Friday, August 29, 2025

फरीदाबाद में गणेश चतुर्थी पर भव्य भजन संध्या

 राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष  हुए शामिल 


चंडीगढ़: 28 अगस्त 2025: (मीडिया लिंक रविंदर/ /हरियाणा स्क्रीडेस्क)::

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष  व उनकी  धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित भव्य भजन संध्या में  मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने एवं उनकी धर्मपत्नी ने संध्या आरती कर भगवान गणेश का आशीर्वाद भी लिया।

कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं राजकुमार वोहरा, मंडलायुक्त संजय जून, उपायुक्त विक्रम सिंह तथा पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता, एसडीएम अमित कुमार और डीसीपी उषा भी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

क्रमांक-2025

Monday, August 25, 2025

अगला अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12-14 सितंबर को

बाली (इंडोनेशिया) में होगा विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने कुरुक्षेत्र में दिया एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश

चंडीगढ़: 24 अगस्त 2025: (मीडिया लिंक रविंदर/ /हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

तस्वीर Meta AI 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विदेशों में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12 से 14 सितंबर को इंडोनेशिया के बाली में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित ‘कृष्ण-कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन-धर्मयात्रा’ के अवसर पर प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने की। मुख्यमंत्री ने गीता पूजन के साथ विधिवत रूप से समारोह की शुरुआत की।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ अपनी समृद्ध संस्कृति को बचाने और बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस दिशा में युवाओं को आगे लाए जाने की आवश्यकता है, ताकि वह अपनी संस्कृति से जुड़ें और अपनी संस्कृति रीति-नीति को और आगे लेकर जाएं। यह सम्मेलन कश्मीर की समृद्ध विरासत को संजोता है, जो भारत की आत्मा से जुड़ा है। कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का अमर संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर ने कई विस्थापनों की पीड़ा झेली, फिर भी कश्मीरी हिंदुओं ने कर्म नहीं छोड़ा। 1990 में लाखों कश्मीरी हिंदू विस्थापित हुए, लेकिन उनकी विद्या और दृढ़ता ने उन्हें वैश्विक मंच पर स्थापित किया। यह उनके सामर्थ्य की ताकत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी हिंदुओं की वेदना को समझा और विस्थापितों के लिए अभूतपूर्व योजनाएं बनाई । कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर और कुरुक्षेत्र का आध्यात्मिक संबंध भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 और धारा 35-ए हटाकर अखंड भारत का सपना पूरा किया, जिससे कश्मीरी महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिला। करीब 2 लाख कश्मीरी हरियाणा में रह रहे हैं और विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। हरियाणा में विस्थापित कश्मीरी परिवारों के लिए शिक्षा में आरक्षण और हेरिटेज संरक्षण पर कार्य हो रहा है।

उन्होंने कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ हरियाणा को इस आयोजन के लिए बधाई दी और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गीता ज्ञान संस्थानम् पूरी दुनिया में गीता का संदेश फैला रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता का निष्काम कर्म दर्शन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आशा जताई कि कश्मीरी हिंदुओं का पुनर्वास होगा और ज्ञान परंपरा फिर से पल्लवित होगी।

कश्मीर का अध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़-गीता मनीषी

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि कश्मीरियों ने कुरुक्षेत्र में आकर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़ किए हैं। अब श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीनगर में बड़े स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर की भौगोलिक और आध्यात्मिकता महान है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की आध्यात्मिक पहचान पुनः स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। साहसिक कदमों से कश्मीर में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Wednesday, July 30, 2025

छत पर सोलर पैनल लगाने वाले परिवारों का फायदा ही फायदा

 बिजली बिल आएगा शून्य: श्री नायब सिंह सैनी

*मुख्यमंत्री ने गांव गुड़ी में स्वच्छ पेयजल की पाइप लाइन के लिए 23 लाख 4 हजार रुपए, गांव बकाली में 70 लाख 44 हजार रुपए, गांव जोगी माजरा में 22 लाख रुपए देने की करी घोषणा

*गांव धनौरा जाटान में 2 करोड़ 73 लाख 86 हजार रुपए की लागत से निर्मित किए  खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन


