Showing posts with label Women. Show all posts
Showing posts with label Women. Show all posts

Tuesday, July 23, 2024

अंबाला शहर के विकास को लेकर मंत्री की प्रशासन को दोटूक

अंबाला शहर का चौतरफा विकास करो पैसे की कमी नहीं आने देंगें 

अंबाला शहर की सड़कों,गलियों, स्ट्रीट लाइटों को जल्द दुरुस्त करें:असीम गोयल नन्यौला

*कहा , राज्य सरकार की ओर पैसे की कमी नहीं रहने दी जाएगी

*कोताही बरतने वाले अधिकारियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी


चंडीगढ़: 23 जुलाई 2024: (के के सिंह//हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

हरियाणा के महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंबाला शहर की सड़कों , गलियों , स्ट्रीट लाइटों को जल्द से जल्द दुरुस्त करें , राज्य सरकार की ओर से पैसे की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी अधिकारी ने जान-बूझकर अपने कार्य में कोताही बरती तो उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

श्री गोयल आज चंडीगढ़ में अंबाला शहर के स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता , निदेशक श्री यशपाल समेत विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

महिला एवं बाल विकास तथा परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अम्बाला शहर की सभी सड़कों को दुरुस्त किया जाए , इसके अलावा सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइटें भी ठीक की जाएं ताकि स्थानीय निवासियों को आने -जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। अंबाला शहर की सफ़ाई व्यवस्था सही नहीं होगी तो गंदगी के कारण जहाँ सीवरेज जाम होने की समस्या पैदा हो सकती है वहीं बीमारियां फैलने की आशंका बन जाती है।

उन्होंने कहा कि अंबाला शहर के निवासियों को सुविधा देने के लिए वे हर संभव कार्य करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को शहर की खराब एवं पुरानी स्ट्रीट लाइटें ठीक करने तथा आवश्यकता अनुसार नई लाइटें लगाने के भी निर्देश दिए। श्री असीम गोयल नन्यौला ने शहर की टूटी सड़कों एवं गलियों की जल्द से जल्द मरम्मत करने तथा जहां जरुरत हो वहां पर नई बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अंबाला शहर में महाराजा अग्रसेन , नेता जी सुभाष चंद्र बोस समेत अन्य महापुरुषों के स्टेच्यू लगाए जाने के मामले में भी अधिकारियों के साथ चर्चा की और इस दिशा में जल्द से जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए।

Sunday, May 28, 2023

25 लाख रु. से सामुदायिक भवन में ई लाइब्रेरी का शिलान्यास

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में कर्तव्यपथ पर आगे बढ रहा है देश : राज्यमंत्री कमलेश ढांडा


चंडीगढ़
: 28 मई 2023: (कार्तिका सिंह//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्यमंत्री ने कैथल के गांव कलायत में आज कहा कि गरीबों एवं वंचितों के उत्थान के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए  बहुत ी बातें कहीं जिनमें सबंधित तथ्य और आंकड़े भी प्रस्तुत किए गए। 

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कलायत विधानसभा के गांव सारण में ग्रामीणों संग मन की बात भी पूरे ध्यान से सुनी और लोगों को भी इस तरफ अग्रसर किया। 

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्यमंत्री ने कैथल के गांव कलायत में आज कहा कि गरीबों एवं वंचितों के उत्थान के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए भारतीय जनता पार्टी ने हर आयु वर्ग की उम्मीदों पर काम करते हुए विश्वास को बढ़ाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम जन-जन की आवाज ही नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और उनके प्रेरक प्रसंग आमजन तक पहुंचाने का माध्यम बना है, जिसका करोड़ों लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ग्रामीणों के बीच सुनने के लिए महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा कलायत विधानसभा के गांव सारण के बूथ संख्या 125 पर राजकीय उच्च विद्यालय में पहुंची। सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ इस कार्यक्रम में भागीदारी करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम एक ऐसे अभियान के तौर पर सामने आया है, जो चुनौतियों का सामना कर रहे हर आयु वर्ग की उम्मीदों, सपनों को भरोसा देने वाला बना है। देश की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने व आमजन को खुद को बेहतर बनाने की प्रेरणा देने का बड़ा माध्यम बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य आमजन के जीवन में सहूलियत लाना है, इसके लिए न केवल सरकार स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, बल्कि आमजन को साथ लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। घर-घर शौचालय, घर-घर जल पहुंचाने से लेकर आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आमजन को प्रेरित किया गया और आज इसका बड़ा बदलाव आम आदमी महसूस कर रहा है।

महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने महान क्रांतिकारी, भारत माता के वीर सपूत, हिंदू महासभा के सह संस्थापक विनायक दामोदर सावरकर जी की जन्मजयंती की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन किया है। अंग्रेज़ों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के ऐतिहासिक चिन्ह सेंगोल को उन्होंने 75 साल बाद देश की संसद में स्थापित करके देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। 

राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने गांव सारण के सामुदायिक भवन में ई-लाइब्रेरी का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये से स्थापित होने वाली ई लाईबे्ररी युवाओं, स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राओं को तकनीक का प्रयोग करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Saturday, August 21, 2021

हरियाणा में करीब 3.25 लाख महिलाओं को लाभ होगा

‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ से भरा जाएगा प्रीमियम

चंडीगढ़: 21 अगस्त 2021: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

हरियाणा सरकार ने ‘हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन’ से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रक्षा बंधन के पर्व पर तोहफा देने  है। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा सरकार ने  इन महिलाओं का ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ का प्रीमियम ‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ से भरने का निर्णय लिया है। इन महिलाओं को अब उक्त योजना के लाभ के लिए अपनी जेब से प्रीमियम भरने की आवश्यकता नही है। सरकार के इस निर्णय से करीब 3.25 लाख महिलाओं को लाभ होगा।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यन्त चौटाला, जिनके पास ग्रामीण विकास का प्रभार भी है, ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा है। आंकड़े एकत्रित करने पर पता चला कि राज्य में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी 4 लाख 91 हजार 200 महिलाओं में से लगभग एक लाख 64 हजार महिलाओं ने तो प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से खुद को कवर कर लिया है परंतु लगभग 3 लाख 25 हजार  महिलाएं अब भी ऐसी बची हुई हैं जो महामारी के दौरान उत्पन्न आर्थिक परिस्थितियों के चलते उक्त योजना का लाभ नही उठा सकी।

श्री दुष्यन्त चौटाला ने बताया कि मात्र 12 रुपए प्रतिवर्ष के प्रीमियम पर गरीब लोगों को ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ के तहत दुर्घटना, जीवन और स्वास्थ्य बीमा कवर होता है। इस योजना के तहत मृत्यु होने या पूर्ण रूप से अशक्तता होने पर 2 लाख रुपए तथा आंशिक अशक्तता पर एक लाख रुपए का जोखिम कवर होता है। गरीब आदमी के लिए उक्त राशि काफी महत्व रखती है। ऐसे में राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि ‘हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन’ के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की गरीब महिलाओं का ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ का प्रीमियम प्रदेश की ‘मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना’ के तहत किया जाए। इससे ये महिलाएं भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी।

डिप्टी सीएम ने बताया कि उक्त करीब 3 लाख 25 हजार महिलाओं का लगभग 40 लाख रुपए का प्रीमियम का भुगतान राज्य सरकार द्वारा उक्त योजना के तहत किया जाएगा।

