Sunday, February 22, 2026

आप भ्रष्टाचार में कांग्रेस से चार कदम आगे- नायब सिंह सैनी

 पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है

 हमें मिलकर पंजाब को नंबर वन स्टेट बनाना है-मुख्यमंत्री


चंडीगढ़:
22 फरवरी 2026: (DIPR//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जनता से जो वायदे किए थे वह 4 साल बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हुए है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है तथा आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लुधियाना स्थित छट पूजा मैदान में आयोजित पूर्वांचल सम्मान रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर  पदाधिकारियों ने  भव्य अभिन्नदन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर पूर्वांचल सम्मान रैली के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि लुधियाना एक प्रसिद्ध औद्योगिक नगरी है और इस मेहनतकश धरती को मैं शीश नवा कर नमन करता हूं। पंजाब गुरुओं की, पीरों की और वीरों की भूमि है। लुधियाना की इस ऐतिहासिक धरती पर, जिसे पंजाब की औद्योगिक राजधानी और भारत का ‘मैनचेस्टर’ भी कहा जाता है, मुझे आमंत्रित करने के लिए आप सब का वंदन करता हूं। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवर्तन का संदेश है। पंजाब भारत की आत्मा है। यह सीमाओं का प्रहरी है, खेतों की खुशबू है, ढोल की थाप है, गुरूओं की वाणी है और शौर्य की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी व आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि  दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त है। आम आदमी पार्टी तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि पंजाब में भाजपा  की सरकार बनानी है। लोग कांग्रेस और आप को  बाहर करने का कार्य करेंगे।

आम आदमी पार्टी ने चार साल में कुछ नहीं किया। लोगों से झूठ बोला, झूठे सब्जबाज दिखाए। एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की  जनता ने बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। इतना ही नहीं केजरीवाल व उसके नेता अपने आपको कट्टर ईमानदारी कहते थे उनका असली चेहरा सारे देश के सामने आया है। केजरीवाल के साथ-साथ उसके नेता जेल में रहे है, इस बात का प्रमाण  है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, जबकि आम आदमी पार्टी ने इस पर अंकुश लगाने की बजाए, उसे बढाया है, चार कदम इनसे भी आगे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का आपस में रिश्ता है, इनकी एक ही छत है, संस्कार व संस्कृति भी एक ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता के साथ जो वायदें किए गए थे उन्हें तेजी से पूरा करने का काम किया जा रहा है। बहनों की रसोई में 500 रूपए में गैस सिलेन्डर देने का काम किया गया है। किडनी के जो रोगी है उनकी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में नि:शुल्क डायलिसिस भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर शत प्रतिशत फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी दी जा रही है। लगभग 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया गया है। आयुष्मान/चिरायु योजना के माध्यम से 27 लाख परिवारों का नि:शुल्क ईलाज किया गया है और इस पर साढे चार हजार करोड़ रूपए की राशि खर्च की गई है। इसके साथ-साथ 70 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गो के ईलाज की चिंता भी केन्द्र व प्रदेश सरकार ने की है।  लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रूपए की राशि प्रति माह दी जाती है तथा बहनो को आत्म निर्भर बनाने के लिए 4 प्रतिशत ब्याज की दर पर 5 लाख रूपए का लोन भी दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशे को रोकने की बजाए उसे बढाया है।  उन्होंने कहा कि जैसे ही पंजाब में 2027 में कमल का फूल खिलेगा, यहां से नशे की गतिविधियों में जो भी सलिप्त है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो गैंग्स्टर कल्चर है उसे  सख्ती से खत्म किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति में विश्वास रखते है और जैसे ही भाजपा की पंजाब में सरकार बनेगी, केन्द्र की जितनी भी योजनाएं है, यहां पर उन सभी को लागू करने का काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने  आम आदमी पार्टी पर औच्छी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस रैली में आने वाले लोगों को रोका गया, उनके वाहन रोके गए।  रैली में लोगों को आने से रोकना व बसों को रोकना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित सभी लोगों से आहवान किया कि पंजाब को नम्बर वन का सूबा बनाने के लिए वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार लाने का काम करे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व रैली के आयोजक राजेश मिश्रा ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आहवान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लुधियाना रजनीश धीमान के साथ-साथ  अन्य पदाधिकारीगण व समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

