Thursday, June 24, 2021

नशीली दवाओं के सेवन और तस्करी के खिलाफ विशेष आयोजन

 हरियाणा सरकार 26 जून 2021 को मनाएगी अंतर्राष्ट्रीय दिवस 


चंडीगढ़: 23 जून 2021: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो):: 

नशे ने पूरी दुनिया को अपनी जकड़ में ले रखा है। हर तरफ नशा अपना जाल फैलाता जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए उठाए जाते कदम आम तौर पर धीरे धीर नाकाम होते चले जाते हैं। युवा वर्ग इसकी चपेट में आता जा रहा है। नशे की न जाने कितनी तेज़-तरार किस्में अलग अलग नामों और रूपों के साथ आई और अपना विकराल रूप दिखाती गयीं।   चंगुल में आया युवा वर्ग इससे मुक्त न कराया जा सका। 

Courtesy Photo 
अब पहल की है हरियाणा सरकार ने। हरियाणा सरकार द्वारा आगामी 26 जून 2021 को ‘नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ मनाया जाएगा। इस दिन युवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विश्वभर में प्रतिवर्ष 26 जून को नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। 

इस दिन नशे के खिलाफ विशेषकर युवा वर्ग में चेतना फैलाई जाती है। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए भीड़ एकत्रित करने वाले कार्यक्रमों को आयोजित करने पर रोक लगाई है, इसलिए शिक्षा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को सोशल मीडिया से संदेश भेजकर, बैनर-होर्डिंग आदि माध्यमों से समाज को नशीली दवाओं के सेवन और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूक करें। लोगों को नशे के अवैध उत्पादन और उनके सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाने तथा इसकी अवैध तस्करी और इससे जुड़े खतरों के बारे में लोगों को अवगत कराना है।

   अच्छा हो अगर समाज के सभी वर्ग भी इस अभियान  एकजुट हो कर इसमें सहयोगी बनें। 

Wednesday, June 23, 2021

नंबरदारों का पद खत्म नहीं किया जाएगा-दुष्यंत चौटाला

नंबरदारों को हर महीने निश्चित तिथि को मानदेय भी मिलेगा

चंडीगढ़: 23 जून 2021: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

नंबरदारों को अब खुश हो जाना चाहिए क्यूंकि दीप्ती सीएम ने सीधे सीधे उनके हक में स्टैंड लिया है। उन्होंने नंबरदारों के मान समान में और बढ़ोतरी का इशारा भी किया है। 
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने घोषणा की है कि नंबरदारों का पद खत्म नहीं किया जाएगा, वे निश्चिंत रहे। यही नहीं भविष्य में राज्य के नंबरदारों को हर माह एक निश्चित तिथि को मानदेय भी दिया जाएगा ताकि उनको कई-कई माह तक इंतजार न करना पड़े। राज्य सरकार द्वारा सभी नंबरदारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ दिया गया है तथा जल्द ही स्मार्ट फोन भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम, जिनके पास राजस्व विभाग का प्रभार भी है, को आज यहां हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान श्री आजाद सिंह खाण्डेवाला भी उपस्थित थे।

श्री दुष्यंत चौटाला ने नंबरदारों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का आहवान करते हुए कहा कि नंबरदार की हमारे समाज में एक अलग पहचान व सम्मान होता है। उन्होंने नंबरदारों को अच्छे सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया ताकि उनको गांव, कस्बा, ब्लॉक, तहसील, जिला स्तर आदि पर होने वाले सोशल-ऑडिट में शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थानों द्वारा करवाए जाने वाले विकास कार्यों पर निगरानी के लिए जो कमेटी गठित की जाएगी उसमें नंबरदारों को भी शामिल किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, इन योजनाओं में नंबरदार क्या भूमिका निभा सकते हैं, इस बारे में भी नबंरदार सुझाव दें ताकि समाज के विकास में उनकी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। अगर ज्यादा भागीदारी होगी तो नंबरदार के मानदेय में और अधिक बढ़ोतरी की जा सकेगी तथा तहसील स्तर पर उनको बैठने व काम करने के लिए एक स्पेशल कमरा दिया जा सकेगा।

श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार की सोच है कि राज्य की तरह प्रत्येक गांव, ब्लॉक, तहसील व जिला के लिए फिक्सड-सेलरी का बजट बनाया जाए ताकि बेहतर ढ़ंग से संस्थागत विकास हो सके।

सतगुरु कबीर जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ में अवकाश घोषित

बिरसा फूले अंबेडकर कर्मचारी एसोसिएशन चंडीगढ़ की टीम ने किया धन्यवाद 

चंडीगढ़: 23 जून 2021: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

जब घोर निराशा घेर लेती है। कोई रास्ता दिखाई नहीं देता।  उस समय सतगुरु कबीर. उनके श्लोक, उनके दोहे आज भी शक्ति देते हैं। अनगिनत लोगों कीआस्था है कबीर जी पर। लिए  जयंती पर अवकाश  को लेकर सभी उत्साहित थे। इन बातों से महापुरुषों का संदेश फैलाने में सहायता मिलती है।  

