Thursday, December 25, 2025

अटल जी केवल राजनेता नहीं, वे भारत-आत्मा की अभिव्यक्ति थे

Remembering A Leader and A Poet Atal Bihari Vajpayee Details in Haryana Screen 25th Dec. 2025

अटल स्मृति संकल्प संभार मुखपत्र का विमोचन भी किया

*पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी  की जयंती कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

*प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास भी रहे उपस्थित


चंडीगढ़
: 25 दिसम्बर 2025:
 (मीडिया लिंक 32//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

माननीय अटल बिहारी को आज भी बहुत ही स्नेह और सम्मान से याद किया जाता है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं थे,  वे भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति थे। उनके शब्दों में राष्ट्र बोलता था। उनकी वाणी में लोकतंत्र सांस लेता था और उनके विचारों में भारत का भविष्य आकार लेता था। वे ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने राजनीति को कविता से जोड़ा, सत्ता को संवेदना से जोड़ा और राष्ट्रनीति को मानवीय मूल्यों से समृद्ध किया।

मुख्यमंत्री वीरवार को देर सांय पुलिस ऑडिटोरियम अम्बाला शहर के सभागार में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम  में उपस्थित श्रोताओं को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास थे तथा कार्यक्रम के संयोजक एवं अध्यक्षता पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, डॉ कुमार विश्वास, असीम गोयल ने अटल स्मृति संकल्प संभार मुखपत्र का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस स्मृति संकल्प के अंतर्गत प्रदेश भर में अटल जी को समर्पित सौ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज उन्हें अंबाला की इस पुण्य धरा पर आप सभी के बीच उपस्थित होकर अत्यंत गर्व, संतोष और भावनात्मक ऊर्जा का अनुभव हो रहा है। आज का यह अवसर केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की चेतना, विचार और संवेदना को नमन करने का महापर्व है।

आज हम सब भारत रत्न, युगद्रष्टा, कवि-हृदय राजनेता, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनके विचारों, उनके शब्दों और उनके आदर्शों को स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि आज ही महान स्वतंत्रता सेनानी और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता  महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी का भी जन्मदिन है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सुधार, मातृ भाषा और भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास जी का स्वागत करते हुए कहा कि कवि कुमार विश्वास वे कवि हैं जिन्होने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के सामने भी कविताएं प्रस्तुत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि आपकी कविताओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण है। समाज के प्रति संवेदना है और युवा मन के सपनों की उड़ान है। उन्होने कहा कि मैं विश्वास करता हूं कि आज की यह काव्य संध्या केवल मनोरंजन नहीं करेगी, बल्कि आत्ममंथन का अवसर भी बनेगी। साथ ही, आदरणीय अटल जी के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम  अटल जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। इसी उपलक्ष में बुधवार को  केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह  ने अपने कर-कमलों से पंचकुला में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया है। साथ ही, उनके जीवन पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन और रक्तदान शिविर का उद्घाटन करके उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने उनकी याद में प्रदेश के विभिन्न गांवों में 250 अटल पुस्तकालयों का उद्घाटन भी किया।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अटल जी की सबसे बड़ी विशेषता यही थी कि वे विचारधारा के प्रति दृढ़ थे। लेकिन, संवाद के प्रति सदैव खुले थे। वे विरोधियों का भी सम्मान करते थे और असहमति को भी लोकतंत्र की शक्ति मानते थे।

आज जब हम उन्हें अपने अटल कहते हैं, तो यह केवल संबोधन नहीं, यह अपनेपन की अनुभूति है। अटल जी हर भारतवासी के अपने थे। उन्होंने कहा था कि ‘छोड़ो मत अपनी आन, कठिनाइयों में भी मत छोड़ो अपनी पहचान।’उनका यही संदेश आज भी भारत के युवाओं को संघर्ष और संकल्प का मार्ग दिखा रहा है।

उन्होंने कहा कि कविता समाज का दर्पण होती है। राष्ट्र की संवेदना होती है और समय का सत्य होती है। अटल जी स्वयं एक श्रेष्ठ कवि थे। उनकी कविताएं सत्ता के शिखर पर बैठकर भी आम जन के मन की पीड़ा को अभिव्यक्त करती थीं। उनकी रचनाओं में राष्ट्रवाद था, लेकिन वह मानवता से जुड़ा राष्ट्रवाद था।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हरियाणा की भूमि वीरों, संतों और विद्वानों की भूमि रही है। यह वही धरती है जहां शौर्य भी है, श्रम भी है और साहित्य भी है। हमारी सरकार का यह स्पष्ट विश्वास है कि विकास केवल सडक़ों, इमारतों और परियोजनाओं से नहीं होता बल्कि विकास तब पूर्ण होता है जब समाज की चेतना जागृत हो, जब संस्कृति समृद्ध हो और जब विचारों की अभिव्यक्ति को सम्मान मिले। इसी सोच के साथ हम साहित्य, कला और संस्कृति को निरंतर प्रोत्साहन दे रहे हैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज ‘सुशासन, विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण’ के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

