Showing posts with label Kurukshetra. Show all posts
Showing posts with label Kurukshetra. Show all posts

Sunday, November 30, 2025

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हमें शाश्वत मूल्यों की याद दिलाता है

धर्मकर्तव्य और आंतरिक उत्कृष्टता को याद रखना होगा: उपराष्ट्रपति

*उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने कुरूक्षेत्र में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन को संबोधित किया*

*भगवद् गीता धार्मिक जीवन और प्रबुद्ध कर्म के लिए एक सार्वभौमिक मार्गदर्शक है: उपराष्ट्रपति*

*तेजी से बदलते समय मेंगीता की शिक्षाएं एक मार्गदर्शक का काम करती हैं: उपराष्ट्रपति*

 *अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हमें भारत के शाश्वत मूल्यों - धर्मकर्तव्य और आंतरिक उत्कृष्टता की याद दिलाता है: उपराष्ट्रपति*

 *प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण का मार्ग भगवद् गीता के सिद्धांतों को अपनाने में निहित है: उपराष्ट्रपति*

*उपराष्ट्रपति ने महोत्सव के आयोजन के लिए और राज्य को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना की*


चंडीगढ़
30 नवंबर 2025: (मीडिया लिंक 32//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 से इतर आयोजित अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

 इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीगीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुएउपराष्ट्रपति ने कहा कि वह "वेदों की भूमि" कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर खड़े होकर अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थान हजारों वर्षों से इस स्थान के रूप में पूजनीय है जहाँ भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को भगवद् गीता का दिव्य ज्ञान प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र हमेशा याद दिलाता है कि धर्म अंततः अधर्म पर विजय प्राप्त करता हैचाहे अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो।

उपराष्ट्रपति ने भगवद् गीता को एक धार्मिक ग्रंथ से कहीं अधिक "धार्मिक जीवनसाहसी कार्य और प्रबुद्ध चेतना के लिए एक सार्वभौमिक ग्रंथ" बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि धर्म द्वारा निर्देशित अपने कर्म पर ध्यान केंद्रित करने का भगवान कृष्ण का आह्वानएक सार्थक और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की कुंजी है।

मजबूत चरित्र निर्माण की महत्‍ता बताते हुए उन्होंने कहा कि चरित्रधन या अन्‍य सांसारिक उप‍लब्धियों से अधिक महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि गीता मानवता को एक सदाचारी और अनुशासित जीवन जीने का मार्गदर्शन करती है और भगवान कृष्ण की तरह हमें याद दिलाती है कि नैतिक शक्ति उद्देश्य की स्पष्टता और धार्मिकता के प्रति समर्पण से उत्पन्न होती है।

यह आशा व्यक्त करते हुए कि तेजी से बदलते युग मेंगीता व्यक्तियोंसमाजों और राष्ट्रों को शांति और सद्भाव की दिशा में मार्गदर्शन करती रहेगीउपराष्ट्रपति ने इसकी स्थायी प्रासंगिकता के महत्‍व के बारे में बताया।

इस आयोजन के विकास की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष मनाई जाने वाली गीता जयंती पिछले नौ वर्षों में एक वैश्विक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्सव के रूप में विकसित हुई है। उन्होंने महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने और हरियाणा को प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को बधाई दी।

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव भगवान कृष्ण के दिव्य गुणोंश्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं और सनातन धर्म की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सभी उम्र के लोगों के लिए सुलभ तरीके से प्रदर्शित करता है।

उन्होंने महोत्सव की सराहना करते हुए इसे एक ऐसा मंच बताया जो सदियों से भारत को जीवित रखने वाले मूल्यों - धर्मकर्तव्यआत्मानुशासन और उत्कृष्टता की खोज को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि ये मूल्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा व्यक्त आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण की नींव हैं।

