Thursday, February 20, 2025

हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद से नवाजा गया

हरियाणा वासियों में तेज़ी सी दौड़ी खुशी की लहर 

*हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद के ताज से नवाजा गया है, इसलिए हरियाणावासी भी खुश हैं" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

*मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए मुबारकबाद देता हूं" - अनिल विज

*दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों का ग्रहण हुआ खत्म" - विज

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"- विज

*नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है" - विज

*हमारी तरफ से एक बेहतरीन बस डिपोर्ट हुए लोगों को लाने के लिए भेजी जाएगी - विज

चंडीगढ़:20 फरवरी 2025:(मीडिया लिंक रविंद्र//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि "हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद के ताज से नवाजा गया है"। उन्होंने कहा कि "हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री बनाया गया इसलिए हरियाणावासी भी खुश हैं। इससे पहले भी हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रही है इसके लिए मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को मुबारकबाद देता हूं"।

श्री विज आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ था जो कि अब खत्म हो गया है- विज

श्री विज ने कहा कि "दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ था जो कि अब खत्म हो गया है"। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली में अब तीव्र गति से विकास का पहिया घूमेगा।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की मुख्यमंत्री और कैबिनेट साथियों के माध्यम से दिल्ली को विकास में अव्वल बनाने  का काम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"- विज

दिल्ली के विकास को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री मोदी की नीतियों और विकास के कार्यों के कारण लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"। उन्होंने उमंग भरे स्वरों में कहा कि "यदि देश का नक्शा भी देखा जाए तो लगभग सारा देश भगवा नजर आता है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में समस्त देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बनेगी"।

नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है - विज

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पहले ही कुछ लोग रोना शुरू कर देते हैं और वही आदत कांग्रेस की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है यह कांग्रेस को पता भी है इसीलिए कांग्रेस वाले इसकी भूमिका पहले ही बना रहे हैं।

अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेकर पंजाब सरकार द्वारा लोगों को मानसिक रूप से उभारने के लिए किए जाने वाले अभियान को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है क्योंकि डिपोर्ट  हुए लोगों को कष्ट हुआ है क्योंकि वह भारतीय ही है और यह भारतीयों के सुख दुख को सांझा करना अच्छी बात है।

अधिकारियों को निर्देश, बस के साथ में फूड के पैकेट भी भेजे जाएंगे-विज

डिपोर्ट होने वाले लोगों के लिए हरियाणा की तरफ से किए जाने वाली पहल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हालांकि यह मेरे विभाग  से सम्बंधित  कार्य नहीं है लेकिन यदि अन्य डिपार्टमेंट उनसे कोई सहयोग चाहेंगे तो हमारी तरफ से एक बेहतरीन बस डिपोर्ट हुए लोगों को लाने के लिए भेजी जाएगी। इसके अलावा, विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बस के साथ में फूड के पैकेट भी भेजे जाएँ।   

क्रमांक- 2025

Thursday, January 23, 2025

नए आपराधिक कानूनों पर विशेष कानूनी ग्रंथों का विमोचन

चंडीगढ़: 23 जनवरी 2025: (मीडिया लिंक रविंद्र/ /पंजाब स्क्रीन)::

आज यहां पंजाब एवं  हरियाणा उच्च न्यायालय के परिसर में स्थित बार एसोसिएशन रूम में तीन महत्वपूर्ण कानूनी ग्रंथों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के  मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री शील नागू ने आधिकारिक रूप से "भारतीय न्याय संहिता पर विवेचना और टिप्पणी", "भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता पर विवेचना और टिप्पणी", और "भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर विवेचना और टिप्पणी" शीर्षक से तीन पुस्तकों का विमोचन किया।

इस अवसर पर विमोचन समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश,  जस्टिस श्री अजय कुमार मित्तल द्वारा की गई। ये ग्रंथ श्री रविंद्र खंडेलवाल, श्री कमलजीत दहिया, श्रीमती अनु सिंह और श्री वरुण चुघ के सह-लेखन में तैयार किए गए।