यह वही मार्ग है, जिसकी नींव  अटल जी ने अपने कार्यकाल में रखी थी। चाहे वह राष्ट्रीय राजमार्गों का स्वर्णिम चतुर्भुज हो, परमाणु शक्ति के माध्यम से भारत की सामरिक क्षमता को सुदृढ़ करना हो या फिर वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाना हो, अटल जी के निर्णय आज भी भारत की प्रगति की आधारशिला बने हुए हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम हमें यह भी स्मरण कराता है कि लोकतंत्र केवल शासन की व्यवस्था नहीं, बल्कि संवाद की संस्कृति है। कविता संवाद का सबसे सशक्त माध्यम है। जब शब्द दिल से निकलते हैं, तो वे दिल तक पहुंचते हैं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मुख्यमंत्री  तथा कवि कुमार विश्वास को शॉल भेंट कर, पगड़ी पहनाकर व अटल जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि डा. कुमार विश्वास ने अपनी काव्य रचनाओं के द्वारा  मुख्यमंत्री व हरियाणा सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कुमार विश्वास ने  कहा कि अटल जी भी नायाब थे और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अटल हैं। उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री बहुत सोम्य व मिलनसार हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक असीम गोयल नन्यौला ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं प्रसिद्ध कवि डा. कुमार विश्वास का मां अम्बा की धरती अम्बाला में स्वागत करते हुए कहा कि आज हम ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर  एकत्रित हुए हैं। हमें सदैव स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के पदचिन्हो पर चलते हुए समाज एवं देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

कुल मिलाकर यह एक यादगारी आयोजन रहा। अटल जी की स्मृतियों को फिर से जीवंत बनाने वाले इस आयोजन ने उनका बहुत कुछ उन लोगों को भी याद दिलाया जिन्होंने अटल जी को नहीं देखा हुआ। 

Sunday, November 30, 2025

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हमें शाश्वत मूल्यों की याद दिलाता है

धर्मकर्तव्य और आंतरिक उत्कृष्टता को याद रखना होगा: उपराष्ट्रपति

*उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने कुरूक्षेत्र में अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन को संबोधित किया*

*भगवद् गीता धार्मिक जीवन और प्रबुद्ध कर्म के लिए एक सार्वभौमिक मार्गदर्शक है: उपराष्ट्रपति*

*तेजी से बदलते समय मेंगीता की शिक्षाएं एक मार्गदर्शक का काम करती हैं: उपराष्ट्रपति*

 *अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हमें भारत के शाश्वत मूल्यों - धर्मकर्तव्य और आंतरिक उत्कृष्टता की याद दिलाता है: उपराष्ट्रपति*

 *प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण का मार्ग भगवद् गीता के सिद्धांतों को अपनाने में निहित है: उपराष्ट्रपति*

*उपराष्ट्रपति ने महोत्सव के आयोजन के लिए और राज्य को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सराहना की*


चंडीगढ़
30 नवंबर 2025: (मीडिया लिंक 32//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 से इतर आयोजित अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

 इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीगीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर बोलते हुएउपराष्ट्रपति ने कहा कि वह "वेदों की भूमि" कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर खड़े होकर अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थान हजारों वर्षों से इस स्थान के रूप में पूजनीय है जहाँ भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को भगवद् गीता का दिव्य ज्ञान प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र हमेशा याद दिलाता है कि धर्म अंततः अधर्म पर विजय प्राप्त करता हैचाहे अधर्म कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो।

उपराष्ट्रपति ने भगवद् गीता को एक धार्मिक ग्रंथ से कहीं अधिक "धार्मिक जीवनसाहसी कार्य और प्रबुद्ध चेतना के लिए एक सार्वभौमिक ग्रंथ" बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि धर्म द्वारा निर्देशित अपने कर्म पर ध्यान केंद्रित करने का भगवान कृष्ण का आह्वानएक सार्थक और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की कुंजी है।