उपराष्ट्रपति ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और गीता ज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित सम्मेलन की भी सराहना की, जिसमें पूरे भारत के संतविद्वानप्रौद्योगिकी विशेषज्ञकलाकार और सांस्कृतिक नेता एक साथ आए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन संवाद को गहरा करते हैंसांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करते हैं और युवा मन को भगवद् गीता को एक दूरस्थ ग्रंथ के रूप में नहींबल्कि साहसविनम्रता और ज्ञान के जीवंत मार्गदर्शक के रूप में देखने के लिए प्रेरित करते हैं।

अपने संबोधन को समाप्‍त करते हुए श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने उपस्थित सभी लोगों से भगवद् गीता की शाश्वत शिक्षाओं को आत्मसात करनेधर्मानुसार कार्य करनेज्ञान प्राप्त करनेशांति को अपनाने और मानवता के कल्याण में योगदान देने का आग्रह किया।

इससे पहले उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कुरूक्षेत्र में मां भद्रकाली शक्तिपीठ मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।

 

Monday, August 25, 2025

अगला अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12-14 सितंबर को

बाली (इंडोनेशिया) में होगा विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने कुरुक्षेत्र में दिया एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश

चंडीगढ़: 24 अगस्त 2025: (मीडिया लिंक रविंदर/ /हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

तस्वीर Meta AI 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विदेशों में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12 से 14 सितंबर को इंडोनेशिया के बाली में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित ‘कृष्ण-कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन-धर्मयात्रा’ के अवसर पर प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने की। मुख्यमंत्री ने गीता पूजन के साथ विधिवत रूप से समारोह की शुरुआत की।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ अपनी समृद्ध संस्कृति को बचाने और बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस दिशा में युवाओं को आगे लाए जाने की आवश्यकता है, ताकि वह अपनी संस्कृति से जुड़ें और अपनी संस्कृति रीति-नीति को और आगे लेकर जाएं। यह सम्मेलन कश्मीर की समृद्ध विरासत को संजोता है, जो भारत की आत्मा से जुड़ा है। कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का अमर संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर ने कई विस्थापनों की पीड़ा झेली, फिर भी कश्मीरी हिंदुओं ने कर्म नहीं छोड़ा। 1990 में लाखों कश्मीरी हिंदू विस्थापित हुए, लेकिन उनकी विद्या और दृढ़ता ने उन्हें वैश्विक मंच पर स्थापित किया। यह उनके सामर्थ्य की ताकत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी हिंदुओं की वेदना को समझा और विस्थापितों के लिए अभूतपूर्व योजनाएं बनाई । कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर और कुरुक्षेत्र का आध्यात्मिक संबंध भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 और धारा 35-ए हटाकर अखंड भारत का सपना पूरा किया, जिससे कश्मीरी महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिला। करीब 2 लाख कश्मीरी हरियाणा में रह रहे हैं और विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। हरियाणा में विस्थापित कश्मीरी परिवारों के लिए शिक्षा में आरक्षण और हेरिटेज संरक्षण पर कार्य हो रहा है।

उन्होंने कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ हरियाणा को इस आयोजन के लिए बधाई दी और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गीता ज्ञान संस्थानम् पूरी दुनिया में गीता का संदेश फैला रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता का निष्काम कर्म दर्शन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आशा जताई कि कश्मीरी हिंदुओं का पुनर्वास होगा और ज्ञान परंपरा फिर से पल्लवित होगी।

कश्मीर का अध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़-गीता मनीषी

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि कश्मीरियों ने कुरुक्षेत्र में आकर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़ किए हैं। अब श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीनगर में बड़े स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर की भौगोलिक और आध्यात्मिकता महान है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की आध्यात्मिक पहचान पुनः स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। साहसिक कदमों से कश्मीर में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Thursday, June 8, 2023

ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनज़र 15 जून को सार्वजनिक अवकाश

संभलखा, ब्लॉक लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र में पंचायत चुनाव होना निश्चित

चंडीगढ़8 जून 2023: (कार्तिका सिंह//हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