इस अवसर पर अपने भाषण में जस्टिस श्री शील नागू ने इन नए कोडों को न्याय, समानता और कानून के शासन के सिद्धांतों को अभिव्यक्त करने वाली एक न्यायिक प्रणाली की ओर एक कदम बताया। उन्होंने कहा  कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम न केवल विधायी अपडेट का प्रतीक हैं, बल्कि कानूनी ढांचे के पूर्ण परिवर्तन का प्रतीक हैं जो साइबर अपराध, भीड़ हिंसा और आतंकवाद जैसी आधुनिक चुनौतियों का समाधान करते हैं।

जस्टिस श्री अजय कुमार मित्तल ने कानूनी सुधारों की समयोचितता और प्रासंगिकता की सराहना की, और इन नए कानूनों की जटिलताओं के माध्यम से कानूनी पेशेवरों को शिक्षित करने और मार्गदर्शन करने में इन पाठों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया।

इस कार्यक्रम का संचालन हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जसदेव सिंह बराड़ और  मानद सचिव श्री स्वर्ण सिंह तिवाना ने किया।  इस अवसर पर  बार एसोसिएशन के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

श्री के के खंडेलवाल, जो हरियाणा कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में भारत स्काउट्स और गाइड्स के राष्ट्रीय आयुक्त हैं, ने कानूनी, प्रबंधन, और सांस्कृतिक विषयों पर तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उनकी व्यापक रचनाएं कानून के विभिन्न क्षेत्रों में समझ और अनुप्रयोग में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

क्रमांक -2025

Sunday, December 22, 2024

हरियाणा सरकार का अन्नदाता हित में एक और बड़ा कदम

24 फसलें एमएसपी पर खरीदने की अधिसूचना जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का किया ऐलान

चंडीगढ़: 22 दिसंबर 2025: (मीडिया लिंक रविंद्र//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा सरकार ने किसानों के हित  में एक अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर 24 फसलों की खरीद के लिए अधिसूचना जारी की है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी की गई इस अधिसूचना का उद्देश्य किसानों की उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करना है।

उल्लेखनीय  है कि  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा किसानों के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए एमएसपी के तहत दस अतिरिक्त फसलों की खरीद की घोषणा की गई थी। इन फसलों में रागी, सोयाबीन, नाइजरसीड, कुसुम, जौ, मक्का, ज्वार, जूट, खोपरा और ग्रीष्मकालीन मूंग शामिल हैं। ये फसलें अब उन 14 फसलों की सूची में शामिल हो जाएंगी, जिनकी एमएसपी पर खरीद पहले से ही की जा रही है। इनमें धान, बाजरा, खरीफ मूंग, उड़द, अरहर, तिल, कपास, मूंगफली, गेहूं, सरसों, चना, मसूर, सूरजमुखी और गन्ना जैसी महत्वपूर्ण खाद्य और नकदी फसलें शामिल हैं।

यह अधिसूचना केंद्र सरकार की एमएसपी नीति के अनुरूप है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि सभी अधिसूचित फसलों की खरीद सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर की जाए। इसके अलावा, गन्ने की खरीद एमएसपी के समान एक उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) पर जारी रहेगी।

सभी अधिसूचित फसलों की खरीद भारत सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केवल मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत पात्र किसानों से की जाएगी। यह कदम किसानों को उनकी उपज के लिए गारंटीकृत मूल्य प्रदान करेगा, उन्हें बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि उनकी मेहनत को पुरस्कृत किया जाए।

हरियाणा सरकार कृषक समुदाय का समर्थन करने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि उनकी उपज उचित मूल्य पर खरीदी जाए, जिससे किसानों और कृषि अर्थव्यवस्था दोनों को लाभ हो।

क्रमांक - 2024

Friday, October 11, 2024

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर अतिथि व्याख्यान आयोजन

 श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के "काय चिकित्सा विभाग" द्वारा विश्व मानसिक  स्वास्थ्य दिवस पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमा और मुख्य वक्ता

मानसिक स्वास्थ्य की हर व्यक्ति को आवश्यकता- प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान

चंडीगढ़ , 11 अक्टूबर  - श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के "काय चिकित्सा विभाग" द्वारा विश्व मानसिक  स्वास्थ्य दिवस पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमा और मुख्य वक्ता जामनगर आईटीआरए काय चिकित्सा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंदीप गोयल रही।

 कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि आज संसार में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे मानसिक स्वास्थ्य की अवश्यकता न हो। हर दूसरा-तीसरा व्यक्ति मानसिक बीमारी से ग्रस्त है उसका कारण लाइफ स्टाल में हो रहा बदलाव है। मानसिक विकारों में सोच, भावनात्मक और व्यवहार में भारी गड़बड़ी होना है। वैसे मानसिक विकार कई तरह के होते है। प्रभावी रोकथाम और उपचार भी मौजूद है मगर अधिकांश लोग इससे अनभिज्ञ ही रहते है जिसकी वजह से व्यक्ति को जान का जोखिम उठाना पड़ता है। तनाव प्रबंधन का अभ्यास करना और जरूरत पड़ने पर सहायता लेना स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

 मुख्य वक्ता डॉ. मंदीप ने कहा कि वर्तमान समय में 60 प्रतिशत जनसंख्या कार्यशील है, हर सात में से एक युवा मानसिक रोग से ग्रसित है जिसका मुख्य वजह भय, तनाव, कार्य संतुलन का न बनना और अधिक महत्वाकांक्षाओं को करने का संघर्ष है। उन्होंने मानसिक तनाव से उत्पन्न होने वाले गंभीर रोगों के प्रारंभिक लक्षणों जैसे चिंता, क्रोध, अवसाद, भय और चिकित्सा को विस्तार से बताया। इसके साथ ही मानस समस्याओं में बचाव के लिए व्यक्ति को जीवन शैली में बदलाव, प्रतिदिन योगासन एवं प्राणायाम और सदाचार का जीवन शैली में प्रयोग करना चाहिए और विषय विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए। इस अवसर पर रजिस्ट्रार कृष्ण कुमार जाटियान, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. जेके पंडा, प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना, काय चिकित्सा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा लांबा, सहायक प्रो. डॉ. नीलम व अन्य अध्यापक गण भी मौजूद थे।

क्रमांक -2024

Tuesday, September 10, 2024

अंतर-राज्यीय सीमा पर समन्वय के लिए बैठक ....

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा पड़ोसी राज्यों के साथ चुनाव को लेकर अंतर-राज्यीय सीमा पर समन्वय के लिए बुलाई गई बैठक ....

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कड़ी  चौकसी

14 करोड़ रुपये की अवैध शराबमादक पदार्थनकदी  अन्य कीमती वस्तुएं जब्त

435 उड़न दस्ते और 377 स्टेटिक सर्विलांस टीमें गठित

चंडीगढ़, 10 सितंबर 2024: (मीडिया लिंक रविन्द्र//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने आज हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों के मद्देनजर चुनाव आयोग द्वारा पड़ोसी राज्यों के साथ चुनाव को लेकर अंतर-राज्यीय सीमा पर समन्वय के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान राज्य में व्यापक चुनाव तैयारियों और कानून व्यवस्था की स्थिति की जानकारी दी।

बैठक के दौरान डॉ. प्रसाद ने बताया कि चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक प्रदेश में कुल 14 करोड़ रुपये की अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकदी व कीमती वस्तुएं जब्त की गई हैं। जब्त किए गए सामान में  10.45 लाख रुपये की नकदी, 2.44 लाख लीटर शराब, 436.55 लाख रुपये की 2,079 किलोग्राम ड्रग्स, 30.5 किलोग्राम कीमती धातु और 134.98 लाख रुपये मूल्य का अन्य कीमती सामान जब्त किया है।

मुख्य सचिव ने बताया कि कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूरे राज्य में 435 उड़न दस्ते और 377  स्टेटिक सर्विलांस टीमें (एस.एस.टी.) गठित की गई हैं। इसके अतिरिक्त, अवैध पदार्थों, बिना लाइसेंस वाले हथियारों और आपराधिक प्रवृति वाले व्यक्तियों की आवाजाही को रोकने के लिए सीमा बिंदुओं पर 133 अंतर-राज्यीय नाके स्थापित किए गए हैं। हरियाणा में शराब, ड्रग्स और अन्य अवैध वस्तुओं की तस्करी को रोकने के लिए अतिरिक्त 140 अंतर-राज्यीय नाके भी लगाए गए हैं।

