, ग्रामीण विकास, माध्यमिक शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, आवास, हारट्रॉन और एचएसआईआईडीसी विभाग को ई आफिस से जोड़ा गया है जिससे प्रशासनिक कार्यों मे तेजी आयेगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
        शुभारंभ के अवसर पर वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, श्री वी.उमाशंकर, सामान्य प्रशासन के प्रधान सचिव श्री विजयेन्द्र कुमार, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग के महानिदेशक, श्री राकेश गुप्ता शामिल हुए। इसके अलावा, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव भी जुड़े।
Saturday: 22nd August 2020 at 15:55:37 IST 2020

Friday, April 24, 2020

हरियाणा:ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों की बेहतर कनेक्टिविटी पर ज़ोर

मुख्य सचिव सुश्री केशनी आनन्द अरोड़ा की अध्यक्षता में विशेष बैठक 
प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य स्तरीय स्थायी समिति की बैठक हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा की अध्यक्षता में हुई (हरियाणा स्क्रीन)
चंडीगढ़: 24 अप्रैल 2020: (पुष्पिंदर कौर//हरियाणा स्क्रीन)::
हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय स्थायी समिति की बैठक में आज प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों की बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के उद्देश्य से, प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना (बैच-1) के तहत वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिए 11 जिलों नामत: रोहतक, झज्जर, नूंह, दादरी, करनाल, जींद, सिरसा,  यमुनानगर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और पंचकूला के लिए व्यापक उन्नयन समेकित प्राथमिकता सूची (सीयूसीपीएल) को मंजूरी दी गई।
        इसके अलावा, समिति ने 691 किलोमीटर की लंबाई वाली 391 करोड़ रुपये की लागत की 83 विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। उक्त अनुमोदित प्रस्ताव 8 जिलों के लिए हैं और यह प्रस्ताव अब राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी को प्रस्तुत किया जाएगा।
        बैठक के दौरान, मु य सचिव को अवगत कराया गया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना-III पहले ही लॉन्च की जा चुकी है। मंत्रालय द्वारा 5 वर्षों के लिए 2500 किलोमीटर की लंबाई का सांकेतिक आवंटन भी किया गया है। हरियाणा को पहले बैच में यानी वित्तीय वर्ष 2019-20 से पहले 500 किलोमीटर के अनुमोदन प्राप्त करने के लिए अनुरोध किया गया, परंतु कोविड-19 के कारण यह हासिल नहीं किया जा सका।
        बैठक में बताया गया कि अब हरियाणा वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान 11 जिलों नामत: रोहतक, झज्जर, पंचकुला, दादरी, नूंह, करनाल, रेवाड़ी, जींद, सिरसा, गुरुग्राम, और यमुनानगर के लिए पहले बैच में लगभग 700 किलोमीटर की मंजूरी प्राप्त करने के लिए प्रस्ताव रखेगा।
        बैठक में वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक निगम, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की अतिरिक्त मु य सचिव श्रीमती धीरा खण्डेलवाल, लोक निर्माण और वास्तुकला विभाग के अतिरिक्त मु य सचिव श्री राजीव अरोड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव श्री अंकुर गुप्ता और वित्त विभाग के सचिव श्री सुनील शरण उपस्थित थे।
हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में सडक़ों की बेहतर कनेक्टिविटी पर ज़ोर

Monday, March 30, 2020

भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाएं और स्थिति को नियंत्रण में रखें