Friday, December 6, 2019

गीता एक महा ग्रंथ ही नहीं हमारी जीवन शैली भी

कहा हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने
चंडीगढ़6 दिसम्बर 2019: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास तथा अभिलेखागार राज्य मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा ने कहा कि गीता एक महा ग्रंथ ही नहीं हमारी जीवन शैली भी है। इसलिए, राज्य सरकार द्वारा युवा पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से जोडऩे के लिए कुरूक्षेत्र में अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन करने के अलावा जिला स्तर पर भी गीता जयंती महोत्सव आयोजित करवाए जा रहे हैं । 
श्रीमती कमलेश ढांडा आज कैथल में भाई उदय सिंह किला परिसर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन करने के उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने इस अवसर पर हवन यज्ञ में आहुति डाली तथा समारोह के निर्विघ्न संचालन की कामना की।
राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के लिए यह गौरव का विषय है कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरूक्षेत्र की पवित्र धरती पर गीता का अमर संदेश दिया। गीता के 18 अध्यायों व 700 श्लोकों में जीवन का सार मानवता के सामने प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा गीता के प्रचार-प्रसार तथा गीता के संदेश को घर-घर पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर भी गीता जयंती महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के प्रयासों से प्रदेश सरकार द्वारा श्रीमद् भगवद् गीता को वैश्विक मंच पर 2016 में शुरू किया गया, जिसका विस्तार अब मोरिशस और लंदन तक हो गया है।
उन्होंने लोगों का आह्वïान किया कि वे गीता के एक-एक शब्द में छुपे गूढ़ ज्ञान को समझे और उसे अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि गीता हमें  जीवन की हर कठिनाई और परेशानी में निपटने के लिए बल, मजबूती, हिम्मत और शक्ति देती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए  गीता ज्ञान पर आधारित प्रदर्शनियों, निबन्ध लेखन, श्लोकोचारण और शोभा यात्रा जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
राज्य मंत्री ने गीता  महोत्सव के दौरान लगाई गई तीन दिवसीय प्रदर्शनी में गीता के अमर संदेश व सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शित की गई प्रचार सामग्री का अवलोकन किया। उन्होंने श्रीकृष्ण कृपा समिति द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए प्रथम स्टाल पर दीप प्रज्ज्वलन, गीता आरती व पुष्प वर्षा में भी भाग लिया। इसके उपरांत श्रीमती कमलेश ढांडा ने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का बारी-बारी से अवलोकन किया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्रदर्शनी के बारे में जानकारी भी हासिल की।
इस अवसर पर कैथल की उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने मुख्यातिथि श्रीमती कमलेश ढांडा तथा विशिष्टï अतिथि विधायक लीला राम को स्मृति चिह्नï व शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

Monday, December 2, 2019

महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा:करुक्षेत्र में भी बुलंद हुई आवाज़

ब्रह्मसरोवर पर आयोजित हो रही गीता जयंती पर पहुंचे प्रदर्षनकारी
कुरुक्षेत्र: 2 दिसंबर 2019:(हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो):: 
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाकर हत्या किए जाने की वीभत्स घटना व रांची में कानून की छात्रा के अपहरण व गैंगरेप की बर्बर घटना  के खिलाफ आज जन संघर्ष मंच हरियाणा के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। आए दिन महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे यौन हिंसा, सामूहिक दुष्कर्म व हत्या जैसी घटनाओं के खिलाफ इस रोष प्रदर्शन की शुरूआत महाराणा प्रताप चौक से की गई व प्रदर्शन का नेतृत्व मंच जिला सचिव चंद्र रेखा ने किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम सरकारो व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए ब्रह्मसरोवर पर आयोजित हो रही गीता जयंती पर पहुंचे और वहां पर अपना रोष व्यक्त किया।जहां आम लोगों ने भी महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया।

मंच सचिव चंद्र रेखा ने कहा कि आज महिलाएं घर, सड़क, दफ्तर कहीं पर भी सुरक्षित नहीं है। छोटी बच्ची से लेकर वृद्धा महिलाएं बलात्कार की शिकार हो रही है। भारत महिलाओं के लिए दुनिया में सबसे असुरक्षित देश बन गया है। लेकिन देश की सरकार व पुलिस प्रशासन की नाकामी की वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद है। महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे व खोखले नारों की असलियत आज यह है कि महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा मामलों में सजा दर बहुत कम है । मंत्री व नेताओं की मानसिकता अपराधियों को सजा दिलवाने व उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाहियां करने के बजाय पीड़िता को ही कसूरवार ठहराने की होती है। हैदराबाद मामले में पीड़िता के परिवार के पुलिस ने इधर से उधर चक्कर कटवाए, अपराधियों को तत्काल पकड़ने की कोशिश करने के बजाय अपनी नाकामी दिखाई है जो कि  घोर निंदनीय है ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए ।
मंच जिला उपप्रधान उषा ने कहा कि बलात्कार जैसी वीभत्स घटनाओं को सांप्रदायिक रंग दिया जाना अत्यंत शर्मनाक है। हैदराबाद की घटना हो या कठुआ गैंगरेप जिस तरह बलात्कार की घटनाओं को सांप्रदायिक रंग दिए जाने की कोशिशें की गई यह अपराधों के प्रति संवेदनहीनता पैदा करना है। हैदराबाद, रांची, बागपत, दिल्ली एनसीआर में घटने वाली कुछ घटनाएं ही मीडिया में आने से सामने आ रही है, लेकिन हर रोज गरीब, दलित, आदिवासी महिलाओं के खिलाफ बर्बर अत्याचार की घटनाएं घट रही है। जो रिपोर्ट भी नहीं हो पाती है। पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता व नाकामी का नतीजा है कि पैसे, राजनीति के बल पर अपराधियों को कोई डर नहीं है। निर्भया कांड के बाद भी महिलाओं पर हो रहे अपराधों में कोई कमी नहीं आई है। एक तरफ जहां न तो जस्टिस वर्मा कमेटी की सभी सिफारिशें मानी गई है, दूसरी तरफ निर्भया फंड के तहत जारी की राशियां भी इस्तेमाल नहीं की गई है।
केंद्र की मोदी सरकार 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे नारे तो दे रही है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई भी ठोस कदम उठाने में पूरी तरह आंखें मूंदे बैठी है। देश की जनता का पैसा सरकार विज्ञापनों के जरिए   वाहवाही करवाने में तो खर्च किया जा रहा है लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए मूलभूत आवश्यकताओं जैसे सड़कों पर रोशनी का प्रबंध, सीसीटीवी कैमरों, महिलाओं के लिये सुरक्षित पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर कोई खर्च नहीं किया जा रहा है। रेप पीड़िताएं न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होती है , लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जाती । 
मंच मांग करता है कि हैदराबाद में महिला डॉक्टर के हत्यारों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, रांची की पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय  दिया जाए ।महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। बलात्कार-यौन हिंसा की घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देना बंद किया जाए। मंच आह्वान करता है कि महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ जन आंदोलन तेज किया जाए ।
रोष प्रदर्शन में मंच राज्य प्रधान फूल सिंह, जिला प्रधान संसार चंद्र, कविता विद्रोही, शिल्पी, कोमल, मंदीप, राजिंदर कौर , सीमा, करनैल सिंह ,अमनदीप, करमजोत ,पूजा ,बलजीत, भारती ,संतोष आदि मौजूद रहे।