क्रमांक-2026

कॉफी टेबल पुस्तक का विमोचन

Posted on Sunday 22 February 2026 at 11:08 AM Regarding Book Release 

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित है यह पुस्तक 


नई दिल्ली
: 22 फरवरी 2026: (डीपीआर//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई ,एम अमगांत खूबियां थीं। उनकी शख्सियत में एक विशेष आकर्षण था और साथ ही एक गहन संवेदना भी थी। उनकी शायरी भी विशेष रही।  

नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी पर आधारित कॉफी टेबल पुस्तक के विमोचन समारोह पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शिरकत की। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल द्वारा लिखित यह पुस्तक अटल बिहारी वाजपेयी के सार्वजनिक जीवन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के विविध आयामों को समर्पित है।

यह पुस्तक नई पीढ़ी के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी। इसमें वाजपेयी जी के व्यक्तित्व की गहराई, संवेदनशीलता और दूरदर्शिता के उन पक्षों को प्रस्तुत किया गया है, जो सामान्यतः कम चर्चित रहे हैं।”

Thursday, January 15, 2026

अंबाला स्थित पंचायत भवन में मीडिया वर्कशाप 16 जनवरी को

DIPR:Thursday//15th January 2026 at 05:50PM Media Workshop at Panchayat Bhawan Ambala  

इस मौके पर होंगीं बहुत सी काम की बातें 

चंडीगढ़//अंबाला: 15 जनवरी 2026: (मीडिया लिंक 32//हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

मेडिकल के क्षेत्र में
संकेतक फोटो Pexels 
डाक्टर अपने काम का ज़िक्र करते हुए
कहते हैं कि मैं अमुक स्थान पर प्रेक्टिस करता हूं। वकील भी अपने प्रोफेशन का ज़िक्र करते हुए यही कहते हैं कि मैं अमुक जगह पर प्रेक्टिस करता हूं। मानसिक मेहनत और और जिस्मानी श्रम को प्रेक्टिस कहना ही उचित होगा। यह बात पत्रकारिता से जुड़े सभी क्षेत्रों पर लागू होती है। खबर लिखनी हो,  फीचर लिखना हो,  तस्वीरें क्लिक करनी हो या वीडियो बनानी हो तो इसमें निरंतर अभ्यास चार चांद  लगा देता है। अगर इस अभ्यास को छोड़ दिया जाए तो फिर निपुणता में कमी आ जाती है। 

एक बहुत ही लोकप्रिय दोहा कवि वृन्द जी की ‘वृंद-सतसई' से है। इस में वह कहते हैं: 

करत-करत अभ्यास ते जड़मति होत सुजान।

रसरी आवत जात ते सिल पर पड़त निसान॥

निरंतर अभ्यास का फायदा पत्रकारिता में भी होता है। कलम में निखार आ जाता है। कलम की धार तेज़ हो जाती  है।  लिखी जाने वाली कि पोस्ट में पैनापन आ जाता है। इसी सिलसिले में एक वर्कशाप का आयोजन भी हो रहा है। 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रैस इंफोरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) चंडीगढ़ द्वारा अपर महानिदेशक विवेक वैभव के मार्गदर्शन में 16 जनवरी को स्थानीय मीडिया कर्मियों के लिए अंबाला स्थित पंचायत भवन में मीडिया वर्कशाप ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया जाएगा। गौरतलब है की ऐसी कार्यशगालयों में शामिल होने बहुत कुछ मिलता है।

Wednesday, January 14, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मुक्तसर साहिब माघी मेले में पहुंचे

Emailed on Wednesday 14th January 2026 at 7:59 PM Regarding Maghi Mela Shri Muktsar Sahib

इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र भूमि

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार को भी आड़े हाथों लिया 

*हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का भी विवरण दिया 

*पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की भी आलोचना की

*कहा-जनता से किए गए वादे केवल कागजों पर ही पूरे किए

* कहा आपदा के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते नजर आए  

* दोहरे इंजन वाली सरकार से विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है-मुख्यमंत्री


चंडीगढ़
: 14 जनवरी 2026: (मीडिया लिंक 32//हरियाणा सरकार डेस्क)::

श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित सदियोंपुराणा माघी का मेला इस बार भी सियासी शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक जंग  अखाडा बना ही महसूस हुआ। तकरीबन सभी सियासी नेताओं ने एक दुसरे पर निशाने भी कसे और उपलब्धियों का ज़िक्र भी किया।   

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा सिर्फ पड़ोसी राज्य ही नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच खून का रिश्ता और भाईचारा है। हरियाणा के लोगों को पंजाब से गहरा लगाव है। पंजाब में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब पंजाब के लोग संकट में थे, तब हरियाणा के लोगों ने छोटे भाई की तरह हर संभव तरीके से पंजाब की मदद की। यही हमारी संस्कृति और परंपरा है।

