Showing posts with label Nayab Singh Saini. Show all posts
Showing posts with label Nayab Singh Saini. Show all posts

Sunday, February 22, 2026

आप भ्रष्टाचार में कांग्रेस से चार कदम आगे- नायब सिंह सैनी

 पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है

 हमें मिलकर पंजाब को नंबर वन स्टेट बनाना है-मुख्यमंत्री


चंडीगढ़:
22 फरवरी 2026: (DIPR//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जनता से जो वायदे किए थे वह 4 साल बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हुए है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है तथा आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लुधियाना स्थित छट पूजा मैदान में आयोजित पूर्वांचल सम्मान रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर  पदाधिकारियों ने  भव्य अभिन्नदन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर पूर्वांचल सम्मान रैली के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि लुधियाना एक प्रसिद्ध औद्योगिक नगरी है और इस मेहनतकश धरती को मैं शीश नवा कर नमन करता हूं। पंजाब गुरुओं की, पीरों की और वीरों की भूमि है। लुधियाना की इस ऐतिहासिक धरती पर, जिसे पंजाब की औद्योगिक राजधानी और भारत का ‘मैनचेस्टर’ भी कहा जाता है, मुझे आमंत्रित करने के लिए आप सब का वंदन करता हूं। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवर्तन का संदेश है। पंजाब भारत की आत्मा है। यह सीमाओं का प्रहरी है, खेतों की खुशबू है, ढोल की थाप है, गुरूओं की वाणी है और शौर्य की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी व आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि  दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त है। आम आदमी पार्टी तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि पंजाब में भाजपा  की सरकार बनानी है। लोग कांग्रेस और आप को  बाहर करने का कार्य करेंगे।

आम आदमी पार्टी ने चार साल में कुछ नहीं किया। लोगों से झूठ बोला, झूठे सब्जबाज दिखाए। एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की  जनता ने बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। इतना ही नहीं केजरीवाल व उसके नेता अपने आपको कट्टर ईमानदारी कहते थे उनका असली चेहरा सारे देश के सामने आया है। केजरीवाल के साथ-साथ उसके नेता जेल में रहे है, इस बात का प्रमाण  है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, जबकि आम आदमी पार्टी ने इस पर अंकुश लगाने की बजाए, उसे बढाया है, चार कदम इनसे भी आगे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का आपस में रिश्ता है, इनकी एक ही छत है, संस्कार व संस्कृति भी एक ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता के साथ जो वायदें किए गए थे उन्हें तेजी से पूरा करने का काम किया जा रहा है। बहनों की रसोई में 500 रूपए में गैस सिलेन्डर देने का काम किया गया है। किडनी के जो रोगी है उनकी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में नि:शुल्क डायलिसिस भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर शत प्रतिशत फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी दी जा रही है। लगभग 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया गया है। आयुष्मान/चिरायु योजना के माध्यम से 27 लाख परिवारों का नि:शुल्क ईलाज किया गया है और इस पर साढे चार हजार करोड़ रूपए की राशि खर्च की गई है। इसके साथ-साथ 70 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गो के ईलाज की चिंता भी केन्द्र व प्रदेश सरकार ने की है।  लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रूपए की राशि प्रति माह दी जाती है तथा बहनो को आत्म निर्भर बनाने के लिए 4 प्रतिशत ब्याज की दर पर 5 लाख रूपए का लोन भी दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशे को रोकने की बजाए उसे बढाया है।  उन्होंने कहा कि जैसे ही पंजाब में 2027 में कमल का फूल खिलेगा, यहां से नशे की गतिविधियों में जो भी सलिप्त है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो गैंग्स्टर कल्चर है उसे  सख्ती से खत्म किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति में विश्वास रखते है और जैसे ही भाजपा की पंजाब में सरकार बनेगी, केन्द्र की जितनी भी योजनाएं है, यहां पर उन सभी को लागू करने का काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने  आम आदमी पार्टी पर औच्छी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस रैली में आने वाले लोगों को रोका गया, उनके वाहन रोके गए।  रैली में लोगों को आने से रोकना व बसों को रोकना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित सभी लोगों से आहवान किया कि पंजाब को नम्बर वन का सूबा बनाने के लिए वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार लाने का काम करे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व रैली के आयोजक राजेश मिश्रा ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आहवान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लुधियाना रजनीश धीमान के साथ-साथ  अन्य पदाधिकारीगण व समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