सभी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारियों को निर्देश
चंडीगढ़: 30 मार्च 2020: (पुष्पिंदर कौर//हरियाणा स्क्रीन)::
हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के निदेशक श्री पी.सी. मीणा ने राज्य के सभी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाएं और स्थिति को नियंत्रण में रखें ताकि लोगों में अफवाहें न फैले।
        श्री मीणा आज यहां चण्डीगढ़ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
        उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं व कोविड-19 के बारे झूठे समाचारों व अफवाहों की सम्भावना बनी रहती है, लेकिन अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी खबरों की पहचान की जाए और इनका समय पर खण्डन किया जाए ताकि लोगों में अफवाहें न फैलें। 
        उन्होंने कहा कि हाल ही में एक न्यूज चैनल द्वारा फरीदाबाद में कोविड-19 से हुई एक मौत की खबर चलाई जा रही थी। विभाग के अधिकारी द्वारा इस पर कड़ा संज्ञान लिया गया और इसकी तुरंत जांच की भी गई, तो पता चला कि खबर झूठी है तथा उसके बाद चैनल ने उसे हटा दिया। 
        श्री मीणा ने डीआईपीआरओ को ये भी निर्देश दिया कि पत्रकारों के छोटे समूहों को व्यवस्थित करें और उन्हें प्रवासियों मजदूरों के लिए बनाए गए शेल्टर होम्स तथा राज्य में स्थापित किए गए कोरोना हेल्प लाइन केन्द्रों का दौरा करवाएं और वहां की सफल खबरों को मीडिया पर प्रसारित करवाएं ताकि जनता को सही समाचार उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि पत्रकारों को व्हाट्सएप पर प्रामाणिक और वास्तविक ब्रेकिंग न्यूज मिल रही हैं या नहीं। 
        उन्होंने कहा कि डीआईपीआरओ मुनादी की रिपोर्ट मुख्यालय को एक दिन छोड़ कर एक दिन की रिपोर्ट अवश्य दें। उन्होंने कहा कि जिला अधिकारियों के पास कोविड-19 से संबंधित समाचारों बारे सभी जानकारियां और आंकड़े अंगुलियों पर होने चाहिए। उन्होंने कहा कि डीआईपीआरओज़ को अति आवश्यक स्थिति में ही अवकाश लेने के लिए संबंधित उपायुक्त को सूचित करने के अलावा मुख्यालय को भी सूचित करना होगा।