पंजाब में इस बार भी यह बहुत विशाला मेला था। इतिहास की चर्चा के साथ साथ मौजूदा दौर की भी बातें हुईं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित माघी मेले में उपस्थित जनता को संबोधित कर रहे थे। श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र भूमि को प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि इस पवित्र और ऐतिहासिक स्थान पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र भूमि इतिहास के स्वर्ण पन्नों में दर्ज है। यहां चालीस युओढ़यों ने मुक्ति का सम्मान भी प्राप्त किया और वह भी अपनी क़ुरबानी देकर। उनकी कूटरबानी को श्री गुरु गोबिंद सिन ने भी बहुत सबन्हि दिया और गले से लगाया। इन योद्धाओं ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चरणों में प्राणों की आहुति दी दूर अपनी भूल नख्शा ली थी। 

श्री मुक्तसर साहिब की यह भूमि हमें सिखाती है कि मुक्ति केवल मृत्यु के बाद ही नहीं, बल्कि सत्य के मार्ग पर चलकर और अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी को बधाई भी दी।

क़ुरबानी की गाथा याद दिलाने वाले इस माघी मेले के सुअवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में प्राकृतिक आपदा के दौरान यहां के सत्ताधारी नेताओं ने जनता की पीड़ा नहीं देखी, हरियाणा की जनता ने आपदा के समय पंजाब का साथ दिया, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री उस कठिन समय में कहीं नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार ने पंजाब की जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। इतना ही नहीं , आपदा के समय वे अपनी जिम्मेदारी से भी बचते नजर आए।

हरियाणा के लोगों के लिए अर्जित उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से 217 वादे करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिनमें से 54 वादे एक साल के भीतर पूरे किए जा चुके हैं। शेष 163 वादों पर तेजी से काम चल रहा है । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता से किए गए वादे केवल कागजों पर ही पूरे किए हैं।

इसी सिलिसले में उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रस्ताव में एमएसपी पर 24 फसलों की खरीद का वादा किया था , जिसे पूरा किया गया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर हो रही है। किसानों को 48 घंटों के भीतर भुगतान कर दिया जाता है और किसी भी कारण से देरी होने पर ब्याज भी दिया जाता है।

आम आदमी पार्टी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता में थी, तब हरियाणा और पंजाब के किसानों पर पराली जलाने का आरोप लगाया गया था । अब पंजाब में आम आदमी पार्टी को सत्ता में आए चार साल हो गए हैं, लेकिन पंजाब सरकार ने किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जबकि दूसरी ओर हरियाणा सरकार पराली प्रबंधन के लिए कृषि उपकरणों पर सब्सिडी के अलावा किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये का प्रोत्साहन दे रही है 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार घर की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान कर रही है। इसके अलावा, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत बहनों और बेटियों को 2100 रुपये की मासिक सहायता भी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब आए, तो मजदूरों ने शिकायत की कि उन्हें एमजीएनआरईजीए के तहत उनके अधिकार नहीं मिल रहे हैं और जानकारी से पता चला कि कई ग्राम पंचायतों में गबन हो रहा था और इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब सरकार मजदूरों को अधिकार प्रदान करने के लिए वीबी जी राम जी अधिनियम लेकर आई, तो पंजाब सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया और एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें न तो तथ्य थे,   न तो आंकड़े और न ही सुझाव। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भी इस योजना का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है, चाहे वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हो या फसल क्षति के लिए मुआवजा। सरकार ने हाल ही में हुई बारिश से घरों और पशुधन को हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में 5 करोड़ रुपये दिए हैं  इसी तरह, फसल क्षति के लिए किसानों के खातों में 116 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। इस तरह पिछले 11 वर्षों में किसानों को लगभग 15,500 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं ।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार जरूरतमंद परिवारों की रसोई में 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में चिरायु योजना को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाया है, जिससे लोगों को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि दोहरी इंजन वाली सरकार से विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है।

इसी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा महासचिव तरुण चुघ, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व सांसद महारानी प्रीनीत कौर, पूर्व मंत्री सरदार मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी, सरदार दयाल सिंह सोढ़ी, राहुल सिद्धू और अनिल सरीन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जनता भी इस मौके पर बहुत बड़ी संख्या में शामिल हुई।