बिरसा फूले अंबेडकर कर्मचारी एसोसिएशन, चंडीगढ़ की टीम द्वारा  मांग की गई थी कि वर्ष 2021 के कैलेंडर में सतगुरु कबीर जयंती की छुट्टी नहीं है, इसको शामिल किया जाए। इस संबंध में कई ईमेल चंडीगढ़ प्रशासन के आला अधिकारियों को भेजी गई। एसोसिएशन द्वारा कहा गया था  कि सतगुरु कबीर जयंती 24 जून 2021 को आ रही है और  समाज के लोग चाहते हैं कि सतगुरु कबीर जयंती समारोह आयोजित किया जाए और अपनी हाजरी लगवाई जाए।  

आज चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा जो सतगुरु कबीर जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ में अवकाश घोषित किया गया उसके लिए बिरसा फूले अंबेडकर कर्मचारी एसोसिएशन चंडीगढ़ की टीम द्वारा धन्यवाद किया जाता है । यह उपरोक्त जानकारी एसोसिएशन के चेयरमैन जसबीर सिंह, वाइस चेयरमैन शमशेर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि भूषण और उपाध्यक्ष नरिंदर सिंह द्वारा दी गई।

यदि आप भी इस पर सहमत हैं तो इन सभी का साथ दीजिए। 

Tuesday, May 25, 2021

कोरोना काल के दौरान हरियाणा सरकार ने दी राहत

चार महीने की बिजली सिक्योरिटी को एक साल के लिए डेफर किया 

*बिजली मंत्री रणजीत सिंह का बड़ा ऐलान

*जब तक कोरोना काल है अर्थात लॉकडाउन अवधि तक बिजली पर कोई सरचार्ज नहीं लिया जाएगा

*जल्द ही खराब खंभों व तारों को बदला जाएगा-बिजली मंत्री

चंडीगढ़: 25 मई 2021: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

हरियाणा के बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा है कि कोरोना काल के दौरान चार महीने की बिजली की सिक्योरिटी को एक साल के लिए डेफर कर दिया गया है और जब तक कोरोना काल है अर्थात लॉकडाउन अवधि तक बिजली पर कोई सरचार्ज भी नहीं लिया जाएगा।

बिजली मंत्री आज यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में ज्यादातर गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई ‘म्हारा गांव-जगमग गांव’ योजना के तहत अब हरियाणा के लगभग 5300 गांवों में 24 घण्टे बिजली दी जा रही है।

बिजली मंत्री ने बताया कि बिजली चोरी को रोकने के लिए विभाग द्वारा पिछले दिनों 236 टीमें गठित की गई, जिसमें 1700 लोगों को शामिल किया गया और इन टीमों ने उद्योगों, गेस्ट हाउस, रिजॉर्ट, मॉल और ईट-भ_ïों में छापामारी की, जिसके तहत 2600 बिजली के मामले दर्ज किए गए और इसकी वजह से एक महीने में ही बिजली का राजस्व 536 करोड़ रुपए अधिक आया।

श्री रणजीत सिंह ने बताया कि इसी प्रकार मकानों के ऊपर से और स्कूलों के ऊपर से जा रहे बिजली के तारों को भी हटाने का काम चल रहा है और अगस्त माह तक इन तारों को हटा दिया जाएगा, जिस पर लगभग 96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ऐसे ही, बिजली विभाग ने 8000 बिजली के खंबे खरीदे हैं और यह सभी खंबे लंबी ऊंचाई वाले हैं और जल्द ही खराब खंभों को बदला जाएगा। इसी प्रकार, अगस्त माह तक सभी पुरानी तारों को भी बदलने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जहां तक स्मार्ट मीटर की बात है अभी वर्तमान में विभाग ने 10 लाख स्मार्ट मीटर खरीदे हैं, जिनमें से 2 लाख 75 हजार स्मार्ट मीटर गुडग़ांव, फरीदाबाद, करनाल और पंचकूला में स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा, जल्द ही 20 लाख और स्मार्ट मीटर विभाग खरीदे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन स्मार्ट मीटर्स में बहुत अधिक पारदर्शिता है। इसी प्रकार, उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में दो-दो स्थलों पर बिजली के ओपन दरबार लगाये जा रहे है ताकि बिजली से संबंधित आई शिकायतों का निवारण किया जा सके।

Monday, May 24, 2021

विश्वास फाउंडेशन ने डीसी पंचकूला को दिए 500 आक्सीमीटर

24th May 2021 at 3:28 PM

एक हजार बैटरी सेल्स और 2050 मेडिसिन किट्स भी दिए 


पंचकूला
24 मई 2021: (हरियाणा स्क्रीन)::

विश्वास फाउंडेशन ने कोरोना महामारी के इन कठिन दिनों में सेवा कार्यों की कड़ी के चलते गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से आज सोमवार 24 मई को पंचकूला के डीसी मुकेश कुमार आहूजा को 500 आक्सीमीटर, एक हजार बैटरी सेल्स और 2050 कोरोना मेडिसिन किट्स हैंड ओवर किए।