मजबूत चरित्र निर्माण की महत्‍ता बताते हुए उन्होंने कहा कि चरित्रधन या अन्‍य सांसारिक उप‍लब्धियों से अधिक महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि गीता मानवता को एक सदाचारी और अनुशासित जीवन जीने का मार्गदर्शन करती है और भगवान कृष्ण की तरह हमें याद दिलाती है कि नैतिक शक्ति उद्देश्य की स्पष्टता और धार्मिकता के प्रति समर्पण से उत्पन्न होती है।

यह आशा व्यक्त करते हुए कि तेजी से बदलते युग मेंगीता व्यक्तियोंसमाजों और राष्ट्रों को शांति और सद्भाव की दिशा में मार्गदर्शन करती रहेगीउपराष्ट्रपति ने इसकी स्थायी प्रासंगिकता के महत्‍व के बारे में बताया।

इस आयोजन के विकास की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष मनाई जाने वाली गीता जयंती पिछले नौ वर्षों में एक वैश्विक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्सव के रूप में विकसित हुई है। उन्होंने महोत्सव को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने और हरियाणा को प्रगति की नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को बधाई दी।

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव भगवान कृष्ण के दिव्य गुणोंश्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाओं और सनातन धर्म की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सभी उम्र के लोगों के लिए सुलभ तरीके से प्रदर्शित करता है।

उन्होंने महोत्सव की सराहना करते हुए इसे एक ऐसा मंच बताया जो सदियों से भारत को जीवित रखने वाले मूल्यों - धर्मकर्तव्यआत्मानुशासन और उत्कृष्टता की खोज को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि ये मूल्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा व्यक्त आत्मनिर्भर भारत और 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण की नींव हैं।

उपराष्ट्रपति ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और गीता ज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित सम्मेलन की भी सराहना की, जिसमें पूरे भारत के संतविद्वानप्रौद्योगिकी विशेषज्ञकलाकार और सांस्कृतिक नेता एक साथ आए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन संवाद को गहरा करते हैंसांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूत करते हैं और युवा मन को भगवद् गीता को एक दूरस्थ ग्रंथ के रूप में नहींबल्कि साहसविनम्रता और ज्ञान के जीवंत मार्गदर्शक के रूप में देखने के लिए प्रेरित करते हैं।

अपने संबोधन को समाप्‍त करते हुए श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने उपस्थित सभी लोगों से भगवद् गीता की शाश्वत शिक्षाओं को आत्मसात करनेधर्मानुसार कार्य करनेज्ञान प्राप्त करनेशांति को अपनाने और मानवता के कल्याण में योगदान देने का आग्रह किया।

इससे पहले उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने कुरूक्षेत्र में मां भद्रकाली शक्तिपीठ मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।

 

Thursday, October 30, 2025

उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों से भारत लौटने की अपील की थी

Remembering Dr. Homi Jehangir Bhabha Haryana Screen हरियाणा स्क्रीन 

चंडीगढ़: 30 अक्टूबर 2025: (मीडिया लिंक 32//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::


मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने
भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक, महान वैज्ञानिक डॉ. होमी जे. भाभा जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। 

उन्होंने कहा कि उनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने भारत को वैज्ञानिक प्रगति के शिखर तक पहुँचाने का काम किया। भारत के महान परमाणु वैज्ञानिक डॉक्टर होमी जहांगीर भाभा का जन्म 30 अक्टूबर 1909 को मुंबई के एक समृद्ध पारसी परिवार में हुआ था. उन्हें भारत के परमाणु उर्जा कार्यक्रम का जनक कहा जाता है। जल्द ही इस महान विज्ञानी पर एक विस्तृत आलेख पोस्ट किया जायेगा। 

भारत को परमाणु संपन्न देश बनाने में उनकी प्रेरणा और प्रयास विशेष महत्व रखते हैं। उन्होंने देश के आज़ाद  होने के बाद उन्होंने दुनिया भर में रह रहे भारतीय वैज्ञानिकों से भारत लौटने की अपील की थी

Sunday, September 14, 2025

संतों की सीख पर चलते हुए युवा वर्ग समाज हित में कार्य करे

Haryana Screen Blog News From DIPR Haryana Regarding Karnal Event Harvinder Kalyan

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा महापुरुषों की सीख ही बताती है सफलते के गुर 

करनाल के असंध की रोड़ धर्मशाला में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे कल्याण


