Showing posts with label Chief Minister. Show all posts
Showing posts with label Chief Minister. Show all posts

Sunday, February 22, 2026

आप भ्रष्टाचार में कांग्रेस से चार कदम आगे- नायब सिंह सैनी

 पंजाब की जनता अब बदलाव चाहती है

 हमें मिलकर पंजाब को नंबर वन स्टेट बनाना है-मुख्यमंत्री


चंडीगढ़:
22 फरवरी 2026: (DIPR//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जनता से जो वायदे किए थे वह 4 साल बीत जाने के बाद भी पूरे नहीं हुए है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है तथा आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लुधियाना स्थित छट पूजा मैदान में आयोजित पूर्वांचल सम्मान रैली को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर  पदाधिकारियों ने  भव्य अभिन्नदन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर पूर्वांचल सम्मान रैली के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि लुधियाना एक प्रसिद्ध औद्योगिक नगरी है और इस मेहनतकश धरती को मैं शीश नवा कर नमन करता हूं। पंजाब गुरुओं की, पीरों की और वीरों की भूमि है। लुधियाना की इस ऐतिहासिक धरती पर, जिसे पंजाब की औद्योगिक राजधानी और भारत का ‘मैनचेस्टर’ भी कहा जाता है, मुझे आमंत्रित करने के लिए आप सब का वंदन करता हूं। यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवर्तन का संदेश है। पंजाब भारत की आत्मा है। यह सीमाओं का प्रहरी है, खेतों की खुशबू है, ढोल की थाप है, गुरूओं की वाणी है और शौर्य की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी व आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि  दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त है। आम आदमी पार्टी तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस से भी चार कदम आगे है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है कि पंजाब में भाजपा  की सरकार बनानी है। लोग कांग्रेस और आप को  बाहर करने का कार्य करेंगे।

आम आदमी पार्टी ने चार साल में कुछ नहीं किया। लोगों से झूठ बोला, झूठे सब्जबाज दिखाए। एक भी वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की  जनता ने बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। इतना ही नहीं केजरीवाल व उसके नेता अपने आपको कट्टर ईमानदारी कहते थे उनका असली चेहरा सारे देश के सामने आया है। केजरीवाल के साथ-साथ उसके नेता जेल में रहे है, इस बात का प्रमाण  है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को जन्म दिया, जबकि आम आदमी पार्टी ने इस पर अंकुश लगाने की बजाए, उसे बढाया है, चार कदम इनसे भी आगे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब और हरियाणा का आपस में रिश्ता है, इनकी एक ही छत है, संस्कार व संस्कृति भी एक ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जनता के साथ जो वायदें किए गए थे उन्हें तेजी से पूरा करने का काम किया जा रहा है। बहनों की रसोई में 500 रूपए में गैस सिलेन्डर देने का काम किया गया है। किडनी के जो रोगी है उनकी हरियाणा के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों में नि:शुल्क डायलिसिस भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां पर शत प्रतिशत फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से नौकरी दी जा रही है। लगभग 2 लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया गया है। आयुष्मान/चिरायु योजना के माध्यम से 27 लाख परिवारों का नि:शुल्क ईलाज किया गया है और इस पर साढे चार हजार करोड़ रूपए की राशि खर्च की गई है। इसके साथ-साथ 70 साल से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गो के ईलाज की चिंता भी केन्द्र व प्रदेश सरकार ने की है।  लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रूपए की राशि प्रति माह दी जाती है तथा बहनो को आत्म निर्भर बनाने के लिए 4 प्रतिशत ब्याज की दर पर 5 लाख रूपए का लोन भी दिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशे को रोकने की बजाए उसे बढाया है।  उन्होंने कहा कि जैसे ही पंजाब में 2027 में कमल का फूल खिलेगा, यहां से नशे की गतिविधियों में जो भी सलिप्त है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जो गैंग्स्टर कल्चर है उसे  सख्ती से खत्म किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति में विश्वास रखते है और जैसे ही भाजपा की पंजाब में सरकार बनेगी, केन्द्र की जितनी भी योजनाएं है, यहां पर उन सभी को लागू करने का काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने  आम आदमी पार्टी पर औच्छी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस रैली में आने वाले लोगों को रोका गया, उनके वाहन रोके गए।  रैली में लोगों को आने से रोकना व बसों को रोकना उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित सभी लोगों से आहवान किया कि पंजाब को नम्बर वन का सूबा बनाने के लिए वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार लाने का काम करे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा व रैली के आयोजक राजेश मिश्रा ने भी उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आहवान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लुधियाना रजनीश धीमान के साथ-साथ  अन्य पदाधिकारीगण व समाज के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