क्रमांक-2026

Wednesday, January 14, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मुक्तसर साहिब माघी मेले में पहुंचे

Emailed on Wednesday 14th January 2026 at 7:59 PM Regarding Maghi Mela Shri Muktsar Sahib

इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र भूमि

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार को भी आड़े हाथों लिया 

*हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का भी विवरण दिया 

*पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की भी आलोचना की

*कहा-जनता से किए गए वादे केवल कागजों पर ही पूरे किए

* कहा आपदा के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते नजर आए  

* दोहरे इंजन वाली सरकार से विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है-मुख्यमंत्री


चंडीगढ़
: 14 जनवरी 2026: (मीडिया लिंक 32//हरियाणा सरकार डेस्क)::

श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित सदियोंपुराणा माघी का मेला इस बार भी सियासी शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक जंग  अखाडा बना ही महसूस हुआ। तकरीबन सभी सियासी नेताओं ने एक दुसरे पर निशाने भी कसे और उपलब्धियों का ज़िक्र भी किया।   

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा सिर्फ पड़ोसी राज्य ही नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच खून का रिश्ता और भाईचारा है। हरियाणा के लोगों को पंजाब से गहरा लगाव है। पंजाब में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब पंजाब के लोग संकट में थे, तब हरियाणा के लोगों ने छोटे भाई की तरह हर संभव तरीके से पंजाब की मदद की। यही हमारी संस्कृति और परंपरा है।

पंजाब में इस बार भी यह बहुत विशाला मेला था। इतिहास की चर्चा के साथ साथ मौजूदा दौर की भी बातें हुईं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित माघी मेले में उपस्थित जनता को संबोधित कर रहे थे। श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र भूमि को प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि इस पवित्र और ऐतिहासिक स्थान पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र भूमि इतिहास के स्वर्ण पन्नों में दर्ज है। यहां चालीस युओढ़यों ने मुक्ति का सम्मान भी प्राप्त किया और वह भी अपनी क़ुरबानी देकर। उनकी कूटरबानी को श्री गुरु गोबिंद सिन ने भी बहुत सबन्हि दिया और गले से लगाया। इन योद्धाओं ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चरणों में प्राणों की आहुति दी दूर अपनी भूल नख्शा ली थी। 

श्री मुक्तसर साहिब की यह भूमि हमें सिखाती है कि मुक्ति केवल मृत्यु के बाद ही नहीं, बल्कि सत्य के मार्ग पर चलकर और अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी को बधाई भी दी।

क़ुरबानी की गाथा याद दिलाने वाले इस माघी मेले के सुअवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में प्राकृतिक आपदा के दौरान यहां के सत्ताधारी नेताओं ने जनता की पीड़ा नहीं देखी, हरियाणा की जनता ने आपदा के समय पंजाब का साथ दिया, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री उस कठिन समय में कहीं नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार ने पंजाब की जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। इतना ही नहीं , आपदा के समय वे अपनी जिम्मेदारी से भी बचते नजर आए।

हरियाणा के लोगों के लिए अर्जित उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से 217 वादे करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिनमें से 54 वादे एक साल के भीतर पूरे किए जा चुके हैं। शेष 163 वादों पर तेजी से काम चल रहा है । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता से किए गए वादे केवल कागजों पर ही पूरे किए हैं।

इसी सिलिसले में उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रस्ताव में एमएसपी पर 24 फसलों की खरीद का वादा किया था , जिसे पूरा किया गया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर हो रही है। किसानों को 48 घंटों के भीतर भुगतान कर दिया जाता है और किसी भी कारण से देरी होने पर ब्याज भी दिया जाता है।