चंडीगढ़: 14 सितंबर 2025: (मीडिया लिंक 32//हरियाणा स्क्रीन डेस्क)::

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण ने रविवार को करनाल के असंध में रोड़ समाज अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की[ उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि वे संत-महापुरुषों की सीख पर चलते हुए समाज हित में कर्तव्य पथ पर चलें। इस अवसर पर उन्होंने रोड़ धर्मशाला असंध के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में असंध के विधायक श्री योगेंद्र राणा भी मौजूद रहे। 

विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संत-महापुरुष सर्व समाज के होते हैं[ उनका जीवन समाज और मानवता को समर्पित होता है[ हमें अपने महापुरुषों के विचारों के साथ जुड़कर आगे बढ़ना होगा[ उन्होंने कहा कि आज 26 गांवों ने इकट्ठा होकर इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, यह बहुत खुशी की बात है[ नौजवानों को यह भाव रखना चाहिए कि आज हम जहां भी हैं, यह सब हमारे बुजुर्गों की तपस्या की वजह से है और हम आज जो मेहनत करेंगे वो आने वाली पीढ़ी के काम आएगी।

श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि नौजवान किसी काम को छोटा न समझे। उन्होंने युवाओं से आह्वाहन किया कि वे मेहनत के मार्ग से आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के मेहनत के दम पर सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्हीं की कार्यशैली को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं और प्रदेश लगातार तरक्की के मार्ग पर अग्रसर है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न गांवों से आए हुए रोड़ समाज के लोग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

Friday, August 29, 2025

फरीदाबाद में गणेश चतुर्थी पर भव्य भजन संध्या

 राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष  हुए शामिल 


चंडीगढ़: 28 अगस्त 2025: (मीडिया लिंक रविंदर/ /हरियाणा स्क्रीडेस्क)::

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशीम कुमार घोष  व उनकी  धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 में आयोजित भव्य भजन संध्या में  मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने एवं उनकी धर्मपत्नी ने संध्या आरती कर भगवान गणेश का आशीर्वाद भी लिया।

कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गणमान्य नागरिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं राजकुमार वोहरा, मंडलायुक्त संजय जून, उपायुक्त विक्रम सिंह तथा पुलिस कमिश्नर सत्येंद्र कुमार गुप्ता, एसडीएम अमित कुमार और डीसीपी उषा भी मौजूद रहे।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं।

क्रमांक-2025

Monday, August 25, 2025

अगला अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12-14 सितंबर को

बाली (इंडोनेशिया) में होगा विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीने कुरुक्षेत्र में दिया एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश

चंडीगढ़: 24 अगस्त 2025: (मीडिया लिंक रविंदर/ /हरियाणा स्क्रीन डेस्क):: 

तस्वीर Meta AI 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से विदेशों में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 12 से 14 सितंबर को इंडोनेशिया के बाली में मनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित ‘कृष्ण-कश्यप कुरुक्षेत्र तीर्थाटन-धर्मयात्रा’ के अवसर पर प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने की। मुख्यमंत्री ने गीता पूजन के साथ विधिवत रूप से समारोह की शुरुआत की।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ अपनी समृद्ध संस्कृति को बचाने और बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। इस दिशा में युवाओं को आगे लाए जाने की आवश्यकता है, ताकि वह अपनी संस्कृति से जुड़ें और अपनी संस्कृति रीति-नीति को और आगे लेकर जाएं। यह सम्मेलन कश्मीर की समृद्ध विरासत को संजोता है, जो भारत की आत्मा से जुड़ा है। कुरुक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का अमर संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर ने कई विस्थापनों की पीड़ा झेली, फिर भी कश्मीरी हिंदुओं ने कर्म नहीं छोड़ा। 1990 में लाखों कश्मीरी हिंदू विस्थापित हुए, लेकिन उनकी विद्या और दृढ़ता ने उन्हें वैश्विक मंच पर स्थापित किया। यह उनके सामर्थ्य की ताकत को दर्शाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी हिंदुओं की वेदना को समझा और विस्थापितों के लिए अभूतपूर्व योजनाएं बनाई । कश्मीरी हिंदुओं के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर और कुरुक्षेत्र का आध्यात्मिक संबंध भारतीय संस्कृति की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 और धारा 35-ए हटाकर अखंड भारत का सपना पूरा किया, जिससे कश्मीरी महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिला। करीब 2 लाख कश्मीरी हरियाणा में रह रहे हैं और विकास में अपना योगदान दे रहे हैं। हरियाणा में विस्थापित कश्मीरी परिवारों के लिए शिक्षा में आरक्षण और हेरिटेज संरक्षण पर कार्य हो रहा है।