क्रमांक-2026

Wednesday, January 14, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मुक्तसर साहिब माघी मेले में पहुंचे

Emailed on Wednesday 14th January 2026 at 7:59 PM Regarding Maghi Mela Shri Muktsar Sahib

इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र भूमि

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब सरकार को भी आड़े हाथों लिया 

*हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का भी विवरण दिया 

*पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की भी आलोचना की

*कहा-जनता से किए गए वादे केवल कागजों पर ही पूरे किए

* कहा आपदा के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करते नजर आए  

* दोहरे इंजन वाली सरकार से विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है-मुख्यमंत्री


चंडीगढ़
: 14 जनवरी 2026: (मीडिया लिंक 32//हरियाणा सरकार डेस्क)::

श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित सदियोंपुराणा माघी का मेला इस बार भी सियासी शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक जंग  अखाडा बना ही महसूस हुआ। तकरीबन सभी सियासी नेताओं ने एक दुसरे पर निशाने भी कसे और उपलब्धियों का ज़िक्र भी किया।   

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब और हरियाणा सिर्फ पड़ोसी राज्य ही नहीं हैं, बल्कि दोनों के बीच खून का रिश्ता और भाईचारा है। हरियाणा के लोगों को पंजाब से गहरा लगाव है। पंजाब में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब पंजाब के लोग संकट में थे, तब हरियाणा के लोगों ने छोटे भाई की तरह हर संभव तरीके से पंजाब की मदद की। यही हमारी संस्कृति और परंपरा है।

पंजाब में इस बार भी यह बहुत विशाला मेला था। इतिहास की चर्चा के साथ साथ मौजूदा दौर की भी बातें हुईं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को श्री मुक्तसर साहिब में आयोजित माघी मेले में उपस्थित जनता को संबोधित कर रहे थे। श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र भूमि को प्रणाम करते हुए उन्होंने कहा कि इस पवित्र और ऐतिहासिक स्थान पर आना उनके लिए सौभाग्य की बात है। श्री मुक्तसर साहिब की पवित्र भूमि इतिहास के स्वर्ण पन्नों में दर्ज है। यहां चालीस युओढ़यों ने मुक्ति का सम्मान भी प्राप्त किया और वह भी अपनी क़ुरबानी देकर। उनकी कूटरबानी को श्री गुरु गोबिंद सिन ने भी बहुत सबन्हि दिया और गले से लगाया। इन योद्धाओं ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चरणों में प्राणों की आहुति दी दूर अपनी भूल नख्शा ली थी। 

श्री मुक्तसर साहिब की यह भूमि हमें सिखाती है कि मुक्ति केवल मृत्यु के बाद ही नहीं, बल्कि सत्य के मार्ग पर चलकर और अन्याय के विरुद्ध खड़े होकर भी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी को बधाई भी दी।

क़ुरबानी की गाथा याद दिलाने वाले इस माघी मेले के सुअवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में प्राकृतिक आपदा के दौरान यहां के सत्ताधारी नेताओं ने जनता की पीड़ा नहीं देखी, हरियाणा की जनता ने आपदा के समय पंजाब का साथ दिया, लेकिन यहां के मुख्यमंत्री उस कठिन समय में कहीं नजर नहीं आए। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार ने पंजाब की जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। इतना ही नहीं , आपदा के समय वे अपनी जिम्मेदारी से भी बचते नजर आए।