आम आदमी पार्टी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता में थी, तब हरियाणा और पंजाब के किसानों पर पराली जलाने का आरोप लगाया गया था । अब पंजाब में आम आदमी पार्टी को सत्ता में आए चार साल हो गए हैं, लेकिन पंजाब सरकार ने किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जबकि दूसरी ओर हरियाणा सरकार पराली प्रबंधन के लिए कृषि उपकरणों पर सब्सिडी के अलावा किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये का प्रोत्साहन दे रही है 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार घर की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान कर रही है। इसके अलावा, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत बहनों और बेटियों को 2100 रुपये की मासिक सहायता भी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब आए, तो मजदूरों ने शिकायत की कि उन्हें एमजीएनआरईजीए के तहत उनके अधिकार नहीं मिल रहे हैं और जानकारी से पता चला कि कई ग्राम पंचायतों में गबन हो रहा था और इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब सरकार मजदूरों को अधिकार प्रदान करने के लिए वीबी जी राम जी अधिनियम लेकर आई, तो पंजाब सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया और एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें न तो तथ्य थे,   न तो आंकड़े और न ही सुझाव। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भी इस योजना का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है, चाहे वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हो या फसल क्षति के लिए मुआवजा। सरकार ने हाल ही में हुई बारिश से घरों और पशुधन को हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में 5 करोड़ रुपये दिए हैं  इसी तरह, फसल क्षति के लिए किसानों के खातों में 116 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। इस तरह पिछले 11 वर्षों में किसानों को लगभग 15,500 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं ।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार जरूरतमंद परिवारों की रसोई में 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में चिरायु योजना को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाया है, जिससे लोगों को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि दोहरी इंजन वाली सरकार से विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है।

इसी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा महासचिव तरुण चुघ, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व सांसद महारानी प्रीनीत कौर, पूर्व मंत्री सरदार मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी, सरदार दयाल सिंह सोढ़ी, राहुल सिद्धू और अनिल सरीन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जनता भी इस मौके पर बहुत बड़ी संख्या में शामिल हुई। 

Monday, August 25, 2025

अगला अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12-14 सितंबर को

बाली (इंडोनेशिया) में होगा विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने कुरुक्षेत्र में दिया एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश

चंडीगढ़: 24 अगस्त 2025: (मीडिया लिंक रविंदर/ /हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

तस्वीर Meta AI 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विदेशों में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12 से 14 सितंबर को इंडोनेशिया के बाली में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित ‘कृष्ण-कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन-धर्मयात्रा’ के अवसर पर प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने की। मुख्यमंत्री ने गीता पूजन के साथ विधिवत रूप से समारोह की शुरुआत की।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ अपनी समृद्ध संस्कृति को बचाने और बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस दिशा में युवाओं को आगे लाए जाने की आवश्यकता है, ताकि वह अपनी संस्कृति से जुड़ें और अपनी संस्कृति रीति-नीति को और आगे लेकर जाएं। यह सम्मेलन कश्मीर की समृद्ध विरासत को संजोता है, जो भारत की आत्मा से जुड़ा है। कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का अमर संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर ने कई विस्थापनों की पीड़ा झेली, फिर भी कश्मीरी हिंदुओं ने कर्म नहीं छोड़ा। 1990 में लाखों कश्मीरी हिंदू विस्थापित हुए, लेकिन उनकी विद्या और दृढ़ता ने उन्हें वैश्विक मंच पर स्थापित किया। यह उनके सामर्थ्य की ताकत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी हिंदुओं की वेदना को समझा और विस्थापितों के लिए अभूतपूर्व योजनाएं बनाई । कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर और कुरुक्षेत्र का आध्यात्मिक संबंध भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 और धारा 35-ए हटाकर अखंड भारत का सपना पूरा किया, जिससे कश्मीरी महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिला। करीब 2 लाख कश्मीरी हरियाणा में रह रहे हैं और विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। हरियाणा में विस्थापित कश्मीरी परिवारों के लिए शिक्षा में आरक्षण और हेरिटेज संरक्षण पर कार्य हो रहा है।