उन्होंने कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ हरियाणा को इस आयोजन के लिए बधाई दी और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज को नमन करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गीता ज्ञान संस्थानम् पूरी दुनिया में गीता का संदेश फैला रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता का निष्काम कर्म दर्शन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आशा जताई कि कश्मीरी हिंदुओं का पुनर्वास होगा और ज्ञान परंपरा फिर से पल्लवित होगी।

कश्मीर का अध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़-गीता मनीषी

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि कश्मीरियों ने कुरुक्षेत्र में आकर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध कुरुक्षेत्र के साथ प्रगाढ़ किए हैं। अब श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीनगर में बड़े स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर की भौगोलिक और आध्यात्मिकता महान है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की आध्यात्मिक पहचान पुनः स्थापित करने का प्रयास हो रहा है। साहसिक कदमों से कश्मीर में स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


Wednesday, July 30, 2025

छत पर सोलर पैनल लगाने वाले परिवारों का फायदा ही फायदा

 बिजली बिल आएगा शून्य: श्री नायब सिंह सैनी

*मुख्यमंत्री ने गांव गुड़ी में स्वच्छ पेयजल की पाइप लाइन के लिए 23 लाख 4 हजार रुपए, गांव बकाली में 70 लाख 44 हजार रुपए, गांव जोगी माजरा में 22 लाख रुपए देने की करी घोषणा

*गांव धनौरा जाटान में 2 करोड़ 73 लाख 86 हजार रुपए की लागत से निर्मित किए  खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन


चंडीगढ़
: 30 जुलाई 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//हरियाणा स्क्रीन):: 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारियों की  टीम गांव- गांव में आकर प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल की प्रक्रिया पूरी करवाएगी। सरकार द्वारा अंत्योदय की नीति पर काम करते हुए जिस परिवार की आय 1.80 लाख रुपए से कम है, उसको इस योजना के तहत 2 किलोवाट का सोलर पैनल उपलब्ध करवाया जाएगा। योजना के तहत 70 हजार रुपए केंद्र सरकार द्वारा और बाकी का पैसा प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस घर पर सोलर पैनल होगा उस घर का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। सरकार ने इस वर्ष में एक लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है, अभी तक 26 हजार परिवार इस योजना का लाभ ले चुके हैं।

मुख्यमंत्री बुधवार को लाडवा विधानसभा के गांव  गुड़ी, जोगी माजरा,  बकाली और  निवारसी  में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।

इससे पहले , मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का गांवों में पधारने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया।  मुख्यमंत्री ने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए मौके पर ही अधिकारियोंं को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने गांव गुड़ी में स्वच्छ पेयजल की पाइप लाइन के लिए 23 लाख 4 हजार रुपए, गांव बकाली में 70 लाख 44 हजार रुपए, गांव जोगी माजरा में 22 लाख रुपए देने की घोषणा की। गांव धनौरा जाटान में 2 करोड़ 73 लाख 86 हजार रुपए की लागत से बने खेल स्टेडियम का उद्घाटन भी किया।

मुख्यमंत्री ने सभी गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि सरपंचो की तरफ से सौंपे गए मांग पत्रों को संबंधित विभागों को भेज कर पूरा करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी बार सरकार बनने के बाद विकास कार्यों के लिए गांव गुड़ी में 57 लाख, गांव बकाली में 1 करोड़ 40 लाख रुपए और निवारसी में 2 करोड़ 78 लाख रुपए भेजे जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले दिनों बरसात के कारण किसानों की फसलें प्रभावित हुई थी, सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए 1334 करोड़ रुपए मुआवजे के तौर पर सीधे उनके खातों में भेजे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य कर रही है।

क्रमांक -2025

Sunday, June 29, 2025

सरकार सबको साथ लेकर करवा रही एक समान विकास कार्य

 जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने स्पष्ट शब्दों में कहा 

एक विशेष सपना-हर घर में नल व नल में स्वच्छ जल 

 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के  सपने को साकार करने की दिशा में सरकार सक्रिय है 