हरियाणा के लोगों के लिए अर्जित उपलब्धियों का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से 217 वादे करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिनमें से 54 वादे एक साल के भीतर पूरे किए जा चुके हैं। शेष 163 वादों पर तेजी से काम चल रहा है । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जनता से किए गए वादे केवल कागजों पर ही पूरे किए हैं।

इसी सिलिसले में उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रस्ताव में एमएसपी पर 24 फसलों की खरीद का वादा किया था , जिसे पूरा किया गया है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर हो रही है। किसानों को 48 घंटों के भीतर भुगतान कर दिया जाता है और किसी भी कारण से देरी होने पर ब्याज भी दिया जाता है।

आम आदमी पार्टी की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी सत्ता में थी, तब हरियाणा और पंजाब के किसानों पर पराली जलाने का आरोप लगाया गया था । अब पंजाब में आम आदमी पार्टी को सत्ता में आए चार साल हो गए हैं, लेकिन पंजाब सरकार ने किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है, जबकि दूसरी ओर हरियाणा सरकार पराली प्रबंधन के लिए कृषि उपकरणों पर सब्सिडी के अलावा किसानों को प्रति एकड़ 1200 रुपये का प्रोत्साहन दे रही है 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार घर की मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की सहायता भी प्रदान कर रही है। इसके अलावा, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत बहनों और बेटियों को 2100 रुपये की मासिक सहायता भी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब आए, तो मजदूरों ने शिकायत की कि उन्हें एमजीएनआरईजीए के तहत उनके अधिकार नहीं मिल रहे हैं और जानकारी से पता चला कि कई ग्राम पंचायतों में गबन हो रहा था और इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जब सरकार मजदूरों को अधिकार प्रदान करने के लिए वीबी जी राम जी अधिनियम लेकर आई, तो पंजाब सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया और एक प्रस्ताव पेश किया जिसमें न तो तथ्य थे,   न तो आंकड़े और न ही सुझाव। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार भी इस योजना का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है, चाहे वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हो या फसल क्षति के लिए मुआवजा। सरकार ने हाल ही में हुई बारिश से घरों और पशुधन को हुए नुकसान के मुआवजे के रूप में 5 करोड़ रुपये दिए हैं  इसी तरह, फसल क्षति के लिए किसानों के खातों में 116 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं। इस तरह पिछले 11 वर्षों में किसानों को लगभग 15,500 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं ।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार जरूरतमंद परिवारों की रसोई में 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रही है। सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में चिरायु योजना को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाया है, जिससे लोगों को काफी लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने यह साबित कर दिया है कि दोहरी इंजन वाली सरकार से विकास की गति कई गुना बढ़ जाती है।

इसी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री नवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा महासचिव तरुण चुघ, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व सांसद महारानी प्रीनीत कौर, पूर्व मंत्री सरदार मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी, सरदार दयाल सिंह सोढ़ी, राहुल सिद्धू और अनिल सरीन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। जनता भी इस मौके पर बहुत बड़ी संख्या में शामिल हुई। 

Monday, August 25, 2025

अगला अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12-14 सितंबर को

बाली (इंडोनेशिया) में होगा विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने कुरुक्षेत्र में दिया एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश

चंडीगढ़: 24 अगस्त 2025: (मीडिया लिंक रविंदर/ /हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

तस्वीर Meta AI 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विदेशों में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12 से 14 सितंबर को इंडोनेशिया के बाली में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित ‘कृष्ण-कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन-धर्मयात्रा’ के अवसर पर प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने की। मुख्यमंत्री ने गीता पूजन के साथ विधिवत रूप से समारोह की शुरुआत की।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ अपनी समृद्ध संस्कृति को बचाने और बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस दिशा में युवाओं को आगे लाए जाने की आवश्यकता है, ताकि वह अपनी संस्कृति से जुड़ें और अपनी संस्कृति रीति-नीति को और आगे लेकर जाएं। यह सम्मेलन कश्मीर की समृद्ध विरासत को संजोता है, जो भारत की आत्मा से जुड़ा है। कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का अमर संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर ने कई विस्थापनों की पीड़ा झेली, फिर भी कश्मीरी हिंदुओं ने कर्म नहीं छोड़ा। 1990 में लाखों कश्मीरी हिंदू विस्थापित हुए, लेकिन उनकी विद्या और दृढ़ता ने उन्हें वैश्विक मंच पर स्थापित किया। यह उनके सामर्थ्य की ताकत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी हिंदुओं की वेदना को समझा और विस्थापितों के लिए अभूतपूर्व योजनाएं बनाई । कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर और कुरुक्षेत्र का आध्यात्मिक संबंध भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 और धारा 35-ए हटाकर अखंड भारत का सपना पूरा किया, जिससे कश्मीरी महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिला। करीब 2 लाख कश्मीरी हरियाणा में रह रहे हैं और विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। हरियाणा में विस्थापित कश्मीरी परिवारों के लिए शिक्षा में आरक्षण और हेरिटेज संरक्षण पर कार्य हो रहा है।