Tuesday, March 17, 2020

कोरोना से निपटने को हरियाणा सरकार ने किये विशेष प्रबंध

गुरुग्राम में विशेष वार्ड की इंस्पेक्शन को पहुंचे मुख्यमत्री खटटर 
चंडीगढ़//नई दिल्ली: 17 मार्च 2020: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::  
Centers for Disease Control and Prevention (CDC) से साभार 
कोरोना का आतंक जारी है। चेहरों पर मास्क और जेबों में सेनेटाईजर बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच कोरोना वायरस से मंगलवार को मुंबई में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जो दुबई से लौटा था। इस वायरस से हुई मौत का देश में यह तीसरा मामला है। अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या बढ़कर 137 हो गई है, जिनमें 22 विदेशी हैं। 
इस संबंध में मिल रही खबरों के मुताबिक मंगलवार को गुरुग्राम में 29 वर्षीय एक महिला के भी कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस महिला ने हाल ही में मलेशिया और इंडोनेशिया की यात्रा की थी। राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक सूरजभान कंबोज ने कहा कि हरियाणा में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है, महिला अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। स्रार और समाज दोनों में ही कोरोना को लेकर सतर्कता भी बढ़ती जा रही है। 
कोरोना के मरीज़ों का पता लगाने का काम भी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक संक्रमित पाये गये 126 लोगों के संपर्क में आए करीब 52 हजार लोगों की पहचान हो चुकी है। वे किस-किस से और कहां मिले इसका भी पता लगाया जा रहा है और उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस तरह कोरोना से बचाव का रक्षा घेरा लगातार मज़बूत किया जा रहा है। 
विदेशों  लोगों को लेकर भी नियमों में सख्ती जारी है। सरकार ने अफगानिस्तान, फिलीपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों के भारत में प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। सरकार की तरफ से जारी अतिरिक्त यात्रा परामर्श के मुताबिक, इन देशों से कोई भी विमान भारत के लिए उड़ान नहीं भरेगा। यह निर्देश एक अस्थायी उपाय है, जो 31 मार्च तक लागू रहेगा। ऐसा करने से ही दुनिया भर के लिए खतरा बने कोरोना वायरस को भारत में आने से रोका जा  सकता है। 
इसी बीच हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में आमजन को बाजार से उचित मूल्यों पर दवाईयां, मास्क तथा सेनेटाईजर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं।  प्रदेश में कोरोना वायरस के संदिग्धों की जानकारी के लिए दो हैल्पलाइन नंबर 8558893911 तथा 108 को चलाया जा रहा है। कोरोना वायरस के संदिग्ध की मोबाइल ट्रेकिंग के माध्यम से उसकी गतिविधियों पर भी नजर रखी जायेगी।
हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा ने आज चंडीगढ़ से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के मंडलायुक्तों, उपायुक्तों मुख्य स्वास्थ्य अधिकारियों तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिये।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने जिलों में कोरोना की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों के साथ आपसी समन्वय स्थपित कर समुचित प्रबंध करें। लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग्स लगवाये जायें जिन से आम जन को  ‘क्या करें व क्या न करें’ व उचित ढंग से हाथ धोने की जानकारी दी जाये। इसके अलावा विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो एसएमएस के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाने, इस कार्य के लिए आपदा के समय कार्य करने वाले लोगों को भी इस कार्य में शामिल करने तथा आपातकालीन स्थिति को संभालने के लिए रिटायर्ड चिकित्सा अधिकारियों, पैरामैडिकल स्टाफ, रिटायर्ड आर्मी के अधिकारियों के साथ-साथ मेडिकल के विद्यार्थियों की भी सेवा ली जाये।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर सुनिश्चित करें कि आमजन को बाजार से दवाईयां, मास्क तथा सेनेटाईजर उचित मूल्यों पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी दी जाये तथा सभी विभागों के कार्यालयों, लघु सचिवालयों व अन्य ज्यादा आवाजाही वाले स्थानों पर सेनेटाइजर उपलब्ध करवायें ताकि बीमारियों की संभावना से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना के संदिग्धों को निगरानी हेतु अलग रखने के लिए उचित स्थानों की पहचान की जाये जहां उनके रहने, खाने, शौचालय एवं अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्र द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सभी उपमंडल एवं खंड स्तर के अधिकारियों को इस माध्यम से प्रशिक्षित करवायें ताकि खण्ड स्तर तक आमजन को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि उपायुक्त यह भी सुनिश्चित करें कि सभी जिलों के निजी एवं सरकारी अस्पतालों के अलावा मेडिकल कालेजों में आवश्यक सुविधाएं तैयार हो।
उन्होंने कहा कि वे अपने अपने क्षेत्र की कम्पनियों को निर्देश दें कि उनकी कम्पनियों में विदेश सेे आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जानकारी सबसे पहले ऑनलाइन माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दें, इसके अलावा यदि संभव हो सके तो कर्मचारियों को घर से कार्य करने की अनुमति प्रदान की जाये।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों को सैनेटाइज करवाये तथा सेनेटाइजर व मास्क का प्रयोग किया जाये ताकि अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को इस से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि सभी जगह साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें।
उन्होने कहा कि सभी जिलों के मंडलायुक्त, उपायुक्त, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कोरोना वायरस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एक-दूसरे को उपलब्ध करवाएं। जिला अस्पतालों में जिन उपकरणों की आवश्यकता है उसे जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने सभी जिलों में कम से कम 100 आइसोलेशन-बैड तथा नई दिल्ली के साथ लगते गुरूग्राम में 500 से अधिक आइसोलेशन-बैड तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आगामी 31 मार्च, 2020 तक सभी सिनेमा हॉल, स्कूल (परीक्षाओं को छोडक़र), जिम, स्वीमिंग पुल, नाईट क्लब बंद रखने के निर्णय को सख्ती के लागू किया जाये। इसके अलावा, राज्य में किसी सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल प्रतियोगिता व पारिवारिक कार्यक्रमों में 200 से अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध पर ध्यान दिया जाये।
बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री धनपत सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी के दास, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आलोक निगम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा के अलावा हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Monday, February 10, 2020