चंडीगढ़: 29 जून 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश के सभी हिस्सों में एक समान कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा रोहतक में 24 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित बरसाती जल डिस्पोजल केन्द्र के उद्घाटन के उपरांत उपस्थितगण को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोहतक शहर की भौगोलिक स्थिति कटोरानुमा है तथा वर्षा के दौरान इस क्षेत्र में जलभराव हो जाता था। सरकार द्वारा नागरिकों की इस समस्या के निदान के लिए बरसाती जल डिस्पोजल सैंटर का निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर में नल व नल में स्वच्छ जल के सपने को साकार करने की दिशा में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल, बेहतर सीवर व्यवस्था व बरसाती जल निकासी के प्रबंधों को निरंतर बेहतर किया जा रहा है। भविष्य में भी सरकार द्वारा नागरिकों को सभी मूलभूत बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।

क्रमांक— 2025

 

Sunday, May 25, 2025

बिजली विभाग बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्पित

हर आमजन को मिलेगी बेहतर बिजली वाली सुविधा 

चंडीगढ़: 25 मई 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//हरियाणा स्क्रीन)::

प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश से शनिवार को कई जगह नुकसान की सूचना है। बिजली विभाग आमजन को सुचारू बिजली सप्लाई देने के लिए कृतसंकल्प है। ठोस रणनीति और विभाग की तत्परता से जहां भी फाल्ट की सूचना मिली, उसे सूचना मिलते ही दुरुस्त कर दिया गया, ताकि आमजन को कोई दिक्कत ना हो।

सोशल मीडिया पर 132 केवी सेका-नांगल चौधरी लाइन को नुकसान होने की भ्रामक सूचना के संबंध में विभाग का कहना है कि इस बारे भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि 132 केवी लाइन ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जबकि केवल एक टावर को नुकसान होने की सूचना है। उस एरिया में बिजली सप्लाई सुचारू है। हालांकि टावर क्षतिग्रस्त के संबंध में निगम द्वारा इसके कारणों की पड़ताल की जा रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि वायरल की जा रही जानकारी में दावा किया जा रहा है कि लाइन पर कार्य चल रहा है, जबकि ऐसा नहीं है, यह नई लाइन नहीं है। इसे वर्ष 2023 में चार्ज किया जा चुका है। लाइन पर कुल 73 टावर हैं, जिनमें से यह एक टावर क्षतिग्रस्त हुआ है। यह एक डीडीप्लस15 टावर है जिसकी ऊँचाई 47.715 मीटर है। क्षेत्र में तेज़ गति की आंधी चली थी और कभी-कभी अत्यधिक तेज़ हवाओं में टावर गिर जाते हैं। विभाग द्वारा तत्काल इस पर कार्रवाई कर बिजली सप्लाई को बहाल किया गया ताकि इलाके के लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न आए।

क्रमांक-2025

Sunday, April 27, 2025

हरियाणा और राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्रियों ने की भेंट

गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम धाम तक जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा

मंत्री विपुल गोयल और मंत्री गौतम कुमार दक ने कई मुद्दों पर बात की 

चंडीगढ़: 27 अप्रैल 2025: (मीडिया लिंक रविंद्र//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने आज जयपुर में राजस्थान के नागरिक उड्डयन मंत्री श्री गौतम कुमार दक से मुलाकात कर गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्याम धाम के लिए प्रस्तावित हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा को लेकर विस्तार से चर्चा की। दोनों राज्यों के बीच इस परियोजना को लेकर आपसी सहयोग पर भी सहमति बनी, जिससे श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा में सुगमता मिलेगी और क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

आज की बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि हेलीकॉप्टर सेवाओं के संचालन के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे, जैसे हेलीपैड, यात्रियों के लिए वेटिंग एरिया, और सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता से विकसित किया जाएगा। दोनों राज्यों के बीच आवश्यक प्रशासनिक समन्वय सुनिश्चित करने की भी बात तय हुई है।

बैठक के उपरान्त श्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशवासियों को तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए तेज, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प प्रदान किया जाए। इस पहल से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और सेवा क्षेत्र में भी उल्लेखनीय विकास होगा।

उन्होंने कहा कि जल्द ही इस सेवा के औपचारिक उद्घाटन की प्रक्रिया प्रारंभ होने की संभावना है, जिससे हरियाणा और राजस्थान के श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि जनवरी माह में श्री विपुल गोयल ने हरियाणा के नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर इस रूट के संभावित संचालन को लेकर प्रेजेंटेशन देखी थी। बैठक के दौरान गुरुग्राम से खाटू श्याम और सालासर धाम तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के तकनीकी, वित्तीय और व्यावसायिक पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ था। साथ ही विपुल गोयल ने गुरुग्राम-चंडीगढ़ और हिसार-चंडीगढ़ के बीच भी हेलीकॉप्टर सेवा की संभावनाओं पर स्टडी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे।क्रमांक -2025