श्रीमदभागवत गीता उपदेश की याद दिलाते कुरुक्षेत्र में चुनावी जंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव युद्ध में भाग ले रहे दल आमने सामने आ गए हैं। हरियाणा सरकार ने अधिसूचित किया है कि 15 जून गुरुवार को ग्राम पंचायत संभलखा, ब्लॉक लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र में पंचायत चुनाव होना निश्चित हुआ है। इसलिए ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा ही। इस चुनाव को लेकर सभी पूरी हो चुकी हैं। 

हरियाणा सरकार की इस औपचारिक अधिसूचना के बाद कि 15 जून गुरुवार को ग्राम पंचायत संभलखा, ब्लॉक लाडवा, जिला कुरुक्षेत्र में पंचायत चुनाव होना निश्चित हुआ है क्षेत्र से सबंधित सभी इलाकों और गाँवों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। चुनावी रंग हर तरफ नज़र आने लगे हैं। इसलिए ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत चुनाव में कर्मचारियों की भागीदारी सुगम बनाने के लिए ही यह निर्णय किया गया है। ग्राम पंचायत क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता और पंचायत के अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्य करने वाले कर्मचारी भी अवकाश के पात्र होंगे। ग्राम पंचायत के इस चुनाव से ग्रीन लोगों को एक नई शक्ति और अवसर मिलेंगे। 

जारी अधिसूचना मुताबिक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135बी के अलावा हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 173ए और निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के अनुसार 15 जून गुरुवार वेतन सहित अवकाश रहेगा। सभी कारखानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक उपक्रमों, व्यापार की दुकानों और अधिकार क्षेत्र के भीतर स्थित बैंकों पर भी यह नियम लागू होगा।

 

Thursday, December 1, 2022

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यालय का उदघाटन करेगे 2 दिसंबर को

 1st December 2022 at 5:56 PM

3 दिसंबर को ज्योतिसर में पूजा अर्चना के साथ हवनयज्ञ भी

कुरुक्षेत्र: 1 दिसंबर 2022: (Ashri Pawan//हरियाणा स्क्रीन)::

हिमाचल सरकार के शहरी एवम विकास कैबिनेट मंत्री एवम हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज, भाजपा हरियाणा प्रदेश के महामंत्री मोहन लाल बाड़ोली,सांसद नायब सैनी,विधायक सुभाष सुधा,पूर्व विधायक एवम हरियाणा भाजपा के महासचिव डॉ पवन सैनी व जिला प्रधान रवि बतान कल 2 दिसंबर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे यूनिवर्सिटी शहर बाई पास रोड स्थित  प्रोफेसर कालोनी स्ट्रीट नम्बर एक मे भारतीय जनता पार्टी जिला कुरुक्षेत्र बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के कार्यालय का उदघाटन करेगे। 

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पवन आश्री व सह संयोजक अशोक जाड़यु ने बताया कि इस अवसर पर  हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आत्म प्रकाश मनचंदा ,रतन लाल बंसल, पूर्व विधायक साहब सिंह सैनी अधिवक्ता ,  वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण बजाज ,कुरुक्षेत्र लोकसभा निगरानी समिति के अध्यक्ष धर्मबीर डागर,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य धर्मबीर मिर्जापुर व डॉ शकुंतला शर्मा,भाजपा नेत्री रीता गोयल,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य रविंदर सांगवान,जिला महासचिव सुशील राणा,सुनील चौधरी,  भाजपा हरियाणा प्रदेश के मीडिया प्रमुख संजय शर्मा, सामाजिक अधिकारिता  व न्याय  विभाग के सदस्य सूरजभान कटारिया , वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र  सिंघला ,जिला सचिव रेणु खुंगर,जिला महासचिव अन्नू माल्याण,आई टी सेल प्रमुख विक्रम शर्मा, थानेसर मंडल प्रेजिडेंट दीपक चौहान एडवोकेट, उमा शंकर,ज्योति खंगवाल, मीडिया प्रभारी विनीत कबातरा,विनीत बजाज, रामधारी शर्मा,सुरेन्द्र डोगरा,सुभाष भुस्तला,सुरेन्द्र इशाकपुर, राम नारायण मदान, विजय मल, सह संयोजक सचिन मित्तल संजीव जुल्का, खेता राम राठौर बाखली, जसबीर सिंह एडवोकेट,