उन्होंने कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ हरियाणा को इस आयोजन के लिए बधाई दी और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गीता ज्ञान संस्थानम् पूरी दुनिया में गीता का संदेश फैला रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता का निष्काम कर्म दर्शन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आशा जताई कि कश्मीरी हिंदुओं का पुनर्वास होगा और ज्ञान परंपरा फिर से पल्लवित होगी।

कश्मीर का अध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़-गीता मनीषी

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि कश्मीरियों ने कुरुक्षेत्र में आकर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़ किए हैं। अब श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीनगर में बड़े स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर की भौगोलिक और आध्यात्मिकता महान है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की आध्यात्मिक पहचान पुनः स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। साहसिक कदमों से कश्मीर में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Thursday, July 18, 2024

कल्पना चावला मेडिकल कालेज की छात्रा को मिली शाबाशी

 हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया आशीर्वाद 
चंडीगढ़ : 18 जुलाई 2024: (के के सिंह//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती है। यह एक ऐसा सिद्ध मंत्र है जिसे सदियों से बार बार आज़माया जा चूका है। मेहनती लोगों का सफलता के साथ हमेशां ही गहरा संबंध रहा है। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज करनाल की छात्रा को मिली शाबाशी  सबूत है कि मेहनत आपके नाम को बहुत ऊंचा ले जाती है।  आपके नाम के साथ आपके माता पिता और देश का नाम भी रौशन होता है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब पारदर्शी तरीके से युवाओं को मिल रही हैं सरकारी नौकरियां। बिना किसी मुश्किल के। गरीब के बच्चे भी एचसीएस जैसे पदों पर बिना पर्ची बिना खर्ची के हो रहे हैं नियुक्त। मुख्यमंत्री ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के करीब 300 मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर इन छात्रों के चेहरों पर आई चमक का कोई जवाब ही नहीं था। 

इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह भी बहुत ही स्पष्ट तरीके से कहा कि हरियाणा प्रदेश में पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं और प्रदेश में एक ऐसा वातावरण तैयार हुआ है जिसमें गरीब के बच्चे भी अब एचसीएस ऑफिसर व पुलिस विभाग में इंसपेक्टर के पदों पर नियुक्त हो रहे हैं। प्रदेश में बदले इस वातावरण से युवाओं में एक आस जगी है कि अब उन्हें मेहनत के बल पर सरकारी नौकरी मिल सकती है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत के साथ-साथ कोचिंग सेंटरों में भी ट्रेनिंग ले रहे हैं और यह विश्वास जगा है कि अब लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी जीवन में आगे बढऩे का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर भी कड़ा प्रहार किया गया है। भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर बड़े से बड़े अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जा रहा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल के सभागार में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थेे। मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी की दसवीं व बारहवीं कक्षा में राज्य व जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले करीब 300 मेधावी छात्र एवं छात्राओं को मेडल पहनाकर व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षा की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ स्कूलों में भी बड़ा बदलाव करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में अच्छे शिक्षक होते हैं क्योंकि वे कई टेस्ट पास करके अध्यापक बनते हैं। सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में भी निरंतर सुधार किया जा रहा है और केंद्र सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति बनाई गई है। हरियाणा सरकार भी नई शिक्षा नीति के अनुरूप प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन कर रही है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 20 किलोमीटर के क्षेत्र में एक महिला कॉलेज की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रदेश में करीब 35 महिला कॉलेज खोले गए हैं ताकि बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर न जाना पड़े और वे शिक्षा से वंचित न रहें। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि कोई भी बच्चा स्कूल से ड्रॉप आउट न रहे, इसके लिए समय समय पर शिक्षा विभाग समीक्षा करता रहता है और जहां बच्चे स्कूल से ड्रॉप आउट मिलते हैं, उस क्षेत्र में जाकर शिक्षक दोबारा से बच्चों का स्कूल में दाखिला करवाने के लिए बच्चे के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य को निर्धारित करके जीवन में आगे बढ़ें, सफलता उनके कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि करनाल की बेटी कल्पना चावला ने अंतरिक्ष में पंहुचकर न केवल करनाल व हरियाणा प्रदेश बल्कि भारत देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है और मुझे बताते हुए खुशी है कि आज उनके नाम पर हरियाणा सरकार द्वारा कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे भी जीवन में जो भी कुछ बनना चाहते हैं, बन सकते हैं, मगर इसके लिए उन्हें कठिन परिश्रम, अनुशासन और समय की महत्ता को समझना होगा।