हरियाणवी रसोई बन रही है देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद

34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले की  विशेष झलक एक नज़र में 
चंडीगढ़10 फरवरी 2020: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में इस बार हरियाणवी रसोई देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद में शुमार होती जा रही है। देशी हो या विदेशी हर किसी को यहां का देशी घी का चूरमा इस कदर भा रहा है कि वह इसका स्वाद लेने के बाद इसे अपने साथ ले जाना भी नहीं भूलते।
हरियाणवी रसोई के स्टाल नंबर 34 को चलाने वाले कुरुक्षेत्र के हरिओम का कहना है कि हरियाणा  के पारम्परिक भोजन के स्वाद से देश दुनिया को रूबरू करवाया जाए। इसी को देखते हुए उन्होंने सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में अपना स्टाल लगाया। यहां उनके स्टाल पर तमाम राजनैतिक व फिल्म जगत की हस्तियों ने दौरा किया और स्वाद चखा। लोगों की पसंद ने आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया और अब वह पहली बार सूरजकुंड मेले में हरियाणवी रसोई का स्वाद लेकर हाजिर हो गए।
यहां उन्होंने यह ध्यान रखा कि हरियाणा के गांवों में जिस तरह से भोजन तैयार किया जाता है, उसमें कोई बदलाव न किया जाए। उन्होंने सबसे पहले देशी घी का चूरमा तैयार किया। होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके हरिओम ने चूरमें को कई स्वाद में पेश किया तो लोगों ने और ज्यादा पसंद करना शुरू कर दिया। इसके अलावा बाजरे की खिचड़ी को भी उन्होंने मिट्टी के बर्तनों में पारंपरिक रूप में तैयार किया तो यह भी लोगों की पसंद बनता गया।
हरिओम बताते हैं कि पंजाबी खाने की तरह ही उन्होंने हरियाणवी खाने का एक तालमेल प्रस्तुत किया और हरियाणवी थाली के नाम से अपनी भरी-पूरी थाली स्वाद के दीवानों को भेंट की। इस थाली में बाजरे की रोटी, मक्खन, हरा साग, लहसुन की चटनी इसमें रखी गई। इसके साथ ही गुड़ की एक डली भी इसमें रखी गई ताकि खाने में स्वाद का जायका बढ़ाया जा सके। उन्होंने बताया कि आज हरियाणा के पारंपरिक भोजन को को  बढ़ावा देना होगा। उनका कहना है कि देशी ही नहीं बल्कि विदेशी भी उनके इस खाने को खाने के बाद स्वाद की तारीफ करते हैं और चूरमा तो वह अपने साथ भी पैक करवाकर भी ले जा रहे हैं।
हरियाणवी स्टाल में चटनी व मक्खन के साथ हरियाणवी वैज स्टफ परांठा, गुड़ का देशी घी का हलवा, हरियाणवी खीर, घी शक्कर, मीठी व नमकीन लस्सी, देसी घी का दलिया, हरियाणवी कढ़ी-चावल का जायका भी इस स्टाल पर मिलेगा।


Friday, December 6, 2019

गीता एक महा ग्रंथ ही नहीं हमारी जीवन शैली भी

कहा हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने
चंडीगढ़6 दिसम्बर 2019: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि गीता एक महा ग्रंथ ही नहीं हमारी जीवन शैली भी है। इसलिए, राज्य सरकार द्वारा युवा पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोडऩे के लिए कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन करने के अलावा जिला स्तर पर भी गीता जयंती महोत्सव आयोजित करवाए जा रहे हैं । 
श्रीमती कमलेश ढांडा आज कैथल में भाई उदय सिंह किला परिसर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने इस अवसर पर हवन यज्ञ में आहुति डाली तथा समारोह के निर्विघ्न संचालन की कामना की।
राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरूक्षेत्र की पवित्र धरती पर गीता का अमर संदेश दिया। गीता के 18 अध्यायों व 700 श्लोकों में जीवन का सार मानवता के सामने प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा गीता के प्रचार-प्रसार तथा गीता के संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर भी गीता जयंती महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से प्रदेश सरकार द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता को वैश्विक मंच पर 2016 में शुरू किया गया, जिसका विस्तार अब मोरिशस और लंदन तक हो गया है।
उन्होंने लोगों का आह्वïान किया कि वे गीता के एक-एक शब्द में छुपे गूढ़ ज्ञान को समझे और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गीता हमें  जीवन की हर कठिनाई और परेशानी में निपटने के लिए बल, मजबूती, हिम्मत और शक्ति देती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए  गीता ज्ञान पर आधारित प्रदर्शनियों, निबन्ध लेखन, श्लोकोचारण और शोभा यात्रा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
राज्य मंत्री ने गीता  महोत्सव के दौरान लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी में गीता के अमर संदेश व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शित की गई प्रचार सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण कृपा समिति द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए प्रथम स्टाल पर दीप प्रज्ज्वलन, गीता आरती व पुष्प वर्षा में भी भाग लिया। इसके उपरांत श्रीमती कमलेश ढांडा ने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का बारी-बारी से अवलोकन किया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्रदर्शनी के बारे में जानकारी भी हासिल की।
इस अवसर पर कैथल की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने मुख्यातिथि श्रीमती कमलेश ढांडा तथा विशिष्टï अतिथि विधायक लीला राम को स्मृति चिह्नï व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।