उन्होंने कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ हरियाणा को इस आयोजन के लिए बधाई दी और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गीता ज्ञान संस्थानम् पूरी दुनिया में गीता का संदेश फैला रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता का निष्काम कर्म दर्शन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आशा जताई कि कश्मीरी हिंदुओं का पुनर्वास होगा और ज्ञान परंपरा फिर से पल्लवित होगी।

कश्मीर का अध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़-गीता मनीषी

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि कश्मीरियों ने कुरुक्षेत्र में आकर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़ किए हैं। अब श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीनगर में बड़े स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर की भौगोलिक और आध्यात्मिकता महान है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की आध्यात्मिक पहचान पुनः स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। साहसिक कदमों से कश्मीर में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Sunday, December 22, 2024

हरियाणा सरकार का अन्नदाता हित में एक और बड़ा कदम

24 फसलें एमएसपी पर खरीदने की अधिसूचना जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का किया ऐलान

चंडीगढ़: 22 दिसंबर 2025: (मीडिया लिंक रविंद्र//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा सरकार ने किसानों के हित  में एक अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलों की खरीद के लिए अधिसूचना जारी की है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी की गई इस अधिसूचना का उद्देश्य किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है।

उल्लेखनीय  है कि  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा किसानों के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए एमएसपी के तहत दस अतिरिक्त फसलों की खरीद की घोषणा की गई थी। इन फसलों में रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा और ग्रीष्मकालीन मूंग शामिल हैं। ये फसलें अब उन 14 फसलों की सूची में शामिल हो जाएंगी, जिनकी एमएसपी पर खरीद पहले से ही की जा रही है। इनमें धान, बाजरा, खरीफ मूंग, उड़द, अरहर, तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना जैसी महत्वपूर्ण खाद्य और नकदी फसलें शामिल हैं।

यह अधिसूचना केंद्र सरकार की एमएसपी नीति के अनुरूप है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सभी अधिसूचित फसलों की खरीद सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर की जाए। इसके अलावा, गन्ने की खरीद एमएसपी के समान एक उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) पर जारी रहेगी।

सभी अधिसूचित फसलों की खरीद भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केवल मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत पात्र किसानों से की जाएगी। यह कदम किसानों को उनकी उपज के लिए गारंटीकृत मूल्य प्रदान करेगा, उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि उनकी मेहनत को पुरस्कृत किया जाए।

हरियाणा सरकार कृषक समुदाय का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उनकी उपज उचित मूल्य पर खरीदी जाए, जिससे किसानों और कृषि अर्थव्यवस्था दोनों को लाभ हो।

क्रमांक - 2024

Thursday, July 18, 2024

कल्पना चावला मेडिकल कालेज की छात्रा को मिली शाबाशी

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया आशीर्वाद 
चंडीगढ़ : 18 जुलाई 2024: (के के सिंह//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। यह एक ऐसा सिद्ध मंत्र है जिसे सदियों से बार बार आज़माया जा चूका है। मेहनती लोगों का सफलता के साथ हमेशां ही गहरा संबंध रहा है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज करनाल की छात्रा को मिली शाबाशी  सबूत है कि मेहनत आपके नाम को बहुत ऊंचा ले जाती है।  आपके नाम के साथ आपके माता पिता और देश का नाम भी रौशन होता है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब पारदर्शी तरीके से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां। बिना किसी मुश्किल के। गरीब के बच्चे भी एचसीएस जैसे पदों पर बिना पर्ची बिना खर्ची के हो रहे हैं नियुक्त। मुख्यमंत्री ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के करीब 300 मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर इन छात्रों के चेहरों पर आई चमक का कोई जवाब ही नहीं था। 