ये सामान विश्वास फाउंडेशन की जनरल सेकेट्ररी साध्वी नीलिमा विश्वास, साध्वी शक्ति विश्वास, राज बंसल, उनके साथ मौजूद इन्सीडेंट कमांडर डॉक्टर विशाल सैनी व  सविता अग्रवाल, सचिव रेडक्रॉस सोसाइटी पंचकूला की मौजूदगी में डीसी को दिया गया।

डीसी पंचकूला मुकेश कुमार आहूजा ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए विश्वास फाउंडेशन के स्तर पर जिला प्रशासन को समय समय पर दी गई मदद के लिए खुले शब्दों में सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए सामाजिक संस्थाओं की भी अलग भूमिका रहती और विश्वास फाउंडेशन ने देश हित में जिम्मेदारी को हमेशा बखूबी निभाया है। बता दें कि विश्वास फाउंडेशन इससे पहले भी कोरोना महामारी से बचने के लिए जिला प्रशासन पंचकूला, पंचकूला के सिविल अस्पताल समेत डिमांड अनुसार जरूरी सामान डोनेट करता आ रहा है।

इस पोस्ट को पंजाब स्क्रीन पंजाबी में भी पढ़िए 

ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਫਾਉਂਡੇਸ਼ਨ ਨੇ 500 ਆਕਸੀਮੀਟਰ ਡੀਸੀ ਪੰਚਕੂਲਾ ਨੂੰ ਡੋਨੇਟ ਕੀਤੇ

Saturday, September 19, 2020

सड़क रोकने के प्रयास पर होगी सरकार की तीखी नज़र

 शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किये गए दिशा-निर्देश 

चण्डीगढ़: 19 सितम्बर 2020: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::

हरियाणा सरकार ने भारतीय किसान यूनियन और कुछ अन्य संगठनों द्वारा कल यानी 20 सितंबर, 2020 को 12 बजे से 3 बजे के बीच किए गए सडक़ रोकने के राज्यव्यापी आह्वान के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

        एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी उपायुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा पुलिस अधीक्षकों को आयोजकों से बात करके शांतिपूर्ण विरोध सुनिश्चित करने को कहा गया है।

        एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि आयोजकों को सलाह दी गई है कि वे अपना विरोध शांतिपूर्ण व कानूनी तरीके से दर्ज कराएं और राष्ट्रीय तथा राज्य राजमार्गों को रोकने से बचें ताकि यात्रियों या आमजन को असुविधा न हो ।

      उन्होंने बताया कि सभी कार्यकारी मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे  जिलों में मौजूद रहें और अवकाश पर न जाएं। कार्यकारी मजिस्ट्रेट को उनके पुलिस समकक्षों के साथ ऐसे सभी स्थानों पर तैनात किया जाना चाहिए, जहां प्रदर्शनकारियों का जमावड़ा हो सकता है। इसके अलावा, नागरिकों के बीच विश्वास की भावना पैदा करने के लिए कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ शनिवार यानी 19 सितंबर से राष्ट्रीय, राज्य राजमार्गों और महत्वपूर्ण सडक़ों की संयुक्त गश्त की जाए।

       उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों के साथ विनम्रता और धैर्य से पेश आया जाए। हालांकि, उन्हें कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए । उन्होंने बताया कि रविवार यानी 20 सितंबर को किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता पड़ती है तो इसके लिए गृह सचिव के नियंत्रण कक्ष (0172-2711925) पर संपर्क किया जा सकता है।

          प्रवक्ता ने बताया कि गृह विभाग द्वारा पुलिस महानिदेशक, सभी मंडल आयुक्तों, पुलिस रेंज के सभी पुलिस महानिरीक्षकों, उपायुक्तों, जिला मजिस्ट्रेट, पंचकूला, फरीदाबाद और गुरुग्राम के पुलिस आयुक्तों और सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को इन निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

Monday, September 14, 2020

हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं

 मुख्यमंत्री ने हिन्दी के प्रयोग और इसके सम्मान बढ़ाने पर ज़ोर दिया  
चंडीगढ़:14 सितम्बर 2020: (हरियाणा स्क्रीन ब्यूरो)::
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हिन्दी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दिन हमें हिन्दी के प्रयोग और इसके सम्मान को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
          हिन्दी दिवस के अवसर पर आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी भाषा भावों की अभिव्यक्ति का साधन ही नहीं है, बल्कि यह हमारी मातृभूमि के समृद्ध विकास का स्मरण भी कराती है।
          मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिन्दी को देश की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि तब से लेकर आज तक अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर भी हिन्दी व्यापक रूप में स्वीकार की जा रही है। इस दिशा में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयास अग्रणी रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिन्दी में उनका सम्बोधन आज भी स्मरण किया जाता है।
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा इस मकसद का संकल्प भी लो