इस मौके को यादगारी बनाते हुए स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से संवाद भी किया। यह एक ऐतिहासिक आत्मीयता थी। मुख्यमंत्री ने युवाओं को आगे बढऩे की प्रेरणा भी बहुत ज़ोरदार ढंग से दी। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संवाद करते हुए सोनीपत जिले की निशु ने आदर्श विद्यार्थी के गुणों के बारे में सवाल पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता से विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि आदर्श विद्यार्थी वह होता है, जो अपने कर्म को महत्व देता है और अपने लक्ष्य को निर्धारित करके जीवन में आगे बढ़ता है। इसी प्रकार से रेवाड़ी की एकता ने अंग्रेजी के महत्व के बारे में सवाल पूछा, जिस पर मुख्यमंत्री का कहना था कि जीवन में आगे बढऩे के लिए केवल अंग्रेजी ही जरूरी नहीं है, हिन्दी हमारी मातृभाषा है, इससे भी हम आगे बढ़ सकते हैं। बशर्ते हमें भाषा का पूर्ण ज्ञान होना जरूरी है और हमें अपनी मातृभाषा से प्यार करना चाहिए। आज के समय में तो बड़े से बड़े पदों के लिए, शिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा शुरू हो गई है।

इस मौके पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी के चेयरमेन डॉ. वी.पी यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एन. के. गर्ग, उपायुक्त उत्तम सिंह, पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कुल मिला कर यह एक यादगारी कार्यक्रम रहा जिसमें विकास की चर्चा के साथ साथ भावुकता जगाने वाली बातें भी हुईं जिन्होंने दिल को छू लिया। । 

Sunday, May 8, 2022

कैबिनेट ने ठेकेदार पंजीकरण नियम-2022 को दी मंजूरी

उद्देश्य पारदर्शिता लाना और सहुलियत के लिए ठेकेदारों को सिंगल विंडो प्रदान करना


हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में पारदर्शिता लाने और कारोबार की सहुलियत के लिए ठेकेदारों को सिंगल विंडो उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के साथ काम करने के इच्छुक ठेकेदारों के काम में बढ़ेगी रफ्तार 

चंडीगढ़: 6 मई 2022: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमण्डल की बैठक में पारदर्शिता लाने और कारोबार की सहुलियत के लिए ठेकेदारों को सिंगल विंडो उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के साथ काम करने के इच्छुक ठेकेदारों के पंजीकरण के लिए ठेकेदार पंजीकरण नियम-2022, हरियाणा लागू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।  