चंडीगढ़
: 30 जुलाई 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//हरियाणा स्क्रीन):: 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारियों की  टीम गांव- गांव में आकर प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल की प्रक्रिया पूरी करवाएगी। सरकार द्वारा अंत्योदय की नीति पर काम करते हुए जिस परिवार की आय 1.80 लाख रुपए से कम है, उसको इस योजना के तहत 2 किलोवाट का सोलर पैनल उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना के तहत 70 हजार रुपए केंद्र सरकार द्वारा और बाकी का पैसा प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस घर पर सोलर पैनल होगा उस घर का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। सरकार ने इस वर्ष में एक लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है, अभी तक 26 हजार परिवार इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

मुख्यमंत्री बुधवार को लाडवा विधानसभा के गांव  गुड़ी, जोगी माजरा,  बकाली और  निवारसी  में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

इससे पहले , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का गांवों में पधारने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए मौके पर ही अधिकारियोंं को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने गांव गुड़ी में स्वच्छ पेयजल की पाइप लाइन के लिए 23 लाख 4 हजार रुपए, गांव बकाली में 70 लाख 44 हजार रुपए, गांव जोगी माजरा में 22 लाख रुपए देने की घोषणा की। गांव धनौरा जाटान में 2 करोड़ 73 लाख 86 हजार रुपए की लागत से बने खेल स्टेडियम का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने सभी गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि सरपंचो की तरफ से सौंपे गए मांग पत्रों को संबंधित विभागों को भेज कर पूरा करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी बार सरकार बनने के बाद विकास कार्यों के लिए गांव गुड़ी में 57 लाख, गांव बकाली में 1 करोड़ 40 लाख रुपए और निवारसी में 2 करोड़ 78 लाख रुपए भेजे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दिनों बरसात के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हुई थी, सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए 1334 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर सीधे उनके खातों में भेजे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य कर रही है।

क्रमांक -2025

Sunday, June 29, 2025

सरकार सबको साथ लेकर करवा रही एक समान विकास कार्य

 जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने स्पष्ट शब्दों में कहा 

एक विशेष सपना-हर घर में नल व नल में स्वच्छ जल 

 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के  सपने को साकार करने की दिशा में सरकार सक्रिय है 

चंडीगढ़: 29 जून 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश के सभी हिस्सों में एक समान कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा रोहतक में 24 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित बरसाती जल डिस्पोजल केन्द्र के उद्घाटन के उपरांत उपस्थितगण को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोहतक शहर की भौगोलिक स्थिति कटोरानुमा है तथा वर्षा के दौरान इस क्षेत्र में जलभराव हो जाता था। सरकार द्वारा नागरिकों की इस समस्या के निदान के लिए बरसाती जल डिस्पोजल सैंटर का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर में नल व नल में स्वच्छ जल के सपने को साकार करने की दिशा में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल, बेहतर सीवर व्यवस्था व बरसाती जल निकासी के प्रबंधों को निरंतर बेहतर किया जा रहा है। भविष्य में भी सरकार द्वारा नागरिकों को सभी मूलभूत बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

क्रमांक— 2025

 

Sunday, May 25, 2025

बिजली विभाग बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्पित

हर आमजन को मिलेगी बेहतर बिजली वाली सुविधा 

चंडीगढ़: 25 मई 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//हरियाणा स्क्रीन)::

प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश से शनिवार को कई जगह नुकसान की सूचना है। बिजली विभाग आमजन को सुचारू बिजली सप्लाई देने के लिए कृतसंकल्प है। ठोस रणनीति और विभाग की तत्परता से जहां भी फाल्ट की सूचना मिली, उसे सूचना मिलते ही दुरुस्त कर दिया गया, ताकि आमजन को कोई दिक्कत ना हो।

सोशल मीडिया पर 132 केवी सेका-नांगल चौधरी लाइन को नुकसान होने की भ्रामक सूचना के संबंध में विभाग का कहना है कि इस बारे भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि 132 केवी लाइन ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जबकि केवल एक टावर को नुकसान होने की सूचना है। उस एरिया में बिजली सप्लाई सुचारू है। हालांकि टावर क्षतिग्रस्त के संबंध में निगम द्वारा इसके कारणों की पड़ताल की जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि वायरल की जा रही जानकारी में दावा किया जा रहा है कि लाइन पर कार्य चल रहा है, जबकि ऐसा नहीं है, यह नई लाइन नहीं है। इसे वर्ष 2023 में चार्ज किया जा चुका है। लाइन पर कुल 73 टावर हैं, जिनमें से यह एक टावर क्षतिग्रस्त हुआ है। यह एक डीडीप्लस15 टावर है जिसकी ऊँचाई 47.715 मीटर है। क्षेत्र में तेज़ गति की आंधी चली थी और कभी-कभी अत्यधिक तेज़ हवाओं में टावर गिर जाते हैं। विभाग द्वारा तत्काल इस पर कार्रवाई कर बिजली सप्लाई को बहाल किया गया ताकि इलाके के लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न आए।