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह भी बहुत ही स्पष्ट तरीके से कहा कि हरियाणा प्रदेश में पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं और प्रदेश में एक ऐसा वातावरण तैयार हुआ है जिसमें गरीब के बच्चे भी अब एचसीएस ऑफिसर व पुलिस विभाग में इंसपेक्टर के पदों पर नियुक्त हो रहे हैं। प्रदेश में बदले इस वातावरण से युवाओं में एक आस जगी है कि अब उन्हें मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी मिल सकती है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत के साथ-साथ कोचिंग सेंटरों में भी ट्रेनिंग ले रहे हैं और यह विश्वास जगा है कि अब लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी जीवन में आगे बढऩे का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर भी कड़ा प्रहार किया गया है। भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर बड़े से बड़े अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जा रहा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल के सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थेे। मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की दसवीं व बारहवीं कक्षा में राज्य व जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले करीब 300 मेधावी छात्र एवं छात्राओं को मेडल पहनाकर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ स्कूलों में भी बड़ा बदलाव करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अच्छे शिक्षक होते हैं क्योंकि वे कई टेस्ट पास करके अध्यापक बनते हैं। सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार किया जा रहा है और केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति बनाई गई है। हरियाणा सरकार भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन कर रही है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 किलोमीटर के क्षेत्र में एक महिला कॉलेज की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रदेश में करीब 35 महिला कॉलेज खोले गए हैं ताकि बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर न जाना पड़े और वे शिक्षा से वंचित न रहें। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि कोई भी बच्चा स्कूल से ड्रॉप आउट न रहे, इसके लिए समय समय पर शिक्षा विभाग समीक्षा करता रहता है और जहां बच्चे स्कूल से ड्रॉप आउट मिलते हैं, उस क्षेत्र में जाकर शिक्षक दोबारा से बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए बच्चे के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित करके जीवन में आगे बढ़ें, सफलता उनके कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि करनाल की बेटी कल्पना चावला ने अंतरिक्ष में पंहुचकर न केवल करनाल व हरियाणा प्रदेश बल्कि भारत देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है और मुझे बताते हुए खुशी है कि आज उनके नाम पर हरियाणा सरकार द्वारा कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे भी जीवन में जो भी कुछ बनना चाहते हैं, बन सकते हैं, मगर इसके लिए उन्हें कठिन परिश्रम, अनुशासन और समय की महत्ता को समझना होगा।

इस मौके को यादगारी बनाते हुए स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से संवाद भी किया। यह एक ऐतिहासिक आत्मीयता थी। मुख्यमंत्री ने युवाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा भी बहुत ज़ोरदार ढंग से दी। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संवाद करते हुए सोनीपत जिले की निशु ने आदर्श विद्यार्थी के गुणों के बारे में सवाल पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता से विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि आदर्श विद्यार्थी वह होता है, जो अपने कर्म को महत्व देता है और अपने लक्ष्य को निर्धारित करके जीवन में आगे बढ़ता है। इसी प्रकार से रेवाड़ी की एकता ने अंग्रेजी के महत्व के बारे में सवाल पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री का कहना था कि जीवन में आगे बढऩे के लिए केवल अंग्रेजी ही जरूरी नहीं है, हिन्दी हमारी मातृभाषा है, इससे भी हम आगे बढ़ सकते हैं। बशर्ते हमें भाषा का पूर्ण ज्ञान होना जरूरी है और हमें अपनी मातृभाषा से प्यार करना चाहिए। आज के समय में तो बड़े से बड़े पदों के लिए, शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा शुरू हो गई है।

इस मौके पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमेन डॉ. वी.पी यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एन. के. गर्ग, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कुल मिला कर यह एक यादगारी कार्यक्रम रहा जिसमें विकास की चर्चा के साथ साथ भावुकता जगाने वाली बातें भी हुईं जिन्होंने दिल को छू लिया। ।