Sunday, March 23, 2025

जो जंग भगत सिंह ने शुरू की उसे जारी रखने की जरूरत

शहीद दिवस के अवसर पर मंत्री श्री अनिल विज ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़: 23 मार्च 2025: (मीडिया लिंक रविंदर//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि उनके जहन में एक बात हमेशा गूंजती है कि आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी उस समय देश की रहनुमाई कर रहे थे और उन्होंने कई भूख हड़ताल की, यदि वे भगत सिंह के लिए एक भी भूख हड़ताल करते तो आजाद हिंदुस्तान की रोशनी शहीद-ए-आजम भगत सिंह भी देख पाते।

मंत्री आज अम्बाला छावनी के सिविल एसडीएम सचिवालय में शहीद दिवस के अवसर पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में  बोल रहे थे। मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमें शहीदों को सम्मान देना चाहिए और  उनके दिखाए गए रास्ते पर चलना चाहिए। यहीं उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि हैं। जो जंग शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू ने शुरू की थी, उसे जारी रखने की आवश्यकता है। अभी क्रांति को आगे चलाना व बढ़ाना होगा।

एक दुश्मन (अंग्रेज रूपी) तो चला गया, कई दुश्मन अभी देश के अन्दर है, जिनमें भ्रष्टाचार, अपने दायित्वों को न निभाना, इनके खिलाफ जंग लडऩी है।

*भ्रष्टाचार के दानव से मुक्ति पा ली तो देश सौ गुणा गति से बढ़ेगा*

मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमने सबको देश में समानता का अधिकार दिलाना है। जब तक यह नहीं होगा तब तक हम व देश आजाद नहीं होगा। भ्रष्टाचार दानव से मुक्ति पा ली तो देश सौ गुणा गति से आगे बढ़ेगा।

*पहले 100 रुपए में से 85 रुपये भ्रष्टाचार में चले जाते थे *

मंत्री श्री ने कहा कि आज सरकार द्वारा लोगों को सीधा खातों में लाभ दिया जा रहा है। पहले राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे तो उस समय विकास के लिए 100 रूपए ऊपर से भेजा जाता था, लेकिन खाते में 15 रुपए आते थे, 85 रूपये सिस्टम की भेंट यानि भ्रष्टाचार में चला जाता था। लेकिन हमारी भाजपा की सरकार में विकास के लिए जितना पैसा आता है, उतना ही खर्च होता हैं।

यह मौजूद रहे

कार्यक्रम में अम्बाला छावनी के एसडीएम विनेश कुमार, आरटीए सुशील कुमार और  ईओ रविन्द्र कुमार व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

क्रमांक-2025

Thursday, February 20, 2025

हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री पद से नवाजा गया

हरियाणा वासियों में तेज़ी सी दौड़ी खुशी की लहर 

*हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद के ताज से नवाजा गया है, इसलिए हरियाणावासी भी खुश हैं" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज

*मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए मुबारकबाद देता हूं" - अनिल विज

*दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों का ग्रहण हुआ खत्म" - विज

*प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"- विज

*नगर निकाय के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है" - विज

*हमारी तरफ से एक बेहतरीन बस डिपोर्ट हुए लोगों को लाने के लिए भेजी जाएगी - विज

चंडीगढ़:20 फरवरी 2025:(मीडिया लिंक रविंद्र//हरियाणा स्क्रीन)::

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि "हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री के पद के ताज से नवाजा गया है"। उन्होंने कहा कि "हरियाणा की बेटी को दिल्ली में मुख्यमंत्री बनाया गया इसलिए हरियाणावासी भी खुश हैं। इससे पहले भी हरियाणा की बेटी सुषमा स्वराज भी दिल्ली की मुख्यमंत्री रही है इसके लिए मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को मुबारकबाद देता हूं"।

श्री विज आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ था जो कि अब खत्म हो गया है- विज

श्री विज ने कहा कि "दिल्ली में पिछले 27 सालों से विपक्ष की सरकारों के रहने के कारण विकास कार्यों को ग्रहण लगा हुआ था जो कि अब खत्म हो गया है"। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और दिल्ली में अब तीव्र गति से विकास का पहिया घूमेगा।  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की मुख्यमंत्री और कैबिनेट साथियों के माध्यम से दिल्ली को विकास में अव्वल बनाने  का काम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"- विज