क्रमांक-2025

Sunday, April 27, 2025

हरियाणा और राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्रियों ने की भेंट

गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम धाम तक जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा

मंत्री विपुल गोयल और मंत्री गौतम कुमार दक ने कई मुद्दों पर बात की 

चंडीगढ़: 27 अप्रैल 2025: (मीडिया लिंक रविंद्र//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज जयपुर में राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री गौतम कुमार दक से मुलाकात कर गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम धाम के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा को लेकर विस्तार से चर्चा की। दोनों राज्यों के बीच इस परियोजना को लेकर आपसी सहयोग पर भी सहमति बनी, जिससे श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा में सुगमता मिलेगी और क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

आज की बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे, जैसे हेलीपैड, यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया, और सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता से विकसित किया जाएगा। दोनों राज्यों के बीच आवश्यक प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने की भी बात तय हुई है।

बैठक के उपरान्त श्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशवासियों को तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए तेज, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प प्रदान किया जाए। इस पहल से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और सेवा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विकास होगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सेवा के औपचारिक उद्घाटन की प्रक्रिया प्रारंभ होने की संभावना है, जिससे हरियाणा और राजस्थान के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में श्री विपुल गोयल ने हरियाणा के नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर इस रूट के संभावित संचालन को लेकर प्रेजेंटेशन देखी थी। बैठक के दौरान गुरुग्राम से खाटू श्याम और सालासर धाम तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के तकनीकी, वित्तीय और व्यावसायिक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ था। साथ ही विपुल गोयल ने गुरुग्राम-चंडीगढ़ और हिसार-चंडीगढ़ के बीच भी हेलीकॉप्टर सेवा की संभावनाओं पर स्टडी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे।क्रमांक -2025

Sunday, March 23, 2025

जो जंग भगत सिंह ने शुरू की उसे जारी रखने की जरूरत

शहीद दिवस के अवसर पर मंत्री श्री अनिल विज ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: 23 मार्च 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि उनके जहन में एक बात हमेशा गूंजती है कि आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी उस समय देश की रहनुमाई कर रहे थे और उन्होंने कई भूख हड़ताल की, यदि वे भगत सिंह के लिए एक भी भूख हड़ताल करते तो आजाद हिंदुस्तान की रोशनी शहीद-ए-आजम भगत सिंह भी देख पाते।

मंत्री आज अम्बाला छावनी के सिविल एसडीएम सचिवालय में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में  बोल रहे थे। मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमें शहीदों को सम्मान देना चाहिए और  उनके दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए। यहीं उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि हैं। जो जंग शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू ने शुरू की थी, उसे जारी रखने की आवश्यकता है। अभी क्रांति को आगे चलाना व बढ़ाना होगा।

एक दुश्मन (अंग्रेज रूपी) तो चला गया, कई दुश्मन अभी देश के अन्दर है, जिनमें भ्रष्टाचार, अपने दायित्वों को न निभाना, इनके खिलाफ जंग लडऩी है।

*भ्रष्टाचार के दानव से मुक्ति पा ली तो देश सौ गुणा गति से बढ़ेगा*

मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमने सबको देश में समानता का अधिकार दिलाना है। जब तक यह नहीं होगा तब तक हम व देश आजाद नहीं होगा। भ्रष्टाचार दानव से मुक्ति पा ली तो देश सौ गुणा गति से आगे बढ़ेगा।

*पहले 100 रुपए में से 85 रुपये भ्रष्टाचार में चले जाते थे *

मंत्री श्री ने कहा कि आज सरकार द्वारा लोगों को सीधा खातों में लाभ दिया जा रहा है। पहले राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे तो उस समय विकास के लिए 100 रूपए ऊपर से भेजा जाता था, लेकिन खाते में 15 रुपए आते थे, 85 रूपये सिस्टम की भेंट यानि भ्रष्टाचार में चला जाता था। लेकिन हमारी भाजपा की सरकार में विकास के लिए जितना पैसा आता है, उतना ही खर्च होता हैं।

यह मौजूद रहे

कार्यक्रम में अम्बाला छावनी के एसडीएम विनेश कुमार, आरटीए सुशील कुमार और  ईओ रविन्द्र कुमार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

क्रमांक-2025