जारी कर्ता:

डॉ. लहना सिंह, प्रवक्ता जन संघर्ष मंच हरियाणा

Monday, May 12, 2014

भगाना काण्ड पीड़िता के चाचा ने खाया ज़हर

हालत खराब--अब वेंटिलेटर पर 
हिसार: 12 मई 2014: (पंजाब स्क्रीन ब्यूरो): 
लगता है लोग द्रोपदी क चीरहरण और उसके परिणाम स्वरूप हुआ महाभारत--सब कुछ भूल चुके हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो भगाना कांड की एक पीड़िता के चच्चा को ज़हर नहीँ खानी पड़ती। भगाना गांव की चार रेप पीड़िताओं में से एक के चाचा ने सोमवार देर शाम गांव में ही जहर खा लिया। नतीजतन अब वह वेंटिलेटर पर है। पुलिस के मुताबिक देर रात उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस पीड़िता की चाची ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म मामले में उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से बेहद निराश और दुखी हो उनके पति ने जहर खाया है। देश की महानता के नारों और महिला सूरक्षा के दावों क खोखलापन उजागर करने वाली इस घटना ने फ़िर कई स्वाल उठाएं हैँ।  
गौरतलब है कि भगाना में गत 23 मार्च को चार लड़कियों का अपहरण हो गया था। वे सभी बठिंडा में मिली थीं। पुलिस व प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध भगाना के ग्रामीणों व पीड़ित चारों लड़कियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना भी शुरू किया था। इसके साथ ही उन्होंने नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास का घेराव भी किया।
प्रशासन पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सोमवार देर शाम एक पीड़िता के चाचा ने घर के बाहर गांव में ही जहर खा लिया। जहर के असर पर वह गली में गिर गया। देर शाम ग्रामीणों ने जब उसे गली में पड़े देखा तो हांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहर खाने वाले व्यक्ति की पीड़िता भतीजी ने ही आरोपियों की पहचान की थी।
डाबड़ा दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने भी खाया था जहर
डाबड़ा दुष्कर्म की पीड़िता के पिता ने भी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना का पता चलने पर परेशान होकर जहर खा जान दे दी थी। उस मामले में काफी हंगामा हुआ था और आरोपियों को पकड़ा गया था। इस मामले में कई लोगों को सजा हुई थी और कई छूट गए थे। कानून के "लम्बे हाथों की सख़्ती"  एक बार फिर सवालों के घेरे में है। देखना है देवी के 9 रूपों की पूजा करने वाला यह समाज इन लडकियों को कब इन्साफ दिल पाता है। 