दिल्ली के विकास को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्री मोदी की नीतियों और विकास के कार्यों के कारण लगभग पूरे देश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बन चुकी है"। उन्होंने उमंग भरे स्वरों में कहा कि "यदि देश का नक्शा भी देखा जाए तो लगभग सारा देश भगवा नजर आता है और मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में समस्त देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें बनेगी"।

नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है - विज

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पहले ही कुछ लोग रोना शुरू कर देते हैं और वही आदत कांग्रेस की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिलने जा रही है यह कांग्रेस को पता भी है इसीलिए कांग्रेस वाले इसकी भूमिका पहले ही बना रहे हैं।

अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों को लेकर पंजाब सरकार द्वारा लोगों को मानसिक रूप से उभारने के लिए किए जाने वाले अभियान को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है क्योंकि डिपोर्ट  हुए लोगों को कष्ट हुआ है क्योंकि वह भारतीय ही है और यह भारतीयों के सुख दुख को सांझा करना अच्छी बात है।

अधिकारियों को निर्देश, बस के साथ में फूड के पैकेट भी भेजे जाएंगे-विज

डिपोर्ट होने वाले लोगों के लिए हरियाणा की तरफ से किए जाने वाली पहल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हालांकि यह मेरे विभाग  से सम्बंधित  कार्य नहीं है लेकिन यदि अन्य डिपार्टमेंट उनसे कोई सहयोग चाहेंगे तो हमारी तरफ से एक बेहतरीन बस डिपोर्ट हुए लोगों को लाने के लिए भेजी जाएगी। इसके अलावा, विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि बस के साथ में फूड के पैकेट भी भेजे जाएँ।   

क्रमांक- 2025

Thursday, January 23, 2025

नए आपराधिक कानूनों पर विशेष कानूनी ग्रंथों का विमोचन

चंडीगढ़: 23 जनवरी 2025: (मीडिया लिंक रविंद्र/ /पंजाब स्क्रीन)::

आज यहां पंजाब एवं  हरियाणा उच्च न्यायालय के परिसर में स्थित बार एसोसिएशन रूम में तीन महत्वपूर्ण कानूनी ग्रंथों का विमोचन किया गया। इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के  मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री शील नागू ने आधिकारिक रूप से "भारतीय न्याय संहिता पर विवेचना और टिप्पणी", "भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता पर विवेचना और टिप्पणी", और "भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर विवेचना और टिप्पणी" शीर्षक से तीन पुस्तकों का विमोचन किया।

इस अवसर पर विमोचन समारोह की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश,  जस्टिस श्री अजय कुमार मित्तल द्वारा की गई। ये ग्रंथ श्री रविंद्र खंडेलवाल, श्री कमलजीत दहिया, श्रीमती अनु सिंह और श्री वरुण चुघ के सह-लेखन में तैयार किए गए।

इस अवसर पर अपने भाषण में जस्टिस श्री शील नागू ने इन नए कोडों को न्याय, समानता और कानून के शासन के सिद्धांतों को अभिव्यक्त करने वाली एक न्यायिक प्रणाली की ओर एक कदम बताया। उन्होंने कहा  कि भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम न केवल विधायी अपडेट का प्रतीक हैं, बल्कि कानूनी ढांचे के पूर्ण परिवर्तन का प्रतीक हैं जो साइबर अपराध, भीड़ हिंसा और आतंकवाद जैसी आधुनिक चुनौतियों का समाधान करते हैं।

जस्टिस श्री अजय कुमार मित्तल ने कानूनी सुधारों की समयोचितता और प्रासंगिकता की सराहना की, और इन नए कानूनों की जटिलताओं के माध्यम से कानूनी पेशेवरों को शिक्षित करने और मार्गदर्शन करने में इन पाठों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया।

इस कार्यक्रम का संचालन हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जसदेव सिंह बराड़ और  मानद सचिव श्री स्वर्ण सिंह तिवाना ने किया।  इस अवसर पर  बार एसोसिएशन के कई सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

श्री के के खंडेलवाल, जो हरियाणा कैडर के 1985 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में भारत स्काउट्स और गाइड्स के राष्ट्रीय आयुक्त हैं, ने कानूनी, प्रबंधन, और सांस्कृतिक विषयों पर तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उनकी व्यापक रचनाएं कानून के विभिन्न क्षेत्रों में समझ और अनुप्रयोग में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

क्रमांक -2025