नियमों के अनुसार, अब हरियाणा इंजीनियरिंग वक्र्स (एचईडब्ल्यू) पोर्टल पर ठेकेदारों की आईडी सृजित करना अनिवार्य होगा। हालांकि, पंजीकरण भी बेहतर होगा ताकि निविदाएं आमंत्रित करते समय प्रामाणिकताओं (क्रेडेंशियल्स) के सत्यापन की आवश्यकता और इसमें लगने वाले समय को कम करने के लिए सक्षम ठेकेदारों की तैयार सूची उपलब्ध हो सके। साथ ही, ठेकेदार के प्रदर्शन का मूल्यांकन प्रत्येक पूर्ण कार्य के लिए अंक देकर और एक गतिशील ‘रेटिंग’ उत्पन्न करके किया जाएगा।

हालांकि ठेकेदारों द्वारा पंजीकरण के लिए आवेदन करना वैकल्पिक है, लेकिन हरियाणा सरकार के किसी भी विभाग, बोर्ड, सोसायटी आदि में काम करने वाले प्रत्येक ठेकेदार के लिए कुछ मूल जानकारी दर्ज करते हुए एचईडब्ल्यू पोर्टल पर एक प्रोफाइल बनाना आवश्यक है। हरियाणा में किसी भी जगह काम करने वाले हर ठेकेदार की एक विशिष्ट ठेकेदार आईडी तैयार करने के लिए यह आवश्यक है। सभी ठेकेदारों को लॉगइन अकाउंट बनाना होगा और ‘प्रोफाइल समरी’ दस्तावेज प्राप्त करने होंगे।

इससे पंजीकृत योग्य ठेकेदारों को लाभ होगा क्योंकि उन्हें बयाना राशि जमा (ईएमडी) के भुगतान से छूट दी जाएगी। ऐसे ठेकेदार, जो एचईडब्ल्यू पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है, वे निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे, लेकिन वे ईएमडी छूट का लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे और इन ठेकेदारों को किसी विशेष कार्य के लिए निर्दिष्ट राशि के लिए बोली के हिस्से के रूप में ईएमडी जमा करवानी होगी। प्रत्येक कार्य के पूरा होने के बाद ठेकेदार के प्रदर्शन का निरीक्षण और मूल्यांकन किया जाएगा।

थ्रेशोल्ड लिमिट स्कोर (अर्थात उनके प्रदर्शन स्कोर में 70 प्रतिशत) से नीचे आने वाले किसी भी पंजीकृत ठेकेदार को एचईडब्ल्यू पोर्टल पर स्वत: डी-रजिस्टर्ड कर दिया जाएगा। किसी भी विभाग, बोर्ड, सोसायटी से संबंधित जानकारी के लिए पंजीकृत ठेकेदारों की सूची एचईडब्ल्यू पोर्टल  (works.haryana.gov.in)  पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रोफाइल समरी दस्तावेज को प्रत्येक बोली दस्तावेज में अनिवार्य शर्त के रूप में शामिल किया जाएगा और भविष्य में आमंत्रित की जाने वाली निविदाओं का हिस्सा बनाया जाएगा। इसलिए प्रत्येक प्रस्तुत बोली के लिए तकनीकी मूल्यांकन के हिस्से के रूप में सभी ठेकेदारों को एचईडब्ल्यू पोर्टल के लॉन्च होने के बाद आमंत्रित की जाने वाली सभी निविदाओं के लिए एचईडब्ल्यू पोर्टल का ‘प्रोफाइल समरी’ दस्तावेज संलग्न करना होगा। यदि ठेकेदार बोली के साथ ‘प्रोफाइल समरी’ दस्तावेज की प्रति जमा करने या अपलोड करने में विफल रहता है तो एचईडब्ल्यू पोर्टल के लॉन्च के बाद आमंत्रित की जाने वाली सभी निविदाओं के लिए प्रस्तुत बोलियों को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।


Monday, September 14, 2020

हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

 मुख्यमंत्री ने हिन्दी के प्रयोग और इसके सम्मान बढ़ाने पर ज़ोर दिया  
चंडीगढ़:14 सितम्बर 2020: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन हमें हिन्दी के प्रयोग और इसके सम्मान को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
          हिन्दी दिवस के अवसर पर आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी भाषा भावों की अभिव्यक्ति का साधन ही नहीं है, बल्कि यह हमारी मातृभूमि के समृद्ध विकास का स्मरण भी कराती है।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिन्दी को देश की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि तब से लेकर आज तक अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर भी हिन्दी व्यापक रूप में स्वीकार की जा रही है। इस दिशा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयास अग्रणी रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिन्दी में उनका सम्बोधन आज भी स्मरण किया जाता है।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा इस मकसद का संकल्प भी लो 