भगाणा कांड के पीड़ितों ने की इंसाफ की मांग

 Mon, May 12, 2014 at 9:47 AM
दोषियों को सख्त सजा दी जाए
अनिता भारती
नई दिल्ली, 11 मई। हरियाणा के भगाणा गांव में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई चार नाबालिगों के हक में न्याय की मांग के समर्थन में आज पीड़ितों के साथ भारी संख्या में दिल्ली के सामाजिक कार्यकता, बुद्धिजीवी और विद्यार्थी भी जुटे।  यहां दिल्ली में पंत मार्ग पर स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास पर धरना देते हुए आंदोलनकारियों ने पीड़ितों के प्रति हरियाणा सरकार के रवैए की तीखी आलोचना की और कहा कि ऐसा लगता है कि हरियाणा सरकार सामंती उत्पीड़नकर्ताओं के पक्ष में खड़ी हो गई है और दलितों-पीड़ितों की आवाज को जानबूझ कर दफन किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर जुटे लोगों ने यहां दिल्ली में सरकार और प्रशासन से यह मांग की कि पीड़ितों पर जुल्म ढाने वाले  और फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन कर पीड़ितों को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाई जाए।
आंदोलनकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुडा से मिलना चाहते थे, लेकिन भारी संख्या में पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के कई बैरिकेड तोड़ डाले और आक्रोश से भर कर वहीं हरियाणा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। जब आंदोलनकारियों का गुस्सा नहीं थमा तो उनमें से दस लोगों के प्रतिनिधिमंडल को हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव सुरेंद्र दहिया से बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन उन्हें कार्रवाई का भरोसा नहीं दिया। इस पर आंदोलनकारियों का गुस्सा और क्षोभ और बढ़ गया तब फिर दुबारा सात लोगों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया गया, जिसने सुरेंद्र दहिया के सामने जोरदार तरीके से हरियाणा और खासकर भगाणा में दलितों पर होने वाले अत्याचारों का ब्योरा दिया और जल्द कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ पीड़ितों को मुआवजा देने और उनके पुनर्वास की मांग की। इसके बाद राजनीतिक सचिव की ओर से अगले बहत्तर घंटों के भीतर मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।   
विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने भगाणा में पीड़ित किशोरियों के सामूहिक बलात्कार में शामिल अपराधियों को संरक्षण देने वाले गांव के सरपंच और उसके साथियों को भी तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। भगाणा कांड सघर्ष समिति के प्रवक्ता जगदीश काजला ने कहा कि भगाणा की इन पीड़ित बच्चियों और परिवारों के साथ हुई यह घटना हरियाणा में दबंगों के आतंक की एक छोटी बानगी है। काजला ने कहा कि जिस गांव में दबंगों ने दलित परिवारों का सम्मान से जीना असंभव कर दिया है, वे वहां लौटना चाहते, इसलिए उन्हें वहां से अलग बसाने की व्यवस्था की जाए। बलात्कार पीड़ित एक बच्ची की मां सोना ने कहा कि हरियाणा में हमें इंसाफ नहीं मिला तो हम दिल्ली के जंतर मंतर पर आए कि यहां हमारी आवाज सुनी जाएगी, लेकिन अब एक महीने होने जा रहा है, आज तक केंद्र सरकार या दिल्ली या फिर हरियाणा के प्रशासन या किसी नेता ने हमारा दुख समझने और यहां तक बात करने तक की भी कोशिश नहीं की। सोना ने आगे कहा कि हम देश और प्रशासन से पूछना चाहते हैं कि क्या दलितों का कोई सम्मान नहीं होता, उनकी बेटियां क्या बेटी नहीं होती हैं?
भगाणा गांव की एक वृद्ध महिलाए गुड्डी ने कहा कि जिन बच्चियों के साथ बलात्कार हुआ, उनके सम्मान और गरिमा के खिलाफ अपराध हुआ, वे खुद दिल्ली के जंतर मंतर पर न्याय की आस में बैठी है, लेकिन केंद्र या राज्य सरकार या किसी भी प्रशासन को इनकी बात सुनने की जरूरत महसूस नहीं हुई। विरोध प्रदर्शन के आखिर में भगाणा कांड संघर्ष समिति ने कहा है कि अगर इस मामले में पीड़ितों के साथ न्याय नहीं हुआ, तो हम देशव्यापी आंदोलन छेड़ने के लिए तैयार हैं।
भगाणा कांड संघर्ष समिति की ओर से
जगदीश काजला
09812034593
अनिता भारती
09899700767