हरदीप पिपली,नरेन्द्र सैनी बाबैन,राजबीर राणा नलवी,साधु सिंह सैनी,सत प्रकाश शर्मा लाडवा,,डॉ शीशपाल शर्मा,धर्मपाल पपनेजा, अमित रोहिला,अजय बाबैन,  फतेह चंद गांधी ,डॉ मदन खन्ना,अशोक शर्मा,परवीन गौत्तम, डॉ अश्वनी गौत्तम  , वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश  भारद्वाज,  भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान  रूबल शर्मा ,प्रकृति आश्री, विरेन्दर शर्मा , जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल कडॉमि,गुरदयाल स्नेहड़ी, पूर्व चेयरमैन देवी शर्मा आदि अनेक भाजपा नेता भी उपस्थित रहेंगे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि हिमाचल के मंत्री सुरेश भारद्वाज का इस के बाद 4 बजे  शाम को के डी बी जोरो शोरो से वेलकम किया  जाएगा। साढ़े 5 बजे मंत्री जी सांध्यकालीन आरती में बतौर मुख्यातिथि पहुंचेगे। के डी बी के सदस्य व के डी बी के कार्यकारी अधिकारी चन्द्रकान्त  कटारिया ने बताया कि इस बाद मंत्री सुरेश भारद्वाज ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो में भी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। 

3 दिसंबर शनिवार को प्रातः 8 बजे मंत्री जी भगवान श्रीकृष्ण की ऐतिहासिक भूमि ज्योतिसर में पूजा अर्चना के साथ साथ हवनयज्ञ में आहुति भी डालेंगे। इस के बाद वे श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करेगे।  सुप्रशिद्ध श्री कृष्ण संग्रहालय, गीता धाम आश्रम व पेनोरमा का अवलोकन भी करेगे।

Ashri Pawan <ashripawan@gmail.com>


Monday, September 14, 2020

हरियाणा में श्रद्धालुओं के एकत्र होने पर पूर्ण पाबंदी

 पेहोवा और कुरुक्षेत्र में 17 सितंबर को नहीं लगेंगे मेले  
चंडीगढ़: 14 सितंबर 2020: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
कोरोना का असर धार्मिक आयोजनों पर अभी भी जारी है। सरकारें कोरोना की रोकथाम के लिए इन मेलों पर पाबंदी लगाने को मजबूर हैं। हरियाणा सरकार ने 17 सितंबर 2020 को अमावस्य पर लगने वाले मेलों पर पाबंदी लगा दी है। 
हरियाणा के कुरुक्षेत्र व पेहवा तीर्थ स्थलों पर इस बार कोरोना महामारी के दृष्टिगत 17 सितंबर 2020 को अमावस्या वाले दिन श्रद्धालुओं के एकत्र होने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई गई है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आमतौर पर पितृपक्ष के दौरान आने वाली अमावस्या को अपने पितरों का पिंडदान करने के लिए कुरुक्षेत्र व पेहवा तीर्थ स्थलों पर श्रद्घालु एकत्रित होते हैं। इस बार यह अमावस्या 17 सितंबर 2020 को है। कोरोना महामारी के फैलाव को रोकने के लिए कुरुक्षेत्र प्रशासन ने अमावस्या के दिन तक उक्त दोनों तीर्थ स्थलों पर श्रद्घालुओं के एकत्रित होने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है, इसलिए श्रद्घालुओं से अपील की गई है कि वे अपने व दूसरे लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कुरुक्षेत्र व पेहवा में एकत्रित न हों।