Friday, August 21, 2020

हरियाणा सरकार में ई-ऑफिस का रुझान हुआ तेज़

 15 सितंबर, 2020 तक राज्य के सभी विभागों में ई-ऑफिस शुरु 
 मुख्यमंत्री ने आज 20 विभागों एवं 3 निगमों के साथ की वीडीयो कांफ्रेंस 
चण्डीगढ़: 21 अगस्त 2020: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज 20 विभागों एवं 3 निगमों के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय एवं वित्त विभाग की फाईलों को ई-ऑफिस के माध्यम से चलाने का शुभारंभ किया, साथ ही 15 सितंबर, 2020 तक राज्य के सभी विभागों में ई-ऑफिस शुरु करने के निर्देश दिये।  
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई-ऑफिस की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया से सभी सरकारी कार्य तेजी से व पारदर्शी ढंग से बाधा रहित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस 25 दिसंबर, 2020 तक प्रदेश के सभी कार्यालयों में सभी फाइलों को ई-ऑफिस के माध्यम से शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस की शुरुआत मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय एवं वित्त विभाग के कार्यलय से की गई है इसके साथ ही आज 20 वि भागों एवं 3 निगमों की फाइलों को ई-ऑफिस से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 1 सितंबर तक 20 अन्य विभागों में भी ई-ऑफिस अपनाया जायेगा। इसके अलावा 15 सितंबर तक सभी विभाग अपना काम ई-ऑफिस के माध्यम से शुरू कर देंगे।
        उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस की पहल से बहुत लाभ होने वाला है इससे न केवल कागज़ की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण भी सुधरेगा। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस से सभी आधिकारिक रिकॉर्ड एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने  अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी नई फाइलें को ई-ऑफिस के माध्यम से चलाया जाये तथा जितनी भी पुरानी फाइलें हैं उन्हें भी इससे जोड़ा जाये। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्धारित अवधि में अपनी फाईलों को ई-आफिस से जोडऩे के निर्देश दिये।
        हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने मुख्यमंत्री द्वारा ई-आफिस शुभांरभ करने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि ई-आफिस हरियाणा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि सुशासन दिवस के अवसर तक प्रदेश के सभी कार्यालयों में इसे कार्यान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान ई-ऑफिस की शुरूआत और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि फाईलों के आदान प्रदान से इस वायरस के फैलने का खतरा बना रहता हैै।
        श्रीमती अरोड़ा ने जानकारी दी की ई-ऑफिस से अब तक 42 विभागों की 18000 ई-फाइलें, 71000 से अधिक ई- रसीदें, 7200 उपयोगकर्ताओं द्वारा 3,80,000 बार आगे बढ़ाई गई हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आज  मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्यसचिव कार्यलय एवं वित्त विभाग, नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा, सामाजिक न्याय और अधिकारिता, शहर और अभियोजना विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, श्रम विभाग, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण, परिवहन (वाणिज्यिक विंग), परिवहन (नियामक विंग), अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण, रोजग़ार, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (निगम), उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, विकास एवं पंचायत, ग्रामीण विकास, माध्यमिक शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, आवास, हारट्रॉन और एचएसआईआईडीसी विभाग को ई आफिस से जोड़ा गया है जिससे प्रशासनिक कार्यों मे तेजी आयेगी और पारदर्शिता बढ़ेगी।
        शुभारंभ के अवसर पर वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टी.वी.एस.एन. प्रसाद, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव, श्री वी.उमाशंकर, सामान्य प्रशासन के प्रधान सचिव श्री विजयेन्द्र कुमार, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग के महानिदेशक, श्री राकेश गुप्ता शामिल हुए। इसके अलावा, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रधान सचिव भी जुड़े।
Saturday: 22nd August 2020 at 15:55:37 IST 2020