डॉ. प्रसाद ने बताया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण और पूरी तरह से नियंत्रण में है। सुरक्षा बलों के लिए रसद और आवास व्यवस्था के समन्वय के लिए प्रत्येक जिले में डीएसपी रैंक के नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस ने 96 बिना लाइसेंस वाले हथियार और 113 कारतूस जब्त किए हैं। इसके अलावा, चुनाव की घोषणा के बाद से 176 घोषित अपराधी, 129 बेल जंपर और 210 वारंट वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

डॉ. प्रसाद ने कहा कि चुनाव से 48 घंटे पहले किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को हरियाणा में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी, ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ लगती अंतर-राज्यीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और 133 अंतर-राज्यीय नाके लगाए गए हैं ताकि कोई भी आपराधिक तत्व या अनधिकृत सामग्री हरियाणा में प्रवेश न कर सके।

बैठक में हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हेमा शर्मा, सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री आलोक मित्तल, आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री अशोक मीणा तथा पुलिस और आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

क्रमांक 2024

Friday, August 16, 2024

दो वर्षीय डिप्लोमा

 महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्टडीज में भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों- दो वर्षीय डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज तथा दो वर्षीय डिप्लोमा इन....

चंडीगढ़: 16 अगस्त 2024: (मीडिया लिंक रविन्द्र//हरियाणा स्क्रीन)::

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्टडीज में भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों- दो वर्षीय डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज तथा दो वर्षीय डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटेशन की रिक्त सीटों पर सत्र 2024-2025 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल ओपन हो गया है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि सत्र 2024-2025 में दो वर्षीय डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज की रिक्त पांच सीटों तथा दो वर्षीय डिप्लोमा इन इंडियन साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटेशन की रिक्त एक सीट पर प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थी 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ओपन/फिजिकल काउंसलिंग 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

एक अन्य समाचार के अनुसार ,महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने मई 2024 में आयोजित बीटेक-दूसरे व चौथे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

क्रमांक -2024

Tuesday, July 23, 2024

अंबाला शहर के विकास को लेकर मंत्री की प्रशासन को दोटूक

अंबाला शहर का चौतरफा विकास करो पैसे की कमी नहीं आने देंगें 

अंबाला शहर की सड़कों,गलियों, स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त करें:असीम गोयल नन्यौला

*कहा , राज्य सरकार की ओर पैसे की कमी नहीं रहने दी जाएगी

*कोताही बरतने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी


चंडीगढ़: 23 जुलाई 2024: (के के सिंह//हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

हरियाणा के महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंबाला शहर की सड़कों , गलियों , स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द दुरुस्त करें , राज्य सरकार की ओर से पैसे की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी अधिकारी ने जान-बूझकर अपने कार्य में कोताही बरती तो उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

श्री गोयल आज चंडीगढ़ में अंबाला शहर के स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता , निदेशक श्री यशपाल समेत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अम्बाला शहर की सभी सड़कों को दुरुस्त किया जाए , इसके अलावा सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटें भी ठीक की जाएं ताकि स्थानीय निवासियों को आने -जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। अंबाला शहर की सफ़ाई व्यवस्था सही नहीं होगी तो गंदगी के कारण जहाँ सीवरेज जाम होने की समस्या पैदा हो सकती है वहीं बीमारियां फैलने की आशंका बन जाती है।

उन्होंने कहा कि अंबाला शहर के निवासियों को सुविधा देने के लिए वे हर संभव कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को शहर की खराब एवं पुरानी स्ट्रीट लाइटें ठीक करने तथा आवश्यकता अनुसार नई लाइटें लगाने के भी निर्देश दिए। श्री असीम गोयल नन्यौला ने शहर की टूटी सड़कों एवं गलियों की जल्द से जल्द मरम्मत करने तथा जहां जरुरत हो वहां पर नई बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अंबाला शहर में महाराजा अग्रसेन , नेता जी सुभाष चंद्र बोस समेत अन्य महापुरुषों के स्टेच्यू लगाए जाने के मामले में भी अधिकारियों के साथ चर्चा की और इस दिशा में जल्द से जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए।